फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला की पिटाई, पुलिस ने बचाया

असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद के पास बच्चा चोरी की अफवाह के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। और पढ़ें

10:26 PM, 21-Feb-2026

Bihar News : रामनाथ ठाकुर ने राहुल और तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- विरोधी दल में हैं तो विरोध करेंगे ही

Bihar : आज केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और 
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। राहुल गांधी को भारत की छवि को धूमिल करने वाला बताया। वहीं तेजस्वी यादव पर मुस्कुराते हुए चुटकी ली। और पढ़ें

09:39 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: तीन दिन के लिए भारत-नेपाल सीमा बंद, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

भारत और नेपाल ने आगामी संसदीय चुनाव को देखते हुए सीमा सुरक्षा को कड़ा करने का निर्णय लिया है। 2 मार्च की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह सील रहेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:43 PM, 21-Feb-2026

PUSU election : छात्र संघ चुनाव स्थगित, कैंपस में अराजकता और शिक्षकों से बदसलूकी बनी वजह

Student Union Electionsपटना विश्वविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव 2025-26 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मतदान 28 फरवरी, 2026 को होना था। और पढ़ें

08:34 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: सम्राट चौधरी का यूथ कांग्रेस प्रदर्शन पर तीखा हमला, उठाई राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

बिहार के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर दौरे के दौरान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी भारत विरोधी हैं और भारत में राजतंत्र स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:21 PM, 21-Feb-2026

Bihar: सहरसा में जमीन विवाद में अधिवक्ता पुत्र की हत्या का खुलासा, तीन भाइयों को किया गया गिरफ्तार

सहरसा जिले में 18 फरवरी को 13 वर्षीय अधिवक्ता पुत्र अंकित आनंद की हत्या जमीन के रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण की गई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मुख्य आरोपी पवन कुमार और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

08:21 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: ईश्वर की लीला! पूर्णिया की लापता मां एक साल बाद वृंदावन मंदिर में मिली, पुत्रों की आंखें भर आईं

पूर्णिया जिले में एक साल पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई 42 वर्षीय चित्रलेखा देवी को वृंदावन के मंदिर से सकुशल बरामद किया गया। उनकी तलाश में उनके पुत्रों ने काशी, मथुरा और वृंदावन के सैकड़ों मंदिरों और गलियों की खाक छानी। और पढ़ें

08:13 PM, 21-Feb-2026

PUSU Election: बिहार में सत्तारूढ़ दल पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भिड़ेंगे; चुनाव में कौन-कौन उतरे?

Bihar News : लालू प्रसाद यादव, नतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी जैसे राजनेता देने वाले पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव होना है। 28 मार्च को चुनाव है, लेकिन सरगर्मी अभी से तेज है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद अब इसी चुनाव की चर्चा है। और पढ़ें

07:45 PM, 21-Feb-2026

Bihar: बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सख्ती! दो शिक्षक अनुपस्थिति के आरोप में निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

जहानाबाद जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और शिथिलता के मामलों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। मध्य विद्यालय कलपा के सहायक शिक्षक संजय कुमार और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, चकहसन की विशिष्ट शिक्षिका उर्मिला कुमारी को गंभीर आरोपों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। और पढ़ें

07:45 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: मोबाइल नंबर विवाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, इलाके मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय रीना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना का कारण मोबाइल नंबर को लेकर हुई विवाद बताया जा रहा है। और पढ़ें

06:18 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: मेथेनॉल लदे टैंकर की टक्कर, प्रशासन की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टली; घटना स्थल पर अफरा-तफरी

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में बलथरी चेक पोस्ट के पास मेथेनॉल से भरा टैंकर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से टकरा गया। टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ज्वलनशील मेथेनॉल रिसने लगा। और पढ़ें

06:13 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: दिनदहाड़े तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में दहशत

भागलपुर के रसलपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे तीन बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया। आरोप है कि एक बुलेट बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार अपराधियों ने बच्चों को जबरन उठाया। पीड़ित बच्चा राहुल कुमार मौके की सूझबूझ से भाग निकला और एक अन्य बच्चे को भी बचाया। और पढ़ें

06:10 PM, 21-Feb-2026

Bihar: बाजितपुर थाना का उद्घाटन अटका, मुखिया के पति पर अतिक्रमण का आरोप, पुलिस प्रशासन परेशान

दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड में बाजितपुर थाना भवन का उद्घाटन पिछले चार साल से अटक गया है। आरोप है कि वर्तमान मुखिया के पति ने थाना परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। और पढ़ें

06:05 PM, 21-Feb-2026

Bihar: ड्रग्स के जाल पर वार! जंदाहा में पति-पत्नी समेत चार तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हिरोइन और नगदी बरामद

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अरनिया पत्ता गाछी काली मंदिर के पास एक घर से 34 डिबिया में 13.72 ग्राम हिरोइन और 1,96,340 रुपये नगद बरामद किए। और पढ़ें

06:02 PM, 21-Feb-2026

Bihar: ऑपरेशन क्लीन! कुख्यात अभय कुमार गिरफ्तार, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट तक के मामलों में था वांछित

मुजफ्फरपुर पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान लंबे समय से फरार कुख्यात अपराधी अभय कुमार को पारू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी शराब और मादक पदार्थ की तस्करी के साथ-साथ आर्म्स एक्ट, लूट और मारपीट जैसे करीब एक दर्जन मामलों में वांछित था। और पढ़ें

05:51 PM, 21-Feb-2026

Bird Flu : बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से हर तरफ हड़कंप; 24 घंटे निगरानी के साथ जैविक उद्यान में यह तैयारी

राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पक्षी घर में विशेष निगरानी रखी जा रही है और 24 घंटे केयर टेकर तैनात हैं। और पढ़ें

05:50 PM, 21-Feb-2026

Bihar: 23 साल बाद बिहार पहुंचे इंग्लैंड के एआई मंत्री, संजय झा से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

इंग्लैंड के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण ने 23 साल बाद बिहार पहुंचकर सकारात्मक बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार भविष्य की तकनीक को तेजी से अपना रहा है और यहां के युवाओं में एआई के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। और पढ़ें

04:29 PM, 21-Feb-2026

Bihar: भीड़ का कहर या गलतफहमी का शिकार? सदर अस्पताल के बाहर बच्चा चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई

वैशाली के सदर अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आई एक महिला को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने सड़क पर पीट दिया। आरोप है कि महिला ने ओपीडी में एक छोटे बच्चे के सिर पर हाथ रखा, जिसके बाद परिजनों ने बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया। और पढ़ें

04:19 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: एनएच-27 कट बंद करने का विरोध तेज, बेलबनवा में सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बेलबनवां गांव स्थित हनुमान मंदिर के सामने बने कट को बंद करने की कार्रवाई का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। एनएचएआई की टीम के पहुंचते ही सैकड़ों महिला और पुरुष मौके पर जमा हो गए और काम रुकवा दिया। और पढ़ें

03:55 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो लोग डीएमसीएच में भर्ती

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित शोभन एम्स बाईपास रोड पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

03:51 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: भारत मंडपम एआई समिट विवाद पर उबाल, बेतिया में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कथित विरोध प्रदर्शन को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का विरोध देश की गरिमा के खिलाफ है। और पढ़ें

03:47 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: एटीएम लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस से मुठभेड़ के बाद फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश

रोहतास जिले के सासाराम में काराकाट थाना क्षेत्र के गोडा़री मुख्य बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में शनिवार तड़के करीब तीन बजे लूट की कोशिश की गई। काली स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने शटर तोड़कर गैस कटर से एटीएम काटना शुरू किया, लेकिन अलार्म बजने पर पुलिस को सूचना मिल गई। और पढ़ें

03:45 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: तेज धूप बनी आफत! मैट्रिक परीक्षा देकर निकली छात्रा बेहोश, अस्पताल में हुई भर्ती

मुजफ्फरपुर में मैट्रिक परीक्षा देकर बाहर निकलते समय 16 वर्षीय छात्रा नंदिनी कुमारी तेज धूप के कारण बेहोश हो गई। वह वाणिज्य इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर मैदान में उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ी। और पढ़ें

02:22 PM, 21-Feb-2026

Bihar News: जो विधानसभा में बोल नहीं सके अब तक, उन्हीं बातों से तेजस्वी यादव का नीतीश-मोदी पर हमला

RJD Party News: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा में कुछ खास छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। बजट सत्र में भी वह सरकार के खिलाफ कुछ खास नहीं बोल सके। लेकिन, आज उन्होंने बिहार बच्चियों के साथ हुई हैवानियत के 14 मामलों का जिक्र किया और सरकार से जवाब मांगा।

और पढ़ें

01:16 PM, 21-Feb-2026

Bihar news: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, गले पर निशान भी मिला; ससुराल पक्ष वाले मौके से फरार

Bettiah news : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर से एक बेहद दर्दनाक और दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। और पढ़ें

12:45 PM, 21-Feb-2026

Bihar: 540 करोड़ की धरोहर के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी से चमकेगा वैशाली, बौद्ध पर्यटन को मिलेगी उड़ान

ऐतिहासिक वैशाली स्तूप के पास 5 एकड़ में हेलीपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया तेज है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप के समीप बनने वाले हेलीपोर्ट से विदेशी पर्यटकों और बौद्ध श्रद्धालुओं को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी, जिससे वैशाली पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें

11:56 AM, 21-Feb-2026

Bihar: जहरीली शराब या कुछ और? मठिया कांड में मौत के आंकड़ों पर असमंजस बरकरार; पांच की चर्चा से बढ़ा सस्पेंस

रोहतास के मठिया गांव में तिलक समारोह के बाद अलग-अलग गांवों में तीन लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। परिजनों ने शराब सेवन की आशंका जताई है, जबकि स्थानीय स्तर पर पांच या अधिक मौतों की चर्चा से मामला रहस्यमय बना हुआ है।

और पढ़ें

11:29 AM, 21-Feb-2026

Bihar Rajya Sabha Election: 5वीं सीट पर NDA में घमासान! Manjhi-Chirag में कौन मारेगा बाजी? | NDA

Bihar Rajya Sabha Election: 5वीं सीट पर NDA में घमासान! Manjhi-Chirag में कौन मारेगा बाजी? | NDA और पढ़ें

11:25 AM, 21-Feb-2026

Bihar News: अब सड़क पर पैदल चलने वालों को मिलेगी यह सुविधाएं, सीएम नीतीश ने परिवहन विभाग को दिए पांच निर्देश

Transport Department News: सड़क पर पैदल चलने वाले यात्रियों की परेशानी को सीएम नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए परिवहन विभाग को पांच महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं सीएम नीतीश का कहना है कि इससे पैदल चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं सीएम नीतीश ने क्या कहा?
  और पढ़ें

11:08 AM, 21-Feb-2026

Bihar News: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई। घटना में 11 लोग घायल हुए, चार की हालत गंभीर है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

और पढ़ें

10:38 AM, 21-Feb-2026

Bihar: भागलपुर में डीजे पर नाच रही थी बरात, अचानक चली गोली; पैर में लगने से पास खड़ा किशोर घायल

भागलपुर जिला के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बघमारा गांव में बरात देखने के दौरान 15 वर्षीय सन्नी कुमार को गोली मार दी गई। घायल किशोर का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

10:23 AM, 21-Feb-2026

Bihar News: बगीचे में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिली शराब की खाली बोतलें; जांच में जुटी पुलिस

बाढ़ थाना अंतर्गत बेढना गांव के समीप खेत में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई, शव की पहचान अबतक नही हो पाई है। वहीं शव के पास शराब की कई बोतलें पड़ा हुआ है, इसकी मौत शराब पीने से हो सकती है और पढ़ें

10:19 AM, 21-Feb-2026

Bihar: शादी से लौट रहे इंटर छात्र की दर्दनाक मौत, एनएच-31 पर पोल से टकराई थी बाइक; कोहराम

बाढ़ थाना अंतर्गत सविता सिनेमा हॉल के समीप एनएच-31 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलाही गांव निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो इंटर का छात्र था। और पढ़ें

09:53 AM, 21-Feb-2026

Bihar: मौनी बाबा की अग्रिम जमानत खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने दिया सरेंडर का आदेश; नाबालिग से जुड़े मामले में सख्ती

दरभंगा पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से जुड़े मामले में मौनी बाबा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर आत्मसमर्पण का आदेश दिया है। उनके शिष्य श्रवण दास पहले से जेल में हैं। प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज है।

और पढ़ें

09:31 AM, 21-Feb-2026

Bihar: शिवरात्रि के बाद से था लापता युवक, गंगा ब्रिज के पास कार में मिला शव; पिता ने जताई हत्या की आशंका

Bihar: हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में अल्टो कार से एक युवक का शव मिला है। जिसके बाद सिम कार्ड से उसकी पहचान हुई है। शव मिलने के बाद पिता ने इसे हत्या होना बताया है। पढ़ें। 

और पढ़ें

09:11 AM, 21-Feb-2026

Bihar News: सरकारी अस्पताल से निजी नर्सिंग होम तक मरीजों की डील, जीएनएम पर ऑनलाइन पेमेंट लेने का आरोप

सारण में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। क्योंकि मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत जीएनएम पर निजी नर्सिंग होम संचालक ने डिजिटल पेमेंट लेने का आरोप लगाते हुए स्क्रीन शॉर्ट वायरल कर दिया है। और पढ़ें

07:55 AM, 21-Feb-2026

Bihar Crime: स्कूल के क्लासरूम में युवक का लटका हुआ शव मिला, हत्या की जताई गई आशंका; शरीर पर मिले चोट के निशान

दरभंगा के इमलीघाट पुल स्थित प्राथमिक विद्यालय के क्लासरूम में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

और पढ़ें

07:04 AM, 21-Feb-2026

Bihar: पूर्णिया में आप जिलाध्यक्ष और युवा अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला सिपाही से हाथापाई करने का लगा आरोप

लाइन बाजार में जाम के दौरान हुए विवाद में AAP के जिलाध्यक्ष विकास झा और युवा अध्यक्ष इरशाद पुनर्वी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन पर महिला सिपाही से मारपीट का आरोप लगाया है। और पढ़ें

05:30 AM, 21-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एक सीट के लिए एनडीए में घमासान जारी है। एक सीट के लिए तीनों छोटे सहयोगियों ने दावा ठोका है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें