फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 20-Feb-2026

Bihar News : मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला हुई मौत, पति और मासूम बच्ची जख्मी

वैशाली जिले के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में मैट्रिक परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में पति और दो वर्षीय बेटी घायल हो गए। और पढ़ें

10:32 PM, 20-Feb-2026

Bihar: विधानसभा में गूंजा जल निकासी की समस्या, स्थायी समाधान की मांग हुई तेज, खेसारी लाल ने उठाया था मुद्दा

छपरा नगर निगम क्षेत्र में हर साल होने वाली जलजमाव की समस्या एक बार फिर विधानसभा में उठी। भारतीय जनता पार्टी की विधायक छोटी कुमारी ने स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था और नालों की सफाई की मांग की। और पढ़ें

10:13 PM, 20-Feb-2026

Bihar: फिर तेज हुई गोपाल खेमका हत्याकांड पर चर्चा, राजद विधायक ने कहा- आज पुलिस पिट रही है, कल हम पिटेंगे

Bihar : बिहार विधान सभा में विपक्ष प्रत्येक दिन सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरती है, जिस वजह से सदन हंगामे की भेंट चढ़ जाता है। आज विपक्ष के नेता ने लगभग 8 महीने पूर्व हुए गोपाल खेमका हत्या कांड पर सवाल उठाया, फिर जमकर हंगामा हुआ।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:36 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी दो मासूम बच्चियों की मां, बाइक के लिए फंदे से लटकाने का आरोप; ससुराल वाले फरार

सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय कुंती देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने बाइक की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:24 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: हाजीपुर होटल छापेमारी, पंचायत शिक्षक गिरफ्तार, डीएम के आदेश पर निलंबित; जानें क्या है पूरा मामला?

हाजीपुर के एक आवासीय होटल में छापेमारी के दौरान अनैतिक गतिविधियों के मामले में पंचायत शिक्षक रविरंजन कुमार गिरफ्तार किए गए। डीएम के निर्देश पर उन्हें तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:12 PM, 20-Feb-2026

Bihar News : बिहार सरकार फिर कर रही बंपर बहाली, जानिए किस विभाग और पद पर होगी नियुक्तियां

Bihar : बिहार में अन्य बहालियों के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी बिहार  सरकार अलग-अलग 1076 पदों पर नई बहाली निकालने जा रही है। इसके साथ ही मदरसों में भी स्मार्ट क्लास शुरू किया जा रहा है। और पढ़ें

08:21 PM, 20-Feb-2026

Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को, आचार संहिता लागू; जानें कब तक कर सकेंगे प्रचार?

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा। चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई है और 21 फरवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। और पढ़ें

08:13 PM, 20-Feb-2026

Bihar News : बिहार सरकार अब पहाड़ पर बनाएगी जेल, बिहार में मिलेगी अब कालापानी की सजा

Bihar : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं। अपराधियों को बिहार से भागना होगा। अपराध करना है तो अपराधी बिहार छोड़ दें...इस तरह की बातें कहने वाले बिहार के गृह मंत्री ने कुख्यात अपराधियों के लिए अब एक बड़ा एलान किया है। और पढ़ें

07:59 PM, 20-Feb-2026

Bihar: पुलिस ने दिल्ली के पॉश सोसायटी में छिपे 25 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा, बैंक डकैती में भी था वांटेड

सहरसा पुलिस ने दिल्ली से 25 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी अभिषेक झा को गिरफ्तार किया है। वह पेट्रोल पंप गोलीकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। और पढ़ें

07:17 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक की मौत; चार घायल

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बाइक और टोटो की टक्कर में 20 वर्षीय मोनू कुमार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा पूसा–मुजफ्फरपुर मार्ग के नरसिंहपुर के पास हुआ। और पढ़ें

07:02 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

पूर्णिया के बाघमारा में इंटर परीक्षार्थी दिव्यांशु कुमार पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर हुए विवाद को हमले की मुख्य वजह बताते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

06:49 PM, 20-Feb-2026

Bihar News : बिहार को मिलेगा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक की, जिसमें उन्होंने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। कैबिनेट की बैठक में कुल 35 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। और पढ़ें

06:36 PM, 20-Feb-2026

Bihar: मंदिर में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने इस शख्स को पुलिस के सामने पीटा, काफी मशक्कत के बाद बची जान

बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से बचाया, हालांकि इस दौरान पुलिस वाहन पर भी हमला किया गया। और पढ़ें

06:14 PM, 20-Feb-2026

Chirag Paswan on Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर क्या बोले चिराग पासवान? | Bihar Politics

Chirag Paswan on Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर क्या बोले चिराग पासवान? | Bihar Politics और पढ़ें

05:49 PM, 20-Feb-2026

BPSC: बीपीएससी एलडीसी का दस्तावेज सत्यापन 25 को; सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

BPSC ABO Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने एलडीसी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ ही सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी किया है।
  और पढ़ें

05:44 PM, 20-Feb-2026

Bihar: अंचल अधिकारी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, साथियों पर हत्या का लगा आरोप; इस थाने में किया गया मामला दर्ज

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी और अंचल अधिकारी के ड्राइवर मोहम्मद इम्तियाज की सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दोस्त पर 5 लाख रुपये के कर्ज विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

05:25 PM, 20-Feb-2026

Indrajeet Prasad Gupta: विधानसभा में सम्राट चौधरी से किसके लिए न्याय की मांग कर रोने लगे आईपी गुप्ता | Bihar

Indrajeet Prasad Gupta: विधानसभा में सम्राट चौधरी से किसके लिए न्याय की मांग कर रोने लगे आईपी गुप्ता | Bihar और पढ़ें

05:09 PM, 20-Feb-2026

Purnea News: लोजपा विधायक नितेश सहित 5 पर प्राथमिकी दर्ज, अधिवक्ता को सरेराह घेरकर दी थी जान से मारने की धमकी

पूर्णिया में कसबा विधायक नितेश सिंह पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। खजांची हाट थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। विधायक ने आरोपों को साजिश बताया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:41 PM, 20-Feb-2026

Bihar: शारदा देवी की सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत उम्र बनी बाधा, पेंशन से हुईं वंचित; आखिर कौन बनेगा मददगार?

सारण जिले के बनियापुर प्रखंड की शारदा देवी सरकारी रिकॉर्ड में गलत दर्ज उम्र के कारण पेंशन से वंचित हैं। कागजों में 104 वर्ष दर्शाई गई उम्र उनकी वृद्धा और विधवा पेंशन में बाधा बन गई है। और पढ़ें

04:21 PM, 20-Feb-2026

प्याज और भूसे में छिपी थी शराब की खेप: होली से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लाख की अवैध शराब जब्त

मुजफ्फरपुर पुलिस ने होली से पहले विशेष अभियान चलाकर 70 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त की है। प्याज और धान के भूसे की आड़ में छिपाकर लाई जा रही करीब चार हजार लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रक और तीन पिकअप वैन जब्त की गईं। और पढ़ें

04:16 PM, 20-Feb-2026

Bengal Election: गिरिराज सिंह बोले- बंगाल में अब शरिया कानून नहीं चलेगा, राहुल गांधी के बारे में क्या कहा?

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप भी लगाया। इसके अलावा केरला स्टोरी पर भी बयान दिया। आइए जानते गिरिराज सिंह ने क्या क्या बातें कहीं?

और पढ़ें

04:14 PM, 20-Feb-2026

Rohtas Liquor Case: रोहतास जहरीला शराब कांड.. चिकित्सक और पीड़ित पिता के दावों ने मचाया बवाल! | Bihar

Rohtas Liquor Case: रोहतास जहरीला शराब कांड.. चिकित्सक और पीड़ित पिता के दावों ने मचाया बवाल! | Bihar और पढ़ें

03:51 PM, 20-Feb-2026

Bihar: पति की हत्या मामले में पत्नी को आजीवन कारावास, अदालत का सख्त फैसला; दो मासूम बच्चों के भविष्य पर चिंता

बेतिया के धनहा थाना क्षेत्र में पति की चाकू मारकर हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पत्नी नेहा उर्फ नूरजहां को आजीवन सश्रम कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। स्पीडी ट्रायल में सुनाए गए फैसले में मृत्यु पूर्व बयान को अहम साक्ष्य माना गया। और पढ़ें

03:39 PM, 20-Feb-2026

Vijay Kumar Sinha: मैं भूमिहार ब्राह्मण हूं, लेकिन मेरे साथ भी रैगिंग की गई..विधानसभा में बोले विजय सिन्हा

Vijay Kumar Sinha: मैं भूमिहार ब्राह्मण हूं, लेकिन मेरे साथ भी रैगिंग की गई..विधानसभा में बोले विजय सिन्हा और पढ़ें

03:02 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: कथित जहरीले शराब कांड में नया मोड़, चिकित्सक और पीड़ित पिता के दावों से उठे कई सवाल

Rohtas News: रोहतास के मठिया गांव में पांच संदिग्ध मौतों के मामले में पिता और निजी चिकित्सक के बयानों से नया विवाद खड़ा हुआ है। शराब सेवन और अन्य कारणों को लेकर विरोधाभासी दावे सामने आए हैं, जबकि प्रशासन जांच जारी होने की बात कह रहा है। और पढ़ें

02:39 PM, 20-Feb-2026

Bihar: लालू की पार्टी ने दुष्कर्म का आंकड़ा दिखा कहा- कानून मरा पड़ा है, जानिए नीतीश सरकार ने क्या जवाब दिया?

राष्ट्रीय जनता दल ने बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। विधान परिषद् में भी आंकड़ा बताकर नीतीश सरकार से जवाब मांगा। इसके बाद नीतीश सरकार की ओर से जवाब दिया गया। आइए जानते हैं, जवाब में क्या कहा गया? और पढ़ें

02:25 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: मुआवजा नहीं दिया तो कलेक्ट्रेट होगा कुर्क! औरंगाबाद कोर्ट का सख्त आदेश, प्रशासन में हड़कंप

Bihar News: भूमि अधिग्रहण के एक मामले में मुआवजा भुगतान में देरी और न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय ने जिला कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) की कुर्की का आदेश दिया है। अदालत ने 15 दिनों के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

02:06 PM, 20-Feb-2026

Vijay Kumar Sinha: पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत, विधानसभा में विजय कुमार सिन्हा ने किसे कहा 'गद्दार'?

Vijay Kumar Sinha: पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत, विधानसभा में विजय कुमार सिन्हा ने किसे कहा 'गद्दार'? और पढ़ें

01:08 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: हाजीपुर में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पटना के मीठापुर सब्जी मंडी जा रहे टेंपो को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे चालक निरंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना के पास घटी। और पढ़ें

01:04 PM, 20-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha: 'ब्राह्मणवाद' पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत, विजय सिन्हा ने किसे गद्दार कहा?

Bihar News: बिहार विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के विधायक एक दूसरे पर फिर से हमलावर हो गए। माले विधायक ने नए यूजीसी बिल पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 'ब्राह्मणवाद' शब्द का प्रयोग कर दिया। इसके सदन का माहौल गरमा गया। पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच नोंकझोंक होने लगी। 
  और पढ़ें

12:48 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: पूर्णिया के युवा JDU जिलाध्यक्ष का खगड़िया में निधन, सड़क हादसे में हुए थे घायल

Bihar News: पूर्णिया के युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की खगड़िया में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। बारात से लौटते समय उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उनके चार साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

12:31 PM, 20-Feb-2026

Bihar News: बिना काफिले के सदर अस्पताल पहुंचे कमिश्नर, गायब मिले डॉक्टर और कर्मी, खुली पोल

Bihar News: बिहार के सहरसा मॉडल सदर अस्पताल में कोशी प्रमंडल के कमिश्नर राजेश कुमार शुक्रवार को बिना किसी काफिले के पैदल ही औचर निरीक्षण पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले जिससे अस्पताल में फैली अव्यवस्था की पोल खुल गई। और पढ़ें

12:19 PM, 20-Feb-2026

Bihar: सरकारी महंगे पेड़ों को कटवाकर BDO ने बनवाया पलंग और सोफा, जिम्मेदार बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

Bihar: दरभंगा के केवटी प्रखंड में तैनात प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान पर  ब्लॉक परिसर के पुराने और महंगे पेड़ काटकर निजी उपयोग के लिए पलंग-सोफा बनवाने का आरोप लगा है।  और पढ़ें

11:59 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: नीट छात्रा के घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, परिवार को मिल रही धमकियों के बाद पुलिस सतर्क

Bihar News: नीट छात्रा के घर पर लगातार धमकियों के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए परिजनों ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जिससे की घर के अगल-बगल क्या हो रहा है इस पर नजर रखा जा सके। और पढ़ें

11:38 AM, 20-Feb-2026

Bihar DJ Ban: बिहार में मॉडिफाइड 'डीजे गाड़ियों' पर लगेगा बैन, मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा एलान!

Bihar DJ Ban: बिहार में मॉडिफाइड 'डीजे गाड़ियों' पर लगेगा बैन, मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा एलान! और पढ़ें

11:31 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: बेतिया में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा समेत चार घायल

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में शुक्रवार सुबह टेंपो और बोलेरो की आमने-सामने भीषण टक्कर में 17 वर्षीय परीक्षार्थी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रा परीक्षा देने जा रही थी, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। और पढ़ें

11:02 AM, 20-Feb-2026

Bihar News : CSP सेंटर पर पैसा निकालने गए दलित दंपत्ति के साथ मारपीट, आरोपियों ने छिने सोने के गहने

वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र पर महिला से जातिसूचक दुर्व्यवहार और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि केंद्र के प्रबंधक और उनके सहयोगियों ने दंपति पर हमला किया, जातिसूचक गालियां दीं और महिला के गहने लूट लिए।
  और पढ़ें

10:12 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: वैशाली में 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, दो थाना अध्यक्ष भी बदले गए

Bihar News: विधानसभा चुनाव के बाद वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है। एसपी ने राघोपुर और सराय थानों के थाना अध्यक्ष समेत 9 पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों और विभागों में तैनात किया गया है। और पढ़ें

09:58 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: जंगल से भटककर मैदानी इलाके में घुसा हाथी, वन विभाग कर रहा नियंत्रण, दहशत में ग्रामीण

Bihar News: जंगल से भटककर एक हाथी मैदानी इलाके में घुस आया है और तीन दिनों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित झारखंड के पलामू के घने जंगलों की ओर खदेड़ने में जुटी हुई है। और पढ़ें

09:12 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: बदमाशों की गोली का शिकार हुए स्कूली छात्र ने तोड़ा दम, कोमा में था मासूम

Bihar News: सहरसा में 13 वर्षीय छात्र अंकित आनंद की गोली लगने के दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन मासूम को बचाने के लिए पटना से लेकर सिलीगुड़ी तक ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  और पढ़ें

08:39 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: मधुबनी में अवैध आरा मशीन की जांच के दौरान वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, तीन कर्मी घायल

Bihar News: मधुबनी जिले में अवैध रूप से चल रही आरा मशीन की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया।  इस हमले में तीन वनकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।  और पढ़ें

08:10 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: लव जिहाद मामले में फरार आरोपी के घर पहुंची पुलिस, डुगडुगी बजाकर चस्पा किया गया इश्तेहार

Bihar News: दरभंगा में कथित लव जिहाद मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय के निर्देश पर मुख्य आरोपी मो. सितारे के घर इश्तेहार चस्पा कर डुगडुगी बजाकर उद्घोषणा की गई है। पुलिस ने जल्द आत्मसमर्पण नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है। और पढ़ें

07:43 AM, 20-Feb-2026

Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद अपराधियों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा चौक पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि युवक हाजीपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खालसा चौक पर लगभग एक दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
 
और पढ़ें

06:43 AM, 20-Feb-2026

Bihar News : महज 9 हजार घूस लेता सरकारी अभियंता गिरफ्तार; बिहार में जूनियर इंजीनियर को कैसे दबोचा गया

Vigilance Raid in Bihar :  मुजफ्फरपुर में एक सरकारी कनीय अभियंता को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, लेकिन रकम महज 9 हजार थी तो यह ज्यादा चर्चा में आ गया। घूस किसी आम आदमी से नहीं, पार्षद पति से ली जा रही थी। और पढ़ें

06:30 AM, 20-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रिश्तेदार की शादी में आई किशोरी से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। वह शादी के दौरान अचानक दिखनी बंद हुई। बाद में एक बंद कमरे के बाहर चप्पल दिखा तो अंदर का हाल बहुत बुरा दिखा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें