फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 11-Feb-2026

Bihar: पहले पति से कराया तलाक, फिर महिला से शादी के नाम पर की लाखों की ठगी, अब आरोपी फरार

Bihar: मुजफ्फरपुर की बोचहा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला प्रेम जाल में फंसकर लाखों रुपए की ठगी का शिकार हुई। आरोपी मो शमशाद ने शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से पैसे ऐंठे और फरार हो गया। और पढ़ें

10:33 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर

Bihar News: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें

10:23 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: बदमाश ने महिला समेत दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को युवक और महिला को गोली मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी सन्नी पासवान को पकड़ लिया। लोगों की पिटाई के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 11-Feb-2026

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, JDU सांसद संजय झा ने राज्यसभा में रखा प्रस्ताव

Bihar News: राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बुधवार को शून्यकाल में दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार द्वारा रनवे विस्तार और NOC स्वीकृति सहित ₹245 करोड़ की भूमि अधिग्रहण योजना का विवरण साझा किया।  और पढ़ें

10:01 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: जमीन के लालच में रिश्तों की हत्या की कोशिश, सुलतानगंज में भाई की पत्नी ने ईंट से किया हमला

Bihar News: सुलतानगंज के मसदी गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भाई की पत्नी अनीशा देवी ने अपने देवर शिव शंकर मंडल पर ईंट से हमला किया, जिसमें वह और उनकी बेटी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए।   और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 11-Feb-2026

Bihar : 5 किलो अनाज पर भिड़ गए अशोक चौधरी और सुनील सिंह; विधान परिषद में किसने कहा- दे दूंगा त्यागपत्र

Bihar : विधान परिषद में अशोक चौधरी और सुनील सिंह एक दूसरे से भिड़ गए थे। आज भी 5 किलो अनाज पर भिड़ने के लिए तैयार थे। फिर एक निर्दलीय एमएलसी ने दावा के साथ कहा कि अगर मेरी बात झूठी हुई तो त्यागपत्र दे दूंगा।   और पढ़ें

09:26 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: बंगाल के युवक ने बिहार में की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

Bihar News: वैशाली के राजपूत कॉलोनी स्थित भवानी चौक सब्जी मंडी के पास किराये के कमरे में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के इस कदम के बाद परिजन बेसुध हैं। और पढ़ें

09:10 PM, 11-Feb-2026

Bihar News : एक और हत्या से पहले शिक्षक हत्याकांड का खुला राज! इस गुस्से में दनादन 13 गोलियां दागी थीं

Bihar Teacher Murder Case : बिहार में तीन दिन पहले शिक्षक को भूनकर मारने वाली खबर सामने आई थी। एक-दो नहीं, 13 गोलियां मारी गई थीं। अब इस हत्या का राज खुल गया है।  और पढ़ें

09:09 PM, 11-Feb-2026

Bihar News : चर्चित गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, पटना के पीरबहोर थाने में प्राथमिकी

Guru Rahman : पटना के पीरबहोर थाने में अल्पसंख्यक वर्ग के लिहाज से हमेशा इसी समुदाय के थानाध्यक्ष पदस्थापित किए जाते हैं। इसी क्षेत्र में चर्चित गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। बिहार पुलिस की प्रतिष्ठा सवालों में है। और पढ़ें

09:01 PM, 11-Feb-2026

Bihar: बेटे की शादी नहीं, न्यौते से लौटते समय पार्टी के बाद हादसा; मोतिहारी हादसे का ड्राइवर कैसे निकल भागा?

Road Accident Today : संभव है कि हादसे का सदमा हो। संभव है कि परिजनों को यही जानकारी हो। लेकिन, पूर्वी चंपारण के घोड़ासन सड़क हादसे में तीन मौत की कहानी कुछ अलग नजर आ रही है। और पढ़ें

08:21 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: नेशनल हाइवे-139 की फोर लेनिंग में आई तेजी, DPR तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी बिहार सरकार

Bihar News: बिहार सरकार NH-139 की फोर लेनिंग की प्रक्रिया में तेजी ला रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मांग पर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर जल्द सौंपा जाएगा। यह बात भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के अनुपूरक प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कही। और पढ़ें

08:05 PM, 11-Feb-2026

Bihar News : मेयर पर FIR दर्ज करने का आदेश, निजी सचिव और उनकी पत्नी भी सरकारी राशि दुरुपयोग में फंसे

 Bihar News: पूर्व विधायक की पत्नी और सहरसा की प्रथम महिला मेयर बैन प्रिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है। उनके निजी सचिव और निजी सचिव की पत्नी पर भी प्राथमिकी होगी। और पढ़ें

07:50 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: पानी गिराने के विवाद में जमकर चली लाठियां, वीडियो वायरल, छह घायल, तीन गिरफ्तार

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पानी गिराने के मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

07:37 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: दरभंगा महाराज को भारत रत्न देने की मांग, भाजपा MLC ने विधान परिषद में रखा प्रस्ताव

Bihar News: भाजपा विधान परिषद सदस्य कामेश्वर ठाकुर ने बिहार विधान परिषद में महाराज कामेश्वर सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने बिहार सरकार से इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक अनुशंसा भेजने की मांग की है।  और पढ़ें

07:25 PM, 11-Feb-2026

BPSC Teacher : 46 हजार पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती; शिक्षा विभाग से BPSC को मिली अधियाचना

Bihar : बिहार क्वे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग अब बहुत जल्द शिक्षक और प्रधानाध्यापकों के लिए 46 हजार वैकेंसी निकालेगी। और पढ़ें

07:14 PM, 11-Feb-2026

Bihar: गुलाब और शराब के साथ महिला ने पति को किया प्रपोज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Bihar: मुंगेर में एक महिला का रोज डे पर अपने पति को गुलाब और शराब के साथ प्रपोजल का वीडियो और पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में लाइसेंसी पिस्टल धारक विशाल कुमार और कंचन देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:44 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: गिरफ्तारी की डर से चोरी किए गए बच्चों को छोड़ भागे चोर, आठ साल की बच्ची की सूझबूझ से मिली कामयाबी

Bihar News: पूर्णिया के जीएमसीएच महिला वार्ड से चोरी हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस की सक्रियता के कारण सुरक्षित बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी की डर से आरोपी महिला चोर बच्चों को छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस अब सिंडिकेट के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

05:22 PM, 11-Feb-2026

Muzaffarpur News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानेदार बदले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है। और पढ़ें

05:20 PM, 11-Feb-2026

Samastipur Pakadwa Vivah:बिहार में पकड़ौआ विवाह, छात्र को दिया नशीला पदार्थ,फिर बेहोशी की हालत में करा दी शादी

Samastipur Pakadwa Vivah:बिहार में पकड़ौआ विवाह, छात्र को दिया नशीला पदार्थ,फिर बेहोशी की हालत में करा दी शादी और पढ़ें

04:59 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: छह साल की मासूम को कार तले रौंदकर फरार हुआ चालक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

अपनी मां के साथ सामान लेकर लौट रही छह साल की मासूम को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

04:37 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, टूटा कोच का शीशा, बाल बाल बचे यात्री

Bihar News: मुजफ्फरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर रामदयालु नगर के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस पथराव की घटना में कोच सी-7 की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना के बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।  और पढ़ें

04:22 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: विपक्ष पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सदन में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस

विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस समेत कई दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। और पढ़ें

04:22 PM, 11-Feb-2026

Bihar: घर और अस्पताल नहीं ट्रेन की बर्थ पर गूंजी किलकारी, साउथ बिहार एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Bihar: झाझा स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में एक महिला ने बुधवार को बच्ची को जन्म दिया। महिला यात्रियों और रेलकर्मियों की तत्परता से सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
  और पढ़ें

04:03 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन का तीखा हमला, कहा- डीएमके बौखलाहट में दे रही विभाजनकारी बयान

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने डीएमके, राहुल गांधी और विपक्षी हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता अब भटकाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। और पढ़ें

03:33 PM, 11-Feb-2026

Muzaffarpur News: अनुसंधान में लापरवाही पर मनियारी थाने के दारोगा निलंबित, अन्य अधिकारियों से भी जवाब तलब

मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में लापरवाही पर मनियारी थाने के एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। और पढ़ें

03:26 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी

समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र से जबरन ‘पकड़ौआ विवाह’ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में उसकी जबरन शादी करा दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का बताया जा रहा है।

 
और पढ़ें

03:01 PM, 11-Feb-2026

Bihar News: मामूली कहासुनी के बाद दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा, आरोपी की तलाश ज

सासाराम में एक शादी समारोह के दौरान हुई आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को दिनदहाड़े गोली मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है। और पढ़ें

02:48 PM, 11-Feb-2026

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश घिरे तो सम्राट क्या बोले? कोर्ट को लेकर विधानसभा में जिरह

Bihar News : न विधायक, न विधान पार्षद... फिर भी मंत्री बने दीपक प्रकाश बुधवार को विधानसभा में घिर गए। घेरा विपक्ष के माले विधायक ने। फिर बात कोर्ट की भी आई, लेकिन सम्राट चौधरी ने पूरा मामला ही पलट दिया। और पढ़ें

02:08 PM, 11-Feb-2026

Bihar Politics: 'जाति देखकर निशाना बनाया जा रहा है' सरकार पर विपक्ष हमलावर | Bhai Virendra | Akhtarul Iman

Bihar Politics: 'जाति देखकर निशाना बनाया जा रहा है' सरकार पर विपक्ष हमलावर | Bhai Virendra | Akhtarul Iman और पढ़ें

01:36 PM, 11-Feb-2026

Muzaffarpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

01:17 PM, 11-Feb-2026

Bihar: सदर अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचीं वैशाली DM, लापरवाही पर सख्त एक्शन, अनुपस्थितों पर होगी कार्रवाई

हाजीपुर के सदर अस्पताल में मंगलवार देर रात जिलाधिकारी वर्षा सिंह और सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें

01:07 PM, 11-Feb-2026

MGNREGA: मनरेगा में भ्रष्टाचार....! रिश्तेदारों में बांटी जॉब कार्ड की राशि; जानिए, कैसे जाकर लौट आता है पैसा?

MGNREGA: मनरेगा में भ्रष्टाचार....! रिश्तेदारों में बांटी जॉब कार्ड की राशि; जानिए, कैसे जाकर लौट आता है पैसा? और पढ़ें

12:39 PM, 11-Feb-2026

Bihar : पटना में रंगदारी; नाविकों से कौन-कैसे करता है वसूली? IPS अधिकारी ने खुद बताया खेल

पटना के गंगा घाटों पर नाविकों से होती है रंगदारी वसूली। आज सवेरे कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन के पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद एक आईपीएस अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया।
  और पढ़ें

12:32 PM, 11-Feb-2026

FIR against Udit Narayan: 'बिना बताए निकलवा दी बच्चेदानी' सिंगर उदित नारायण के खिलाफ पत्नी ने कराई FIR

FIR against Udit Narayan: 'बिना बताए निकलवा दी बच्चेदानी' सिंगर उदित नारायण के खिलाफ पत्नी ने कराई FIR और पढ़ें

12:17 PM, 11-Feb-2026

Sanjay Saraogi on Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के संजय सरावगी- अपराधियों को सत्ता का सरंक्षण...

Sanjay Saraogi on Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के संजय सरावगी- अपराधियों को सत्ता का सरंक्षण... और पढ़ें

11:54 AM, 11-Feb-2026

Patna News: नालंदा में ट्यूशन से लौट रही छात्रा को रौंदकर भागा तेज रफ्तार ट्रक, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

11:21 AM, 11-Feb-2026

Bihar News: दरभंगा में बढ़ते जा रहे हैं दुष्कर्म के मामले,15 में से 10 केस लंबित; आरोपियों पर कुर्की की तैयारी

महिला थाना में दर्ज दुष्कर्म के 15 मामलों में दस अब भी लंबित हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों के घर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया है, आत्म-समर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की की जाएगी। और पढ़ें

10:59 AM, 11-Feb-2026

Bihar Vidhan Parishad: नीतीश-लालू के एमएलसी विवाद पर फैसला आज, सुनील सिंह पर क्या कार्रवाई करेंगे सभापति?

Bihar News: बिहार विधान परिषद् की कार्यवाही पर आज सबकी निगाहें टिकी है। एक दिन पहले सभापति ने पूरे विपक्ष को सदन से बाहर कर दिया था। सत्ता पक्ष एमएलसी सुनील सिंह पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। सभापति ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, विपक्ष आज फिर से सरकार को घेरने की कोशिश में है। 
  और पढ़ें

10:50 AM, 11-Feb-2026

Bihar News : सड़क छोड़ पेड़ से जा टकराई गाड़ी, तीन की मौत; चालक जिंदा निकाला गया, मगर भाग निकला

Accident News : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक फरार है। बताया जा रहा है कि सभी एक शादी समारोह में गए थे और नेपाल जाकर लौटते समय यह हादसा हुआ। और पढ़ें

10:11 AM, 11-Feb-2026

Patna News: राजगीर में बनेगा राज्य का पहला डायनासोर पार्क, 22 करोड़ की लागत से 6 महीने में होगा तैयार

राजगीर में राज्य का पहला डायनासोर पार्क नेचर सफारी परिसर में बनने जा रहा है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले छह माह में इसे पर्यटकों के लिए खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। और पढ़ें

09:49 AM, 11-Feb-2026

Bihar : मनरेगा में भ्रष्टाचार! रिश्तेदारों में बांटी जॉब कार्ड की राशि; जानिए, कैसे जाकर लौट आता है पैसा?

Bihar News : मनरेगा को जी राम जी तो कर लेंगे, लेकिन भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा? या, भ्रष्टाचार खत्म करना एजेंडे में ही नहीं? जी राम जी योजना जमीन पर आकार ले, उससे पहले 'अमर उजाला' की पड़ताल चली तो भ्रष्टाचार की पूरी कहानी सामने आई। पढ़िए।
  और पढ़ें

09:47 AM, 11-Feb-2026

Bihar News: जातीय हिंसा और दुष्कर्म मामलों पर बोले फातमी, बिहार में 1990 से भी पहले का दौर चल रहा है

दरभंगा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। दुष्कर्म और जातीय हिंसा के मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी टिप्पणी की। और पढ़ें

08:51 AM, 11-Feb-2026

Bihar News: अपराधियों की धरपकड़ के लिए जहानाबाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, तीन दिन में 110 वांछित शिकंजे में

पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन दिनों के भीतर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में वांछित 110 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। और पढ़ें

08:08 AM, 11-Feb-2026

Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Bihar Police : बिहार पुलिस हाफ एनकाउंटर के जरिए अपराधियों को लगातार चेतावनी दे रही है। इस बार पटना के शहरी क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने पैर में गोली मारी है। और पढ़ें

07:57 AM, 11-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पटना जिले के पंडारक में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक ने अधेड़ पर कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें