Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Bihar Budget 2026: 'बजट बेकार, पुराने में ही डेंटिंग पेंटिंग कर दी..', Budget पर बोले Bhai Virendra!
Bihar Budget 2026: 'बजट बेकार, पुराने में ही डेंटिंग पेंटिंग कर दी..', Budget पर बोले Bhai Virendra! और पढ़ें
09:44 PM, 03-Feb-2026
Bihar: चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई, बड़ा हादसा टला; रेलवे की टेक्निकल टीम ने थामा मोर्चा
वैशाली जिले के हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड के दिग्गी के पास मंगलवार को चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चालक की समय पर कार्रवाई से ट्रेन बेपटरी होने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। रेलवे टेक्निकल टीम ने जल्द ही डिब्बों को जोड़कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:14 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: तीन साल का मासूम रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार; जांच शुरू
मुज़फ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम मो. आयान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। कुरकुरे लाने घर से निकला बच्चा वापस नहीं लौटा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
09:12 PM, 03-Feb-2026
Bihar : बजट पर कांग्रेस का तीखा हमला, कहा- दिवास्वप्न बेच रही सरकार; एनडीए ने बताया ऐतिहासिक
Bihar : बिहार बजट पेश किया गया, लेकिन विपक्ष ने इसे एक सिरे से नकार दिया। विपक्ष ने कहा कि यह बजट बस झूठ का पुलिंदा और झूठा सपना है। आरोप यह भी लगाया कि सरकार केवल हवा-हवाई आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। और पढ़ें
08:52 PM, 03-Feb-2026
Bihar Crime: पटना के दीघा में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला; आरोपी हुआ गिरफ्तार
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर घर में घुसकर गोली चलाने का प्रयास किया गया। फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। और पढ़ें
08:31 PM, 03-Feb-2026
Bihar: सूरज कुमार हत्याकांड मामले में फरार सात आरोपियों के घरों पर कुर्की की तैयारी, कोर्ट से मिला आदेश
पूर्णिया के बसंत विहार कॉलोनी में हुए सूरज कुमार हत्याकांड में फरार सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद जल्द ही आरोपियों के घरों पर कुर्की की जाएगी। और पढ़ें
07:54 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: स्मार्ट शिक्षा के दावे बेनकाब, 26 साल से मंदिर में चल रहा प्राथमिक विद्यालय; कब नसीब होगी छत?
गया जी शहर के बक्शु बीघा स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय पिछले 26 वर्षों से बिना भवन के मंदिर परिसर में संचालित हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों को खुले आसमान और असुरक्षित माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे सरकारी शिक्षा दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि स्कूल को खुदकी की छत कब मिलेगी?और पढ़ें
07:27 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: यहां विकास की पोल खुली, स्टेशन रोड की पीसीसी सड़क दो दिन में दरकी; गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
मढ़ौरा नगर के स्टेशन रोड पर करोड़ों की लागत से बन रही पीसीसी सड़क ढलाई के दो दिन के भीतर ही दरक गई। निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें
07:20 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: डायल 112 से विवाह मंडप तक, बिहार बजट में महिलाओं के लिए बड़ा पैकेज, जानें क्या है खास
बिहार सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सुविधाओं पर खास जोर दिया गया है। महिला सरकारी सेवकों को पदस्थापन स्थल के पास आवास सुविधा देने की मंजूरी दी गई है और सीधी भर्तियों में राज्य की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जारी रखा गया है। और पढ़ें
07:04 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा बुरी तरह घायल इलाज जारी
वैशाली जिले के महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर रानी पोखर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हरिहरनाथ मंदिर सोनपुर में पूजा के लिए जा रहे थे। और पढ़ें
06:59 PM, 03-Feb-2026
Budget 2026: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने रखा विकसित बिहार का रोडमैप, विकास और गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता
बिहार सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट का कुल आकार 3,47,589.78 करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार का कहना है कि बिहार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और चालू वित्त वर्ष में राज्य की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मदद
बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की। और पढ़ें
06:43 PM, 03-Feb-2026
Bihar: सुरक्षा का भरोसा देने वाले थाना कैंपस में हाइप्रोफाइल ठगी, करीब 42 युवक हुए शिकार; अब कब होगा एक्शन?
मोतिहारी में ठगों ने इस बार ऐसी चाल चली कि हर कोई हतप्रभ हो गया ।इस बार ठगों की चाल को पुलिस भी नहीं समझ पाए। पुलिस को पूरे मामले की समझ आती तबतक ठग लाखों की चुना लगा चुके थे। और पढ़ें
06:31 PM, 03-Feb-2026
Bihar: बिहार विधानसभा में अधिकारी के पिता के साथ 50 हजार रुपये की पॉकेटमारी, CCTV कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड
दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र में एसबीआई सिटी ब्रांच से पैसे निकालकर लौट रहे राजकिशोर साह के साथ दो युवकों ने पॉकेटमारी कर 50 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
06:19 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: कुख्यात इनामी अपराधी मनोज व सहयोगी मानिक बेंगलुरु से गिरफ्तार, मोबाइल और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात इनामी अपराधी मनोज सिंह और उसके सहयोगी मानिक सिंह को एसटीएफ की विशेष टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। दोनों लंबे समय से फरार थे और इनके कब्जे से मोबाइल और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। और पढ़ें
06:13 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: बेतिया में एक साथ एक ही गांव की पांच नाबालिग लड़कियां लापता, जांच में जुटी पुलिस
Bettiah News: बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से एक बेहद चिंताजनक और मार्मिक खबर सामने आई है। यहां के एक ही मोहल्ले की पांच नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं। और पढ़ें
06:12 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: रामपुर हत्या मामला चर्चा में, दो दोषियों को आजीवन कारावास व दो बरी; जानें कैसे हुआ ये फैसला
रामपुर गांव में चार साल पहले हुई हत्या के मामले में अदालत ने दो दोषियों को आजीवन कारावास और 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले के दो अन्य अभियुक्तों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। और पढ़ें
05:54 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: ऊर्जा विभाग को लेकर हुई कई बड़ी योजनाओं की घोषणा, सोलर छत और स्मार्ट मीटर, जानें क्या है खास
बिहार सरकार ने 2026-27 के लिए आम बजट पेश करते हुए ऊर्जा विभाग के लिए 18,737 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है और पढ़ें
05:53 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: बिहार में परिवहन क्रांति! डीजल बसें इलेक्ट्रिक बनीं, ग्रामीण सड़कें होंगी रोजगार की धड़कन
100% डीजल बसों को सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों में बदलने, 2,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशन, 500 से अधिक हरित बस स्टॉप और 1,000 प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस योजना के तहत 400 नई बसों का परिचालन होगा। और पढ़ें
05:52 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: खेलों पर बड़ा दांव, बजट में क्रिकेट, हॉकी और सभी खेलों के लिए विशेष फंडिंग
बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में खेलों और खेल अवसंरचना को प्राथमिकता दी है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स और एशियन रग्बी एवं हॉकी चैम्पियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। और पढ़ें
05:51 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: कला और संस्कृति को बिहार बजट 2026 में मिले पंख, गरीब कलाकारों के लिए 3 हजार की पेंशन
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने दोपहर 2 बजे सदन में बजट प्रस्ताव रखा। और पढ़ें
05:50 PM, 03-Feb-2026
Budget 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी; आधुनिक अस्पतालों के विकास
बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी है। मातृ मृत्यु अनुपात, शिशु मृत्यु दर और नवजात शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। और पढ़ें
05:21 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: शिक्षा पर बड़ा दांव, नियुक्तियों से लेकर डिजिटल पढ़ाई तक सरकार की प्राथमिकताएं
Bihar Budget 2026-27: बिहार बजट 2026 में शिक्षा विभाग के लिए शिक्षक नियुक्ति, मानदेय वृद्धि, निःशुल्क पुस्तकें, छात्र योजनाएं, डिजिटल शिक्षा और पीएम श्री विद्यालयों पर जोर दिया गया है। सरकार ने बुनियादी ढांचे और गुणवत्ता सुधार को प्राथमिकता बताया है। और पढ़ें
05:21 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: उद्योग पर सरकार का बड़ा दांव, रोजगार और निवेश को गति देने की तैयारी
Bihar Budget 2026-27: बिहार बजट 2026 में उद्योग विभाग के लिए रोजगार केंद्रित नीति, नई औद्योगिक इकाइयों, टेक हब, स्टार्ट-अप समर्थन और भूमि बैंक पर जोर दिया गया है। सरकार ने निवेश बढ़ाकर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है। और पढ़ें
04:44 PM, 03-Feb-2026
Bihar: हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों पर शिकंजा, इन दोनों पर था 50-50 हजार का इनाम
गयाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चलिए जानते हैं कैसे पुलिस ने आरोपियों को अपने जाल में पकड़ा है? और पढ़ें
04:39 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: शहरीकरण और बुनियादी सुविधाओं पर जोर, नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए क्या रहा खास?
Bihar Budget 2026-27: बिहार बजट 2026 में नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए आवास, स्वच्छता, शहरी परिवहन, कचरा प्रबंधन और जल निकासी पर जोर दिया गया है। सरकार ने योजनाओं की प्रगति बताई और शहरी सुविधाएं मजबूत करने का दावा किया है। और पढ़ें
04:30 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: महिला से साइबर सुरक्षा तक, गृह विभाग के लिए मेगा बजट; 20,132.87 करोड़ का रुपये आवंटित
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस बार दौरान कई बड़ी योजानाओं का एलान किया। और पढ़ें
04:21 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: किसान, खेत और कमाई...बजट में कृषि पर बड़ा फोकस, जानें सरकार की योजनाएं
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद पेश किए गए बजट 2026 में सरकार ने कृषि, पशुपालन, सहकारिता और सिंचाई को केंद्र में रखते हुए किसानों के लिए व्यापक रोडमैप रखा है। और पढ़ें
04:18 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: पंचायती राज विभाग पर सरकार का फोकस, गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कोशिश
Bihar Budget 2026-27: बिहार बजट 2026 में पंचायती राज विभाग के तहत पंचायत भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, विवाह मंडप और जल संरक्षण योजनाओं पर जोर दिया गया है। सरकार ने योजनाओं की प्रगति गिनाई और शेष कार्य जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है। और पढ़ें
04:17 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: 'किसान-युवा-महिला और उद्योग पर फोकस, आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बजट', संजय सरावगी बोले
Bihar Budget 2026: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और विकासोन्मुख बताया। उन्होंने कहा कि 3.47 लाख करोड़ का यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों को सशक्त कर बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएगा। और पढ़ें
04:16 PM, 03-Feb-2026
Bihar News: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, अधिवक्ता की मौके पर मौत; छात्र गंभीर रूप से जख्मी
बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक अधिवक्ता की मौके पर मौत हो गई, जबकि इंटर की परीक्षा देने जा रहा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
04:02 PM, 03-Feb-2026
Bihar: अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को दी खुली चुनौती, इंटर की परीक्षा देकर आ रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली
पूर्णिया में इंटर परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल छात्र का इलाज जीएमसीएच में जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
03:58 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: हर खेत तक पानी से गंगा जल आपूर्ति तक, जल संसाधन विभाग का मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान; जानें
Bihar Budget 2026-27: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया। और पढ़ें
03:00 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026: पटना मेट्रो एक्सटेंशन से लेकर पिंक टॉयलेट तक, बजट में वित्त मंत्री ने क्या सौगातें दीं?
Bihar Budget 2026-27: बिहार विधानसभा में 2026–27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया। बजट में पटना मेट्रो एक्सटेंशन, पिंक टॉयलेट, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास पर विशेष जोर दिया गया है। और पढ़ें
02:32 PM, 03-Feb-2026
Bihar Budget 2026 LIVE: खुला नीतीश सरकार के बजट का पिटारा, 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश | Nitish Kumar Govt
Bihar Budget 2026 LIVE: खुला नीतीश सरकार के बजट का पिटारा, 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश | Nitish Kumar Govt और पढ़ें
01:40 PM, 03-Feb-2026
Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा ने भूमि राजस्व विभाग के साथ की बैठक | Bihar Politics | Land Revenue Department
Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा ने भूमि राजस्व विभाग के साथ की बैठक | Bihar Politics | Land Revenue Department और पढ़ें
12:54 PM, 03-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha: शिक्षक स्थानांतरण, डिग्री कॉलेज और खनन माफिया पर सरकार का बड़ा एलान
Bihar Vidhan Sabha Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्षी दलों ने बोलने के लिए समय की मांग की, जबकि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था और खनन माफिया पर कड़ा रुख अपनाने की बात सदन में रखी। और पढ़ें
11:57 AM, 03-Feb-2026
Anant Singh MLA: बाहुबली अनंत सिंह जेल से सीधे आए विधानसभा, CM नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन, बजट पेश किए जाने से पहले बाहुबली अनंत सिंह का पहुंचना और निकलना चर्चा में रहा। और पढ़ें
11:36 AM, 03-Feb-2026
Accident Today: छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग
Chhapra News: छपरा–पटना मुख्य मार्ग पर पुरानी पट्टी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है, सीसीटीवी से वाहन की पहचान की जा रही है। वहीं, परिवार शोक में डूब गया है। और पढ़ें
11:36 AM, 03-Feb-2026
Anant Singh takes Oath:जेल से निकलकर Bihar Vidhan Sabha पहुंचे अनंत सिंह, ली शपथ और फिर नीतीश कुमार के छुए पैर
Anant Singh takes Oath:जेल से निकलकर Bihar Vidhan Sabha पहुंचे अनंत सिंह, ली शपथ और फिर नीतीश कुमार के छुए पैर और पढ़ें
11:09 AM, 03-Feb-2026
BPSC: बीपीएससी ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर; देखें सीसीई-एएसओ और एईडीओ मेंस समेत 50 भर्ती परीक्षाओं की तारीख
BPSC Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें सीसीई और एएसओ समेत 50 भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। और पढ़ें
11:06 AM, 03-Feb-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार
Muzaffarpur Crime: अहियापुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में आधी रात चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाया। परिवार को बाहर से बंद कर 12 लाख की ज्वेलरी और नकदी चोरी की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें