फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 30-Jan-2026

Bihar : शम्भू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा; दिलाई मुजफ्फरपुर की याद

Shambhu Girls Hostel : रोहिणी आचार्या आज फिर सोशल मीडिया पर आकर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। सरकार, सिस्टम और पुलिस पर जमकर बोला।  और पढ़ें

10:24 PM, 30-Jan-2026

Bihar News: नवादा में अवैध देह व्यापार रैकेट का खुलासा, दो नाबालिग मुक्त और चार आरोपी गिरफ्तार; यह सामान बरामद

Nawada Crime: नवादा में पुलिस ने अवैध देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। छापामारी में आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद हुई, जबकि मुख्य सरगना की तलाश जारी है। और पढ़ें

10:17 PM, 30-Jan-2026

NEET Student : सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, SIT को मिले कड़े निर्देश; परिजनों ने उठाए जांच पर सवाल

NEET Student Murder Case : कई बार ऐसा लगा कि नीट छात्रा की हत्या का मामला अब सुलझ गया, लेकिन अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया। ऐसे में आज उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और एसआईटी को ख़ास निर्देश दिए। और पढ़ें

विज्ञापन
10:01 PM, 30-Jan-2026

Bihar Crime: सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई युवती दरिंदगी की कोशिश, एंबुलेंस कर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Saharsa Crime: सहरसा के सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक युवती से एंबुलेंस कर्मी और उसके साथियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर महिला कर्मियों ने उसकी इज्जत और जान बचाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:56 PM, 30-Jan-2026

'बंगाल में TMC की वापसी असंभव, Nitish Kumar के मंत्री ने कर डाला एलान? क्या बोले Rajiv Ranjan?

'बंगाल में TMC की वापसी असंभव, Nitish Kumar के मंत्री ने कर डाला एलान? क्या बोले Rajiv Ranjan? और पढ़ें

विज्ञापन
09:53 PM, 30-Jan-2026

Bihar: आश्रम घाट से बोरे में मिले शव की टैटू से पहचान, कुचला गया था महिला का चेहरा; पति पर लगा हत्या का आरोप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के आश्रम घाट से बोरे में बंद महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान टैटू के जरिए फूलों देवी के रूप में हुई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम और जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:40 PM, 30-Jan-2026

Bihar News : 29 साल पुराने रिश्वत कांड में दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने तत्कालीन रेंजर को सुनाई सजा

Bihar : इंसान की जिंदगी में किया गया गुनाह तत्कालीन भले ही रुकता दिख जाए, लेकिन एक न एक दिन उसका भी हिसाब जरुर होता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। 29 साल पहले एक रेंजर 1,500 रुपये घूस लेते गिरफ्तार हुआ था, उसे आज सजा मिली है।  और पढ़ें

09:38 PM, 30-Jan-2026

Upendra Kushwaha की पार्टी में 'टूट' ! खुद सामने आए, अचानक ये क्या एलान किया? #biharnews

Upendra Kushwaha की पार्टी में 'टूट' ! खुद सामने आए, अचानक ये क्या एलान किया? #biharnews और पढ़ें

09:31 PM, 30-Jan-2026

Upendra Kushwaha ने किया 'खेला'! चला 'मास्टरस्ट्रोक', सभी हैरान..जानें Bihar में आगे क्या होगा?

Upendra Kushwaha ने किया 'खेला'! चला 'मास्टरस्ट्रोक', सभी हैरान..जानें Bihar में आगे क्या होगा? और पढ़ें

09:15 PM, 30-Jan-2026

Bihar News: दरभंगा में बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि, H5N1 वायरस से हजारों कौओं की मौत

Bihar News: Official confirmation of bird flu in Darbhanga, thousands of crows died due to H5N1 virus.
Bihar News: दरभंगा में बर्ड फ्लू की आधिकारिक पुष्टि, H5N1 वायरस से हजारों कौओं की मौत और पढ़ें

09:00 PM, 30-Jan-2026

Bihar News: ससुराल में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय नव विवाहिता पूर्णिमा कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

08:44 PM, 30-Jan-2026

Bihar : बिहार के आईपीएस अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति; दलजीत सिंह BSF और राजीव मिश्रा संभालेंगे CISF

Bihar : दो आईपीएस अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति किया गया है। उन आईपीएस अधिकारियों में दलजीत सिंह और राजीव मिश्रा शामिल हैं। इससे पूर्व एसटीएफ के आईजी रहे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं।  और पढ़ें

08:33 PM, 30-Jan-2026

Bihar Vidhan Sabha: बिहार बजट सत्र में 19 बैठकें होंगी, स्पीकर प्रेम कुमार ने और क्या-क्या बताया?

Bihar News: सात फरवरी को बिहार विधान सभा भवन का स्थापना दिवस भी है। प्रथम सत्र में सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों की मौजूदगी में व्याख्यान कार्यक्रम होगा। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति और केंद्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्री विशेष रूप से आमंत्रण भेजा गया है। और पढ़ें

08:23 PM, 30-Jan-2026

Bihar: वीबी-जी राम जी के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, अचानक धंसा मंच; अफरातफरी

Patna: Sports Minister Shreyasi Singh arrived at event organized under VB-G Ram Ji stage suddenly collapsed
Bihar: वीबी-जी राम जी के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, अचानक धंसा मंच; अफरातफरी और पढ़ें

07:18 PM, 30-Jan-2026

Accident Today: आगे चल रही पिकअप से टकराई मधुबनी विधायक सुजीत की गाड़ी, पटना लौटते वक्त हाजीपुर में हादसा

Hajipur News: हाजीपुर के एनएच-22 पर धोवघटी के पास मधुबनी के विधायक सुजीत कुमार पासवान की कार पिकअप से टकरा गई। हादसे में विधायक समेत पांच लोग सुरक्षित रहे। पिकअप चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:12 PM, 30-Jan-2026

Bihar News: 534 प्रखंडों में खुलेंगे SC-ST हॉस्टल, मंत्री ने बताया इन वर्गों के छात्रों के लिए क्या हो रहा?

Patna News: नई सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार की सरकार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को हर हाल में पूरा करना चाहती है। इसी दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पिछड़े, अतिपिछड़े, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। आइए जानते हैं...
  और पढ़ें

07:05 PM, 30-Jan-2026

Bihar: प्रखंड सहकारिता अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका था शव; MP पप्पू यादव के घर के पास की घटना

Purnea News: पूर्णिया में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की पत्नी का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि मृतका मां के निधन और जमीन हस्तांतरण को लेकर तनाव में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:20 PM, 30-Jan-2026

BSEB Exam: दो फरवरी से 1762 केंद्रों पर बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा; जानिए आनंद किशोर ने क्या जरूरी सलाह दी?

Bihar Board Intermediate Exam: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कदाचार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। और पढ़ें

06:03 PM, 30-Jan-2026

Bihar News: तालाब से मिली विवाहिता की लाश, बंधे थे हाथ-पैर; हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

Darbhanga News: दरभंगा के एक गांव में तालाब से 22 वर्षीय राधा देवी का हाथ-पैर बंधा शव मिला। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। और पढ़ें

05:50 PM, 30-Jan-2026

Bihar News: बूढ़ी गंडक किनारे बोरे में मिली महिला की लाश, इलाके में दहशत, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी किनारे बोरे में बंद 25–30 वर्षीय महिला का शव मिला। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस, एफएसएल और एसडीपीओ मामले की जांच में जुटे हैं, पहचान और मौत के कारणों की पड़ताल जारी है। और पढ़ें

04:17 PM, 30-Jan-2026

Bihar News: घर से बाइक लेकर निकला युवक नहीं लौटा, अगली सुबह नहर में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bhojpur News: भोजपुर के चरपोखरी क्षेत्र में लापता युवक अजय सिंह का शव नहर से बरामद हुआ। बाइक भी मिली। शरीर पर जख्म के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

और पढ़ें

03:43 PM, 30-Jan-2026

गोपालगंज की माटी में रंगे अभिनेता पंकज त्रिपाठी: मां की बरसी पर पहुंचे पैतृक गांव, इस अंदाज में गाया 'फगुआ'

Gopalganj News: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी मां की बरसी पर अपने पैतृक गांव बेलसंड पहुंचे। उन्होंने मां को श्रद्धांजलि दी और ग्रामीणों संग फगुआ गाया। सादगी, भावुकता और गांव से जुड़ाव ने एक बार फिर उनकी जड़ों की कहानी बयां की। और पढ़ें

03:18 PM, 30-Jan-2026

Bihar: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में SIT ने छठी बार गांव पहुंचकर की लंबी पूछताछ, इन तथ्यों की ली जानकारी

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में गठित एसआईटी ने जांच तेज करते हुए छठी बार पीड़िता के गांव पहुंचकर परिजनों से मैराथन पूछताछ की। टीम ने मानसिक दबाव, व्यवहारिक बदलाव और तकनीकी साक्ष्यों सहित सभी पहलुओं पर गहन जांच की। और पढ़ें

03:15 PM, 30-Jan-2026

श्मशान का रास्ता न मिलने पर सड़क पर दाह संस्कार करने का मामला: DM-एसपी ने किया मौका मुआयना, जांच समिति गठित

Vaishali News: वैशाली के गरौल में सड़क पर दाह संस्कार की घटना के बाद डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। श्मशान घाट का रास्ता बंद होने के आरोपों पर जांच समिति गठित की गई है और 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। और पढ़ें

03:13 PM, 30-Jan-2026

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा में किया बड़ा बदलाव, पूर्व मंत्री के भाई बने प्रदेश अध्यक्ष

Upendra Kushwaha Party: पिछले कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन, इन चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। आज उपेंद्र कुशवाहा सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के नेताओं के साथ सामने आए और कई बातों को स्पष्ट कर दिया। पढ़िए पूरी खबर... और पढ़ें

02:33 PM, 30-Jan-2026

Darbhanga: मिथिला में कथावाचक श्रवण दास के खिलाफ पोक्सो एक्ट हुआ केस दर्ज, जानें पूरा मामला।

प्रसिद्ध कथावचक श्रवन दास और उनके गुरु राम उदित दास उर्फ़ मौनी बाबा के खिलाफ दरभंगा के महिला थाना में पीड़ित लड़की की मां के आवेदन पर पोक्सो एक्ट की धारा 4/6,64(1),351(2),352,89,3(5) BNS की सुसंगत धाराओं में दर्ज कर ली गई है. और पढ़ें

01:46 PM, 30-Jan-2026

Giriraj Singh on UGC: यूजीसी के नियमों पर चर्चा में गिरिराज सिंह का ये बयान, ऐसा क्या बोले... आप भी सुनिए

Giriraj Singh on UGC: यूजीसी के नियमों पर चर्चा में गिरिराज सिंह का ये बयान, ऐसा क्या बोले... आप भी सुनिए और पढ़ें

01:43 PM, 30-Jan-2026

Vijay Sinha on Jehanabad NEET Student:नीट छात्रा की ह*त्या मामले में कहां पहुंची कार्रवाई,विजय सिन्हा ने बताया

Vijay Sinha on Jehanabad NEET Student:नीट छात्रा की ह*त्या मामले में कहां पहुंची कार्रवाई,विजय सिन्हा ने बताया और पढ़ें

12:40 PM, 30-Jan-2026

Bihar Leaders on UGC: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, क्या बोले बिहार के नेता? | Supreme Court

Bihar Leaders on UGC: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, क्या बोले बिहार के नेता? | Supreme Court और पढ़ें

12:27 PM, 30-Jan-2026

सूरज बिहारी हत्याकांड: पुलिस को मिली पहली सफलता, एक आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार; अन्य फरार की तलाश जारी

पूर्णिया के चर्चित युवा व्यवसायी और ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। SIT ने छापेमारी कर एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

12:10 PM, 30-Jan-2026

Bihar: देर रात रेलिंग तोड़ नहर में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत; जानें प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:55 AM, 30-Jan-2026

Bihar: करोड़ों की इमारतें पर सर्जन, मानसिक रोग व आंख के डॉक्टर नहीं; अस्पताल की इस हालत का कौन है जिम्मेदार?

बाढ़ अनुमंडल में करोड़ों रुपये खर्च कर बने अस्पतालों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी के कारण पीएचसी, सीएचसी और अनुमंडलीय अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए पटना भेजा जा रहा है। और पढ़ें

11:37 AM, 30-Jan-2026

Bihar: कैथी लिपि से हिन्दी में अनुवाद का रेट तय, अब लोगों को नहीं होगी परेशानी; नीतीश सरकार ने कर दी व्यवस्था

Revenue and Land Reforms Department: अब पुराने दस्तावेजों को अनुवाद कराने में लोगों को परेशानी खत्म हो जाएगी। लोगों को मनमाना रेट वसूल रहे अनुवादकों का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। सरकार ने प्रशिक्षित अनुवादकों की व्यवस्था कर दी है। रेट भी तय कर दिया है। लाभ पाने के लिए कितनी राशि देनी होगी? कैसे भुगतान करना होगा? इससे क्या फायदा होगा? सारे सवालों का जवाब जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें... और पढ़ें

11:08 AM, 30-Jan-2026

Nitish Kumar on Lalu Yadav: मुख्यमंत्री पद से हटा तो अपनी पत्नी को बनवा दिया, नीतीश ने फिर साधा लालू पर निशाना

Nitish Kumar on Lalu Yadav: मुख्यमंत्री पद से हटा तो अपनी पत्नी को बनवा दिया, नीतीश ने फिर साधा लालू पर निशाना और पढ़ें

10:25 AM, 30-Jan-2026

Bihar: परिजनों ने महिला की गोली मारकर हत्या करने का लगाया आरोप, दो हिरासत में; क्या था पड़ोसियों से विवाद?

वैशाली के हाजीपुर में चौहट्टा चौक के पास एक 22 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:07 AM, 30-Jan-2026

Bihar News: इस जंक्शन पर 'ऑपरेशन आहट' कारगर, आठ नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू; तीन मानव तस्कर गिरफ्तार

छपरा जंक्शन पर ऑपरेशन आहट के तहत आरपीएफ, सीआईबी और AVA की संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी का भंडाफोड़ हुआ। कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर आठ नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी के लिए पंजाब ले जाने से पहले सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। और पढ़ें

10:02 AM, 30-Jan-2026

Bihar News: पटना में तीन लोगों को लगी गोली, एक की मौत; भाइयों के बीच भिड़ंत के बाद जमकर गोलीबारी

Patna Crime News: दोनों भाइयों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही विवाद खूनी खेल में बदल गया। एक पक्ष ने जमकर गोलीबारी की। इसमें महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  और पढ़ें

08:14 AM, 30-Jan-2026

Bihar News: महाबोधि कॉरिडोर से बदलेगा बोधगया का स्वरूप, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी; जानें प्लान

बोधगया के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित महाबोधि कॉरिडोर परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन, आधारभूत संरचना और स्थानीय रोजगार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लिए गए। और पढ़ें

07:40 AM, 30-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा में शराबबंदी कानून को खुली चुनौती देने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मद्य निषेध विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें