फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता चंदा कुमारी की संदिग्ध मौत हुई। मायके पक्ष ने दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच, पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच जारी है। और पढ़ें

10:29 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: मोहल्ले वालों की शिकायत पर जमुई पुलिस ने की कार्रवाई, सात युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

Bihar News: जमुई शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ले में पुलिस ने स्थानीय शिकायत के बाद एक मकान में छापेमारी कर तीन युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है।
  और पढ़ें

10:21 PM, 27-Jan-2026

जलेबी को लेकर चले लाठी-डंडे: गणतंत्र दिवस के बाद उग्र भीड़ ने तोड़ीं गाड़ियां, मुखिया को जान बचाकर भागना पड़ा

Jehanabad News: जहानाबाद के गोनवां पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के बाद जलेबी बांटने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। लाठी-डंडे चले, चार गाड़ियों के शीशे टूटे और मुखिया को जान बचाकर भागना पड़ा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:11 PM, 27-Jan-2026

Bihar : राजद में रार, रोहिणी का तेजस्वी पर प्रहार; कहा- आयातित गुरुओं ने पार्टी को बर्बादी की कगार पर पहुंचाया

Bihar : बिहार की राजनीति और राजद परिवार के भीतर घमासान मचा है। 
 रोहिणी ने पार्टी की मौजूदा स्थिति और हालिया चुनावी नतीजों को लेकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार किए जा रहे पोस्ट से तेजस्वी की परेशानी बढ़ रही है।  और पढ़ें

10:10 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: महिला शिक्षिका की संदिग्ध मौत पर FIR दर्ज, मायके वालों ने हत्या और साजिश का लगाया आरोप

Vaishali News: वैशाली में शिक्षिका प्रिया भारती का शव फंदे से लटका मिलने के बाद मायके वालों ने इसे हत्या बताते हुए FIR दर्ज कराई है। सुसाइड नोट और घटनास्थल की स्थिति पर सवाल हैं। पुलिस पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:57 PM, 27-Jan-2026

समृद्धि यात्रा: DM आनंद और SP योगेंद्र ने किया संवाद, दरभंगा समाहरणालय में दी विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Darbhanga News: समृद्धि यात्रा के बाद दरभंगा समाहरणालय में डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के निरीक्षण, करोड़ों की योजनाओं, औद्योगिक विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी प्रगति की जानकारी दी। और पढ़ें

09:24 PM, 27-Jan-2026

Bihar Crime: दो हफ्ते से लापता 14 वर्षीय नाबालिग, नहीं मिला कोई सुराग; परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की 10 जनवरी से लापता है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी व मानवीय आधार पर जांच तेज कर दी है। और पढ़ें

08:44 PM, 27-Jan-2026

Bihar Crime: चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, दो सौ साल पुरानी 15 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां चोरी; मचा हड़कंप

Gayaji News: औरंगाबाद के बरौली गांव की ठाकुरबाड़ी से राम-लखन-जानकी की दो सौ साल पुरानी अष्टधातु मूर्तियां चोरी हो गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 15 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:22 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: कलयुगी मां ने नवजात को बेचा, आशा कार्यकर्ता बनी बिचौलिया; पुलिस ने बच्चा बरामद किया

मुजफ्फरपुर के पारू में एक कलयुगी मां ने अस्पताल की आशा कार्यकर्ता के साथ मिलकर अपने नवजात बेटे को 1.60 लाख रुपये में बेच दिया। संदेह होने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मां और आशा को हिरासत में लिया और शहर के एक घर से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। और पढ़ें

08:09 PM, 27-Jan-2026

Bihar Crime: गणतंत्र दिवस के दिन पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में रिश्ते के चाचा का गिरफ्तार

Banka Crime: बांका के अमरपुर में 26 जनवरी को पांच वर्षीय बच्ची से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज है, एफएसएल जांच जारी है। और पढ़ें

07:49 PM, 27-Jan-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, कामकाज पूरी तरह ठप

Muzaffarpur News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर मुजफ्फरपुर में बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। सभी सरकारी और निजी बैंकों में कामकाज ठप रहा। करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। और पढ़ें

07:29 PM, 27-Jan-2026

UGC Bill : तेज प्रताप यादव यूजीसी बिल के साथ, जदयू का रुख भी आया सामने; केंद्र सरकार को NDA नेता की सीख

Bihar : यूजीसी ने इसी माह नए इक्विटी रेगुलेशंस 2026 लागू किए हैं। इन नियमों का असर केवल विपक्षी दलों तक सीमित नहीं है, बल्कि भाजपा और जदयू के भीतर भी बगावत के सुर तेज हैं। वहीं तेज प्रताप यादव ने इसका समर्थन किया है। और पढ़ें

07:15 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: सीएम नीतीश बोले- बिहार में बनेगी नई एजुकेशन सिटी, मधुबनी में समृद्धि यात्रा के दौरान और क्या कहा?

Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपको याद होगा कि मधुबनी जिले का पहले क्या हाल था। वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। हमलोगों ने मधुबनी जिले में विकास के सभी काम करा दिये हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है। और पढ़ें

06:40 PM, 27-Jan-2026

Love Marriage: गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही खुशबू पहुंचीं थाने, मांगी सुरक्षा; परिजनों से बताया जान का खतरा

Jamui News: जमुई में एक युवती ने प्रेम विवाह के बाद अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। हरिहरपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से हाजीपुर में प्रेम विवाह किया है, लेकिन शादी से नाराज पिता और भाई धमकियां दे रहे हैं। और पढ़ें

06:33 PM, 27-Jan-2026

Bihar Crime News: 2-3 साल की बच्चियों से दुष्कर्म, एसिड फेंकने की वारदात..आखिर बिहार पुलिस कर क्या रही है?

Bihar Crime News: 2-3 साल की बच्चियों से दुष्कर्म, एसिड फेंकने की वारदात..आखिर बिहार पुलिस कर क्या रही है? और पढ़ें

06:23 PM, 27-Jan-2026

Bihar Politics: ‘तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना राजद के ताबूत में आखिरी कील’, संजय सरावगी का तंज

Gayaji News: गयाजी में भाजपा के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा की और विपक्ष, खासकर राजद पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने को राजद के लिए नुकसानदेह बताया। और पढ़ें

06:12 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; विधायक मुरारी पासवान ने खुद संभाला मोर्चा

Bhagalpur News: भागलपुर के प्यालापुर में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड देर से पहुंची। विधायक मुरारी पासवान ने ग्रामीणों संग आग बुझाने का प्रयास किया और सहायता का भरोसा दिलाया। और पढ़ें

05:53 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: पटना बालू माफियाओं ने DSP को कुचलने की कोशिश की; बाइक सवार को रौंद कर भाग रहा था, एक की मौत

Patna Crime News: ट्रक चालक बाइक सवार को कुचल कर भाग रहा था। इसी दौरान उसने डीएसपी की गाड़ी को कुचलने की कोशिश की। हादसे में डीएसपी की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  और पढ़ें

05:47 PM, 27-Jan-2026

Crime: मुंह में गमछा ठूंसकर महादलित नाबालिग से दरिंदगी, पीड़िता गंभीर हालत में GMCH भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

Purnea News: पूर्णिया में एक महादलित नाबालिग से दुष्कर्म की दर्दनाक घटना घटी। ग्रामीणों ने आरोपी मो. महफूज को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की स्थिति गंभीर है और वह पूर्णिया GMCH में भर्ती है। पुलिस कार्रवाई जारी है। और पढ़ें

05:17 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: पटना में यूजीसी बिल के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा के कार्यकर्ता, अपनी ही सरकार के हो गए खिलाफ

बाढ़ में यूजीसी एक्ट लाने के लिए भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे पहल का विरोध होना अब तूल पकड़ लिया है, बाढ़ के एएनएस मोड़ पर भाजपा के कार्यकर्ता और आम लोगों ने हाथ में बैनर लिए सड़क पर उतर आए और यूजीसी कानून को काला कानून बताया। और पढ़ें

04:45 PM, 27-Jan-2026

कांग्रेस की बैठक हंगामे में बदली: राजेश राम ने शकील अहमद को बताया थका हुआ नेता, नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी

Darbhanga News: दरभंगा में कांग्रेस की बैठक के दौरान नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने शकील अहमद को थका हुआ नेता बताया। वहीं पार्टी नेतृत्व पर पैसे लेकर सदस्यता और टिकट देने के आरोप लगे, जिससे बिहार कांग्रेस की अंदरूनी कलह सामने आ गई। और पढ़ें

04:26 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग पर सड़क पर उतरे बैंककर्मी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर आरा में बैंक कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। और पढ़ें

04:21 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: रील विवाद में मक्का कारोबारी सूरज बिहारी की हत्या, साजिश के जाल में उलझा कर उतारा मौत के घाट

Purnea News: पूर्णिया में रील विवाद के बाद समझौते के बहाने बुलाकर मक्का कारोबारी सूरज बिहारी की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ब्रजेश और नंदू सिंह ने वारदात को तब अंजाम दिया जब सूरज अपने भाई को बचाने नेवालाल चौक पहुंचे थे। और पढ़ें

04:19 PM, 27-Jan-2026

Patna Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग लेकर पटना में भी सड़कों पर उतरे बैंककर्मी | Bihar Banks

Patna Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग लेकर पटना में भी सड़कों पर उतरे बैंककर्मी | Bihar Banks और पढ़ें

04:11 PM, 27-Jan-2026

Bihar News : कांग्रेस संगठन की बैठक में गरमाई सियासत, प्रदेशाध्यक्ष ने नीट छात्रा कांड को लेकर सरकार को घेरा

दरभंगा में आयोजित कांग्रेस की एक दिवसीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद नेताओं ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और हालिया घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। और पढ़ें

03:51 PM, 27-Jan-2026

Supaul: बिहार में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम गिरफ्तार

Supaul: बिहार में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम गिरफ्तार और पढ़ें

03:44 PM, 27-Jan-2026

Bihar: UGC बिल के खिलाफ युवाओं में उबाल, BJP कार्यालय के बाहर पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के खिलाफ प्रदर्शन

Nawada News: UGC बिल 2026 के विरोध में नवादा सदर में युवाओं ने BJP कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल को शिक्षा विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की। और पढ़ें

03:40 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: सहरसा के चार खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित, नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों को बिहार टीम में जगह मिली है, जो अब महाराष्ट्र में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। और पढ़ें

03:28 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: नवविवाहिता की हत्या के मामले में शामिल दरोगा निलंबित, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नवविवाहिता की हत्या कर शव को फेंकने के मामले में शामिल दरोगा की भूमिका पर सख्त रुख अपनाते हुए विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। और पढ़ें

02:07 PM, 27-Jan-2026

Bihar News : तिरंगे के साथ शहीद रमेश कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की मुरौवतपुर पंचायत के सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, माहौल शोक और गर्व दोनों से भर गया। हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। और पढ़ें

01:51 PM, 27-Jan-2026

Motihari: एकतरफा प्रेम...युवती पर फेंका तेजाब, डॉक्टर की बात सुन रूह कांप जाएगी! | Champaran | Bihar

Motihari: एकतरफा प्रेम...युवती पर फेंका तेजाब, डॉक्टर की बात सुन रूह कांप जाएगी! | Champaran | Bihar और पढ़ें

01:43 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: गणतंत्र दिवस पर पिता के साथ स्कूल जा रहे मासूम को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा, दर्दनाक मौत

गणतंत्र दिवस की सुबह स्कूल जाने निकले एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने एक मासूम की जान ले ली, जबकि उसके भाई-बहन और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

12:21 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: कांग्रेस छोड़ने वाले शकील अहमद की बढ़ाई गई सुरक्षा, राहुल गांधी पर लगाए थे गंभीर आरोप

Shakeel Ahmad v Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद को राहुल गांधी के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया है।उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर हमले का आदेश दिया है। इसके बाद सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। जानिए क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

12:01 PM, 27-Jan-2026

Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, कुएं से मिली लाश; परिजन बोले- बेरहमी से मार कर फेंका

Patna Crime News: परिजनों का कहना है कि राकेश की हत्या की गई है। शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।  और पढ़ें

11:44 AM, 27-Jan-2026

Bihar News: खिलौनों में छिपाकर ला रहे थे नशा, एयरपोर्ट पर 25 किलो मादक पदार्थ जब्त, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने हवाई अड्डे पर जांच के दौरान संदिग्ध यात्रियों को रोका, जिनके सामान से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। और पढ़ें

11:05 AM, 27-Jan-2026

Bihar: नई पीढ़ी ने संभाली कामेश्वर धार्मिक ट्रस्ट की बागडोर, महाराज ने किया 108 मंदिरों के जीर्णोद्धार का ऐलान

दरभंगा राज की अंतिम महारानी के निधन के बाद ट्रस्ट की बागडोर नई पीढ़ी के हाथ में आ गई है, जिन्होंने देश-विदेश में स्थित मंदिरों और संपत्तियों के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बताया है। और पढ़ें

10:54 AM, 27-Jan-2026

West UP Weather Update: मेरठ में बारिश से बढ़ी ठंड और कंपकंपी, बागपत में पड़े ओले, ऐसा है अन्य जिलों का मौसम

यूपी के मेरठ जिले में सुबह से ही आसमान पर बादल छह गए और बारिश व बूंदाबांदी होने लगी। इस कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।  और पढ़ें

10:42 AM, 27-Jan-2026

Bihar News : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प दो समुदाय भिड़े, कई घायल, पुलिस जांच में जुटी

सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद से शुरू हुई बात ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया। विसर्जन के बाद घर लौटते समय नवानगर मस्जिद के पास कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। और पढ़ें

09:48 AM, 27-Jan-2026

Bihar News: शराब के नशे में महिला परिचारी से अभद्रता करने वाला पुलिसकर्मी हिरासत में, विभागीय कार्रवाई शुरू

ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में महिला सहकर्मी के साथ अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  और पढ़ें

09:06 AM, 27-Jan-2026

Bihar News: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी से माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, आरोपी पुलिस हिरासत में

पूजा के मौके पर सोशल मीडिया पर फैलाया गया एक वीडियो प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। वीडियो में मुख्यमंत्री को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

08:44 AM, 27-Jan-2026

Bihar News : अब दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर; दरवाजे पर खेलते समय किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

दो साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने गोपालगंज को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है। और पढ़ें

08:19 AM, 27-Jan-2026

Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत, छपरा-मांझी मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

गणतंत्र दिवस की शाम एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जब घर लौट रहे बाइक मैकेनिक की सड़क हादसे में जान चली गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर ने मौके पर ही उसकी जिंदगी छीन ली। और पढ़ें

07:54 AM, 27-Jan-2026

Bihar News: स्कूल में आर्केस्ट्रा डांस का वीडियो वायरल, ठुमके भी कैमरे में कैद; नियमों की उड़ी धज्जियां

टनकुप्पा प्रखंड के मध्य विद्यालय भूदान में रविवार रात बारात के स्वागत के दौरान बार बालाओं द्वारा आयोजित आर्केस्ट्रा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार बालाओं ने कथित अश्लील गीतों पर ठुमके लगाए। और पढ़ें

07:03 AM, 27-Jan-2026

Republic Day : बिहार में कहां लहराया 1100 फीट लंबा तिरंगा? युवाओं ने बताया इस पहल का उद्देश्य

Bihar News : गणतंत्र दिवस पर बिहार के मुजफ्फरपुर में 1100 फीट लंबा तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई। तिरंगे को लहराते हुए युवाओं से देश-समाज को संदेश दिया। और पढ़ें

07:00 AM, 27-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

BSEB Intermediate Exam 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान देर से आने और जबरन परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के साथ कड़े कदम उठाए जाएंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें