रोहतास जिले में नए साल के पहले दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर एक बेकाबू कार ने कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। कार डिवाइडर से टकराने के बाद चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
Bihar : समस्तीपुर में भू माफियाओं ने एक सेवा निवृत फौजी को फर्जी तरीके से कागजों में मृत घोषित कर उनकी जमीन हड़पने की कोशिश की थी। अब एक दूसरे शहर में 9 साल पहले मृत महिला को कागज में जिंदा कर दिया। इस कहानी में भी मकसद कुछ ऐसा ही है। और पढ़ें
नए साल पर कटिहार में कुरसेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला चौक पर बदमाशों ने एक युवक की सरेआम गोलियों से हत्या कर दी। मृतक बेटी के जन्मदिन के लिए केक लेने घर से निकला था। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। और पढ़ें
सहरसा में दस वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
नालंदा जिले में नए साल की पार्टी से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 18 लाख रुपये से अधिक नकद, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए हैं। नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर गांव में हुई इस छापेमारी में दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले में नए साल के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Bihar : अनुष्का यादव प्रकरण के बाद लालू प्रसाद यादव नें तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से निष्काषित कर दिया था। आज बड़े अंतराल के बाद तेज वापस राबड़ी आवास पहुंचे और मां का जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। और पढ़ें
नववर्ष 2026 के मौके पर जमुई जिले में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आतिशबाजी, पिकनिक स्थलों पर भीड़ और धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना के साथ लोगों ने पूरे उत्साह से नए साल का स्वागत किया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित खबरा के प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन डबल लॉकर और पुलिस गश्ती के कारण चोरी नाकाम रही। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। और पढ़ें
बिहार में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए इस साल सुनहरा अवसर है। नीतीश सरकार इस साल 1.38 लाख से अधिक पदों पर वैकेंसी निकालने जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। सबसे अधिक शिक्षा विभाग में बहाली होगी। इसके अलावा भी अन्य कई विभागों में भी हजारों पद रिक्त पड़े हैं। इसे भी भरने की तैयारी चल रही है।
और पढ़ें
Vaishali News : नववर्ष 2025 के अवसर पर वैशाली जिले के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। और पढ़ें
जब से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कमान संभाली है, तब से वह खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने राजस्व आधिकारियों के लिए पत्र जारी करवाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि राजस्व पदाधिकारियों से अपेक्षा करता हूं कि वह दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। समान मामलों में अलग-अलग निर्णय की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। और पढ़ें
दरौंदा थाना क्षेत्र के हसनपुरा-बगौरा मुख्य मार्ग पर उस्ती गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
बिहार का ऐतिहासिक जिला मुजफ्फरपुर 1 जनवरी 2026 को अपनी स्थापना के 151 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मना रहा है। इस अवसर पर अमर शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें
जमीरा और आसपास के इलाकों में बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जमीरा आउट पोस्ट का विधिवत उद्घाटन भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा किया गया। और पढ़ें
Passport Service : नए साल पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आंकड़े जारी किए गए हैं इसमें बताया गया है कि पासपोर्ट बनाने वालों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। अब पटना और दरभंगा में तत्काल पासपोर्ट सेवा भी शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
नए साल के पहले दिन नालंदा जिले में महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो पिंक सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया। बिहार शरीफ के सरकारी बस स्टैंड से परिवहन सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और पढ़ें
भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नए साल 2026 की शुरुआत में बजाज लाइफ रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आ रही है। 03 जनवरी 2026 को आरा जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। और पढ़ें
Weather Forecast : मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले चार दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वही 3 जनवरी तक कई जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी। इसीलिए लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें। और पढ़ें
नव वर्ष 2026 की शुरुआत पर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ धाम में कड़ाके की ठंड के बावजूद आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ बाबा गरीब नाथ का दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर नए साल की शुरुआत की। और पढ़ें
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल एक जनवरी को अपनी माता परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि देने कल्याण बिगहा पहुंचते हैं। स्थानीय लोग सीएम के आने का इंतजार करते रहते हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच भी कार्यक्रम स्थल पर अपनी फरियाद लेकर पहुंच जाते हैं। इस बार फरियाद के साथ लोगों ने शिकायत भी कर दी। और पढ़ें
2020 से भाजपा की कमान संभाल रहे जगत प्रकाश नड्डा अध्यक्ष के रूप में छह साल पूरा करने जा रहे हैं। भाजपा ने अब अपने नए अध्यक्ष चुनने की कवायद तेज कर दी है। तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। खरमास के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी जाएगी।
और पढ़ें
भारत–नेपाल सीमा पर मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर से अवैध घुसपैठ का मामला सामने आया है। एसएसबी ने मैत्री ब्रिज पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों और उन्हें बॉर्डर पार कराने में मदद कर रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
नववर्ष 2026 के अवसर पर आरा में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भोजपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिलेभर में हुड़दंग, छेड़खानी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। और पढ़ें
नौलखा मंदिर, जयमंगला गढ़, सिमरियाधाम रिवर फ्रंट, काबर झील, नौला गढ़ और उजान बाबा स्थान श्रद्धालुओं व पर्यटकों से गुलजार रहेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। नववर्ष के पहले दिन जयमंगला गढ़ का गर्भगृह बंद रहेगा और श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे। और पढ़ें
जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में गिद्धौर–झाझा मुख्य मार्ग एनएच-333 पर गंगरा मोड़ के पास तेज रफ्तार टेंपो के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें