फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 21-Dec-2025

Acid Attack : ब्यूटी पार्लर संचालिका पर फेंका तेजाब, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar : बिहार में एक लम्बे समय के बाद एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़िता  
ब्यूटी पार्लर संचालिका है, जिस पर बाइक सवार अपराधियों ने तेजाब फेंका है। फिलहाल अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है और उधर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।   और पढ़ें

10:36 PM, 21-Dec-2025

Upendra Kushwaha ने मंच से दिया भाषण, PM Modi, CM Nitish Kumar को लेकर क्या कहा?

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर देश व बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।  और पढ़ें

10:21 PM, 21-Dec-2025

Bihar: और हो गया ढाई करोड़ का खेला! मनरेगा में घोटाले का खुलासा, सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव

दरभंगा जिले में मनरेगा योजना में लगभग ढाई करोड़ रुपये के फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। लोकपाल अमरेंद्र कुमार ठाकुर की जांच में खुलासा हुआ कि जिले के 18 प्रखंडों में कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल और वेंडर मिलकर नियमों की अवहेलना करते हुए मनमाने ढंग से भुगतान कर रहे थे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:14 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: शीतलहर का कहर, बिहार के कई जिलों में स्कूल बंद; समय बदला और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घने कोहरे और गिरते तापमान के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और बाजारों में सन्नाटा पसरा है। और पढ़ें

10:05 PM, 21-Dec-2025

Husband Wife : तलाक के बाद पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, अब पुलिस ने दबोचा; कहा- बेबुनियाद इल्जाम

Bihar : मामला रंजिश का था या बदले की भावना का, यह जांच का विषय है, लेकिन तलाकशुदा पत्नी की शिकायत पर उसके पति को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने अपने तलाकशुदा पति पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से वह फरार चल रहा था।   और पढ़ें

विज्ञापन
09:52 PM, 21-Dec-2025

Patna: Jitan Ram Manjhi के बयान को लेकर विधानसभा स्पीकर Prem Kumar ने क्या बात कही?

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के हाल में दिए गए बयान को लेकर बिहार विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने देखिए क्या कहा। और पढ़ें

09:41 PM, 21-Dec-2025

Bihar: राज्यसभा सीट नहीं मिली तो रणनीति पर पुनर्विचार? जीतन राम मांझी ने असंतोष जताया, किया बड़ा खुलासा

पूर्व बिहार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें NDA में अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले उन्हें राज्यसभा और लोकसभा सीटों का वादा मिला था, जिसे पूरा नहीं किया गया। और पढ़ें

09:34 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, जमीन के लेनदेन को लेकर उठे सवाल

मधुबनी जिले के झंझारपुर के बेहट इलाके में 17 वर्षीय किशोरी अर्चना कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव बाथरूम में फांसी लगी अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और पढ़ें

09:19 PM, 21-Dec-2025

Honor Killing in Bihar : बहन से अवैध संबंध के शक में भाई की हत्या, सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश नाकाम

Love You : कहते हैं प्रेम अंधा होता है, लेकिन इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए जो रिश्ते की गरिमा को ही भूल जाए। शायद इसी का परिणाम था कि शुरुआत में सड़क हादसा दिखने वाली घटना की जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि 'ऑनर किलिंग' है। और पढ़ें

08:58 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: घर के भीतर मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के डुमरी घाट मोहल्ले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। और पढ़ें

08:53 PM, 21-Dec-2025

Bihar: अररिया रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का खुलासा, भूमि माफिया–कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर

अररिया जिले के रजिस्ट्री कार्यालय में सरकारी जमीन रिकॉर्ड के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि भूमि माफिया और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से वर्षों से जमीन से जुड़े अभिलेखों में हेराफेरी की जा रही थी। और पढ़ें

07:58 PM, 21-Dec-2025

Bihar: हम पार्टी विधायकों का अभिनंदन समारोह, जानें जीतन राम मांझी ने चुनावी तैयारी और पार्टी फंड पर क्या कहा?

हरिदास सेमिनरी हाई स्कूल में हम पार्टी के विधायकों के अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर सांसद और विधायक कमीशन लेते हैं। और पढ़ें

07:43 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: समस्तीपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनरेगा का नाम बदलने और संशोधन के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और इसमें संशोधन की संभावनाओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। और पढ़ें

07:35 PM, 21-Dec-2025

Bihar News:उपेंद्र-स्नेहलता कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा बांका पहुंचे और नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। और पढ़ें

07:30 PM, 21-Dec-2025

Bihar News : डेढ़ सौ बीघा फसल बर्बाद, NTPC प्लांट से निकले रासायनिक पानी का बुरा असर

NTPC : NTPC से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से न सिर्फ फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि जमीनें भी बंजर हो रही हैं। यह समस्या बिहार के उन सभी क्षेत्रों में हैं, जहां-जहां NTPC  हैं। लेकिन इसके बाद भी हर्जाना के तौर पर NTPC किसानों को एक चवन्नी देने को तैयार नहीं है।  और पढ़ें

07:06 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: जीतन राम मांझी ने अपने बयान को लेकर दी सफाई, कहा- जहां-जहां रिकाउंटिंग हुआ, वहां के प्रत्याशी जीते

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के जीत हुए विधायकों के सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हार और रिकाउंटिंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। और पढ़ें

05:46 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा मारकर डिटेन किए कई लोग,इलाके में हड़कंप

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में लंबे समय से चल रहे कथित देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर चार महिलाओं और एक पुरुष को डिटेन किया। और पढ़ें

04:48 PM, 21-Dec-2025

Bihar News : पटना में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व प्रमुख के भाई को मारी गोली, नाबालिग भी घायल; मची अफरातफरी

Bihar : पटना में फिर बेखौफ अपराधियों कि गोली से पूर्व प्रमुख के भाई के साथ-साथ एक नाबालिग भी गोली लगने से घायल हो गया है। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पूर्व प्रमुख के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें

04:45 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: प्रकाश उत्सव को लेकर पटना सिटी में ट्रैफिक का महाप्लान, भारी वाहनों पर ब्रेक, रूट डायवर्जन लागू

पटना सिटी में 25 से 27 दिसंबर तक मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश उत्सव को लेकर जिला और यातायात प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू किया है। और पढ़ें

04:37 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: भागलपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, लोहिया पुल से ततारपुर तक सड़कों को कराया गया खाली

भागलपुर में बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लोहिया पुल से ततारपुर चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी और अवैध दुकानों को हटाया गया। और पढ़ें

04:33 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: सीवान में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, ऑटो चालक को मारी गोली, कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हुजहुजीपुर गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। और पढ़ें

04:27 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: दून एक्सप्रेस में फिर कछुआ तस्करी, 48 जीवित कछुए बरामद, तस्कर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

पूर्व मध्य रेल के डी.डी.यू. मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन विलेप के तहत दून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से 48 जीवित कछुए बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 24 लाख रुपये बताई गई है। और पढ़ें

03:59 PM, 21-Dec-2025

Bihar: नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 में पहुंचे राज्यपाल-शशि थरूर, भारतीय साहित्य और भाषाई विविधता पर कही ये बात

नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 के उद्घाटन सत्र में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भारतीय ज्ञान परंपरा को भारतीय सभ्यता की निरंतरता का आधार बताया। और पढ़ें

03:11 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: कोहरे की आड़ में चोरों का खेल, जहानाबाद में बंद मकानों से उड़ाए 8 लाख

जहानाबाद में ठंड और घने कोहरे के साथ चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। नगर थाना क्षेत्र की पुरानी बिजली कॉलोनी में चोरों ने एक आईटी इंजीनियर के बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 6 लाख रुपये के आभूषण और दस्तावेज चोरी कर लिए। और पढ़ें

03:08 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: समस्तीपुर में परीक्षा केंद्र पर अनोखा दृश्य, एग्जाम देने आई छात्रा ने दिया पुत्र को जन्म

समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित परीक्षा केंद्र पर स्नातक परीक्षा देने आई एक छात्रा ने अचानक प्रसव पीड़ा के बीच स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इस दौरान परीक्षा केंद्र के शिक्षकों और कर्मचारियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। और पढ़ें

02:56 PM, 21-Dec-2025

Bihar News: गयाजी में दर्दनाक हादसा, कमरे में बोरसी जलाने से दादी और चार माह की बच्ची की मौत; पसरा मातम

गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए कमरे में बोरसी जलाना दादी और मासूम पोती के लिए जानलेवा साबित हुआ। दम घुटने से दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें

02:37 PM, 21-Dec-2025

प्रदूषण के मुद्दे पर Pappu Yadav ने सरकार पर साधा निशाना, 'आम लोगों से कोई मतलब नहीं'

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने उत्तर भारत में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर कहा, "...भारत सरकार ने इस पर कोई बजट ही नहीं दिया, न इस पर कोई कैबिनेट बुलाई। और पढ़ें

02:15 PM, 21-Dec-2025

Bihar Politics: कानून-व्यवस्था पर सियासी घमासान, गयाजी फायरिंग पर तेजस्वी का बयान; सीएम नीतीश कुमार को घेरा

गयाजी में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और बिहार पुलिस पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया है। और पढ़ें

01:45 PM, 21-Dec-2025

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना, कराएंगे इलाज; जानिए और क्या है बात

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। और पढ़ें

01:29 PM, 21-Dec-2025

Bihar Crime: एक सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; पीड़ित परिवार को लगा आर्थिक झटका

सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मिठाई दुकानदार के घर से नकदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा लिए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। और पढ़ें

12:10 PM, 21-Dec-2025

Bihar: कोहरे में डूबी काबर झील, नावों पर सैलानियों की रौनक, बिहार की ‘डल झील’ बन रही पर्यटन का नया हॉटस्पॉट

बिहार की डल झील कही जाने वाली काबर झील पक्षी विहार इन दिनों इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों और वीडियो के कारण पर्यटकों का बड़ा केंद्र बन गई है। और पढ़ें

11:58 AM, 21-Dec-2025

Bihar: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद बवाल, आक्रोशित भीड़ ने दो हाईवा वाहन में लगाई आग; अफरा-तफरी

Vaishali News: सोनपुर के शिकारपुर खेलावन बाबा चौक के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दो हाइवा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। और पढ़ें

11:21 AM, 21-Dec-2025

Bihar: जमीनी विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, दबंगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तेज

वैशाली: राजापाकर थाना क्षेत्र के कसारा गांव में जमीनी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दबंगों के हमले में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। और पढ़ें

11:18 AM, 21-Dec-2025

Bihar : भारतीय सेना से भगोड़ा घोषित आतंकवादी बिहार से पकड़ा गया; कौन है वह, कैसे पकड़ा गया?

वर्ष 2022 में राजवीर इंटरनेट के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आया था। केस दर्ज होने के बाद वह नेपाल में छिप गया और वहीं से पंजाब और नेपाल के बीच नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। और पढ़ें

11:06 AM, 21-Dec-2025

Bihar Crime: संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को चार गोली मारकर की हत्या, जमीन विवाद ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा

जहानाबाद: मिश्र बिगहा गांव में संपत्ति विवाद ने एक बेटे को अपने ही पिता पर चार गोलियां चलाने तक मजबूर कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। और पढ़ें

10:41 AM, 21-Dec-2025

Bihar News: पटना के 10 प्रखंडों को छोड़ सभी PHC के चिकित्सा पदाधिकारियों के वेतन पर रोक, जानिए पूरा मामला

Patna News: पटना के 10 प्रखंडों को छोड़कर सभी प्रखंड और पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। सीएस ने कहा कि काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और पढ़ें

10:12 AM, 21-Dec-2025

Bihar: मगध विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में 5.25 लाख की फर्जी निकासी, थाने में एफआईआर दर्ज; जांच पड़ताल शुरू

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय फिर वित्तीय अनियमितता के आरोपों में घिर गया है। परीक्षा विभाग से हुई 5.25 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में विश्वविद्यालय ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:53 AM, 21-Dec-2025

Bihar Weather: आज पटना समेत इन 20 जिलों में शीत दिवस यलो अलर्ट, इन इलाकों में घना कोहरा; जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। यात्रा के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। दृश्यता कम होने के कारण विमान परिचालन पर भी असर पड़ सकता है। और पढ़ें

08:34 AM, 21-Dec-2025

राजगीर महोत्सव 2025: संस्कृति, खेल व कृषि का भव्य संगम, दंगल में दिखा दम; सलमान अली की आवाज ने बिखेरा जादू

नालंदा जिले के ऐतिहासिक नगर राजगीर में आयोजित राजगीर महोत्सव 2025 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक दंगल और कृषि मेले ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बॉलीवुड गायक सलमान अली की प्रस्तुति, महिला महोत्सव और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन खास रहा। और पढ़ें

08:16 AM, 21-Dec-2025

Bihar News: डंपर-मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग; हालात काबू में

छपरा के सोनपुर थाना क्षेत्र में डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। और पढ़ें

04:49 AM, 21-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

हिजाब विवाद से चर्चा में आईं डॉ. नुसरत परवीन की ज्वाइनिंग को लेकर संशय बना हुआ है। प्रशासन के अनुसार, वह फिलहाल पटना के राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में तीन वर्षीय पीजी कोर्स की छात्रा हैं और नियमों के तहत नौकरी और पीजी साथ-साथ नहीं कर सकतीं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें