फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 19-Dec-2025

Bihar: शीतलहर का असर, शिवहर में स्कूल बंद, औरंगाबाद में बदला समय, बच्चों बोले- थैंक यू डीएम आंटी

बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम फैसले लिए हैं। शिवहर जिले में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 21 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। और पढ़ें

10:39 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: लकड़ी तस्करी रोकने गई वन टीम पर हमला, पथराव में चार वनकर्मी घायल

मुंगेर जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। मानगढ़–सिंधिया पथ पर चिमनी भट्ठा के पास टमटम चालकों ने वनकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें चार वनकर्मी घायल हो गए और विभागीय वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। और पढ़ें

10:39 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: बिहार के श्यामानंद का विदेशी धरती पर दमदार वार, इंडोनेशिया में MMA मुकाबला जीता

रोहतास जिले के सासाराम निवासी इंटरनेशनल एमएमए फाइटर श्यामानंद ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित कांगू फाइट नाइट में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने मेजबान देश के फाइटर फारेल स्टीफेन को पहले ही राउंड में दो मिनट से भी कम समय में नॉकआउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 19-Dec-2025

Bihar Election : केंद्रीय मंत्री मांझी से बात तो होती है...! घिरे IAS अफसर ने चुनाव में मदद पर कही यह बात

Amar Ujala Exclusive Interview : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के अनुसार 2020 के बिहार चुनाव में एक आईएएस अधिकारी ने उनके एक प्रत्याशी को मतगणना के दौरान जिताने में मदद की। 'अमर उजाला' ने त्रिपुरा जा चुके IAS अभिषेक सिंह से बात की। और पढ़ें

09:35 PM, 19-Dec-2025

Bihar: कर्मचारी ने SDM पर लगाया मारपीट और जबरन इस्तीफा लिखवाने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पूर्णिया जिले के धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में लिपिक आशीष कुमार ने SDM अनुपम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। आशीष का कहना है कि एसडीएम ने उनके साथ अभद्रता की, मारपीट की और दबाव डालकर इस्तीफा लिखवाया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:53 PM, 19-Dec-2025

Bihar: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बड़ा कदम, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने पर जोर

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। पटना में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप, ढाबे और रेस्टोरेंट्स पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं। और पढ़ें

08:50 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: एनटीपीसी नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन में आग, करोड़ों का नुकसान लेकिन कोई हताहत नहीं

बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन के निर्माणाधीन स्टेज-2 के सीटी-1 बी कूलिंग टावर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। और पढ़ें

08:44 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: चाल हुई फेल! बेटे ने पिता से मांगी फिरौती, पुलिस ने 24 घंटे में खोला मामला

सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर एक कथित अपहरण मामले का खुलासा किया गया। जांच में सामने आया कि युवक सुशील कुमार ने स्वयं अपने पिता से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी। और पढ़ें

07:58 PM, 19-Dec-2025

Bihar: एससी-एसटी के उत्थान को लेकर बिहार सरकार गंभीर, मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय

बिहार सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान व सशक्तिकरण को लेकर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। और पढ़ें

07:46 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: जमा पूंजी वापस दिलाने की पहल, बक्सर में अनक्लेम्ड डिपॉजिट पर विशेष जागरूकता शिविर

बक्सर जिले में वित्त मंत्रालय और भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देश पर ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान के अंतर्गत अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स के निपटान को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। और पढ़ें

07:39 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: 'दुख लेकर आई, दुआ देकर गई', वैशाली डीएम के जनता दरबार में दिखा संवेदनशील प्रशासन

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह एक बार फिर अपने मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान महुआ से आई एक महिला ने अपनी पीड़ा डीएम के सामने रखी, जिस पर तत्काल निष्पादन का आदेश दिया गया। और पढ़ें

07:34 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: राजगीर महोत्सव 2025 शुरू, विरासत, लोक कला और पर्यटन का महाकुंभ

ऐतिहासिक नगर राजगीर में राजगीर महोत्सव 2025 का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। और पढ़ें

06:40 PM, 19-Dec-2025

Bihar: नितिन नवीन के लिए भाजपा की अगली तैयारी अगले साल आएगी सामने; राज्यसभा की खाली हो रही सीटों का क्या होगा

Rajya Sabha Election: नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के साथ सियासी गलियारे में पांच राज्यसभा सीटों की चर्चा खूब हो रही है। इनमें से एक पर तो इनका नाम तय माना जा रहा है लेकिन बाकी चार सीटों का क्या होगा? किस नेता का कार्यकाल पूरा हो रहा है? कौन दोबारा भेजे जाएंगे? आइए जानते हैं सारा गुना गणित... और पढ़ें

06:14 PM, 19-Dec-2025

BPSC Teacher Case: बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा ह*त्याकांड में पुलिस को मिली सफलता | Araria | Barabanki

BPSC Teacher Case: बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा ह*त्याकांड में पुलिस को मिली सफलता | Araria | Barabanki और पढ़ें

05:56 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: मनरेगा बिल के विरोध में मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

अररिया में मनरेगा को समाप्त कर नए विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन बिल के विरोध में जन जागरण शक्ति संगठन, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय और नरेगा संघर्ष मोर्चा ने रैली और धरना आयोजित किया। और पढ़ें

05:49 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: नशीला पदार्थ पिला कर महिला से दुष्कर्म, बनाया वीडियो, धमकी देकर किया दो साल तक शोषण

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर अवैध संबंध बनाने और वीडियो के जरिए उसे धमकाने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

05:30 PM, 19-Dec-2025

Bihar: स्कूल जा रही छात्रा की तेज रफ्तार वाहन से मौत, ग्रामीणों ने उठाई ये बड़ी मांग

संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में मुख्य बाजार के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल जा रही छात्रा नैना कुमारी को तेज रफ्तार से आ रही हाइवा वाहन (JH 15M 7762) ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

05:25 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: संपत्ति विवाद में भाई की गोली मारकर हत्या, भाभी के सामने हुई दिल दहला देने वाली वारदात

सुपौल जिले के कामत किशुनगंज गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई अरविंद साह (38) को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुई, जब मृतक अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ सो रहे थे। और पढ़ें

04:36 PM, 19-Dec-2025

Bihar: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मोतिहारी के केसरिया प्रखंड में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अम्बालिका कुमारी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। और पढ़ें

04:30 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: डुमरा समाहरणालय में युवक का बवाल, डीएम-एसपी को गाली, खुले में चुनौती देना पड़ा मंहगा

सीतामढ़ी जिले के डुमरा समाहरणालय परिसर में एक व्यक्ति ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया और जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। और पढ़ें

04:13 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: पति बना हैवान, अवैध संबंध से मना करने पर महिला को पीटकर सड़क पर फेंका

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव में एक महिला के साथ अमानवीय उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। और पढ़ें

03:56 PM, 19-Dec-2025

Bihar: 1800 रुपये की रिश्वत बनी गिरफ्तारी की वजह, बेगूसराय में जिला कल्याण पदाधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़े

बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को 1800 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। और पढ़ें

03:49 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: दाखिल-खारिज के नाम पर सौदेबाजी! मोतीपुर अंचल में रिश्वत लेते नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाजिर श्याम कुमार को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। और पढ़ें

03:30 PM, 19-Dec-2025

Bihar: 23 दिसंबर को दिल्ली से पटना आ रहे कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारी में जुटी बिहार भाजपा

Nitin Nabin: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद नितिन नवीन 23 दिसंबर को पहली बार पटना आएंगे। भारतीय जनता पार्टी उनके लिए पटना में भव्य कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरा पटना तैयार है। और पढ़ें

02:22 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: एनएच-333 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर घायल

जमुई में एनएच-333 पर पंचपहाड़ी लोहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। और पढ़ें

01:54 PM, 19-Dec-2025

Bihar: देवघर हत्याकांड में झामुमो की संलिप्तता उजागर, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

देवघर हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झामुमो पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। और पढ़ें

01:30 PM, 19-Dec-2025

Bihar News: घने कोहरे व धुएं के कारण तीन वाहनों की भीषण टक्कर, चार लोग गंभीर घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर आमडाढ़ी आरओबी के पास घने कोहरे और धुएं के कारण तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

01:10 PM, 19-Dec-2025

Chirag Paswan: 'खुशी की बात है कि नितिन नबीन बिहार से..' क्या बोले चिराग पासवान?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "भाजपा न सिर्फ़ NDA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि भाजपा नेतृत्व, प्रधानमंत्री का ये प्रयास रहा है कि गठबंधन मजबूती से बढ़े और इसी का परिणाम है जिस तरीके का जनादेश बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिला और पढ़ें

01:05 PM, 19-Dec-2025

Bihar Weather Update: बिहार के 33 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

आज बिहार के किसी जिले में धूप नहीं निकली है। पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, तिरहुत, शाहाबाद सभी प्रमंडलों में कोहरे की सफेद चादर लिपटी हुई है। ग्रामीण इलाके में लोग घर से बाहर नहीं निकले। और पढ़ें

12:10 PM, 19-Dec-2025

Bihar: नाबालिग बेटी से पिता ने किया छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; स्थानीय लोगों में मामले को लेकर गुस्सा

कलयुगी पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।  और पढ़ें

12:05 PM, 19-Dec-2025

Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?

Bihar News : भारत निर्वाचन आयोग फंस गया है। विपक्ष वोट चोरी को लेकर उसपर हमलावर था, अब केंद्रीय मंत्री ने उस हमले को ताकत दे दी है। क्या है यह मामला और निर्वाचन आयोग को कैसे अब क्या करना होगा, समझें इस स्टोरी में। और पढ़ें

11:47 AM, 19-Dec-2025

School News: डीएम को महसूस हुई ठंड, विद्यालयों का समय बदला; प्राइवेट स्कूलों में अगले हफ्ते से वैसे ही छुट्टी

Bihar News : निजी स्कूलों में कहीं आज की पढ़ाई के बाद तो कहीं कल के बाद ठंड का अवकाश है। इस बीच, अब पटना डीएम ने भी ठंड का एहसास करते हुए  विद्यालयों का समय बदला है। पटना को देखकर ही बाकी जिलों के डीएम निर्णय लेते हैं। और पढ़ें

11:29 AM, 19-Dec-2025

Bihar: घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें हो रहीं लेट; यात्रियों में मायूसी

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई लंबी और स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें

11:15 AM, 19-Dec-2025

Bihar JEEVIKA 2025: बिहार जीविका भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी हुई जारी, फाटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

Bihar JEEVIKA 2025 Answer Key: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति ने बिहार जीविका भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब जारी उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और नीचे दिए गए लिंक से इसे फटाफट डाउनलोड कर सकते हैं। और पढ़ें

10:51 AM, 19-Dec-2025

Bihar News: इंटरनेशनल स्मगलर का ट्रांजिट जोन बना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, विदेशी सामग्री जब्त; तीन किए गए डिटेन

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी में डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी का पर्दाफाश किया। अर्जेंटीना का पॉपकॉर्न सीड्स, चीनी किशमिश और सूडान का खरबूजे के बीज जब्त किए गए, तीन लोग डिटेन किए गए हैं। और पढ़ें

10:48 AM, 19-Dec-2025

Bihar Weather: बिहार के इन 33 जिलों घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए मौसम का हाल

Weather Forecast: बिहार में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। आज भी कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इस कारण रफ्तार पर पर भी लगाम लग चुकी है। खराब मौसम के कारण आज दिल्ली से पटना आने और पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। पिछले 24 घंटे में 10 से अधिक ट्रेन लेट हुईं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है।  और पढ़ें

10:16 AM, 19-Dec-2025

Bihar: दुल्हन की उम्र देख किसी ने बुला ली पुलिस; परिजनों को बांड भरकर देना पड़ा, तब जान में जान आई

सहरसा नगर निगम के पटुआहा में प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक बाल विवाह रुकवा दिया। 16 वर्षीय किशोरी की शादी उससे दोगुनी उम्र के शख्स से कराई जा रही थी। बीडीओ और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को रेस्क्यू किया। और पढ़ें

09:59 AM, 19-Dec-2025

Bihar News: लोहे के रॉड से पीट-पीट कर पिता को मार डाला, पत्नी ने भी दिया साथ; फॉरेंसिक जांच से खुला राज

दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र में हुए बिहारी मंडल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में बेटे और बहू ने मिलकर पिता की रॉड से हत्या की थी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और पढ़ें

09:22 AM, 19-Dec-2025

Bihar Weather: समस्तीपुर समेत कई जिलों में कोहरा और शीतलहर का असर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का असर जारी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। और पढ़ें

08:56 AM, 19-Dec-2025

Dowry Murder: चार महीने में साबित हुआ दहेज हत्या का जुर्म; पति और ससुर को आजीवन कैद, बुलेट के लिए ली थी जान

अररिया में दहेज हत्या के एक मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता बुलबुल देवी की गला घोंटकर हत्या करने के दोष में पति और ससुर को आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा दी गई है। और पढ़ें

08:37 AM, 19-Dec-2025

BPSC Teacher: गलत पहचान पर हत्या करने वाले दो मुख्य साजिशकर्ता का समर्पण; यूपी निवासी शिक्षिका की जान ली थी

अररिया के नरपतगंज में बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड में दो फरार मुख्य साजिशकर्ता राजा और छोटू उर्फ नैय्यर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की लगातार दबिश और सुदृढ़ जांच के दबाव में दोनों ने सरेंडर किया। और पढ़ें

08:14 AM, 19-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए अकासा एयरलाइंस की उड़ान नए साल में शुरू होने जा रही है। फरवरी से परिचालन की संभावना है, जबकि जनवरी से टिकट बुकिंग शुरू हो सकती है। इससे यात्रियों को सीधी हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें