फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर के बाद युवक की मौत, चार घायल

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम दो बाइकों के आमने-सामने टकराने और पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा एक युवक को कुचलने से दर्दनाक हादसा हुआ। और पढ़ें

10:35 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: छपरा के युवक ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव ने उजाड़ा परिवार

बिहार के सारण जिले के छपरा निवासी 28 वर्षीय सुमित कुमार सिंह उर्फ़ मुरारी ने गुजरात के चतुर्भुज क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। सुमित परिवारिक कलह और मानसिक तनाव के चलते इस दुखद कदम को मजबूर हुए। और पढ़ें

10:21 PM, 13-Dec-2025

Bihar: राजद के भाई वीरेंद्र को बिहार विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी, कई पूर्व मंत्रियों को भी मिला VIP का दर्जा

Bihar Vidhan Sabha : बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने खरमास के पहले मंत्रिपरिषद् का गठन कर अहम फैसले ले लिए। अब खरमास शुरू होने से पहले कई दिग्गजों को वीआईपी का दर्जा दे दिया है। विधानसभा की समितियों में किन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई, पढ़ें। और पढ़ें

विज्ञापन
09:31 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: खगड़िया में राष्ट्रीय लोक अदालत, 1489 वादों का त्वरित निपटारा, 4.38 करोड़ का समझौता

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट खगड़िया और अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। और पढ़ें

09:31 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: रिश्वत लेते ANM का वीडियो वायरल, किशनगंज PHC बेलवा की संविदा कर्मी बर्खास्त

किशनगंज जिले के पी.एच.सी. बेलवा में कार्यरत संविदा ए.एन.एम. मनोरमा सिन्हा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: ऑन-ड्यूटी सिपाही की जातिवादी रील वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

वैशाली जिले के सराय थाना में तैनात सिपाही मनीष कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान जातिवादी और आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

09:17 PM, 13-Dec-2025

Bihar: सम्राट बोले- चारा घोटाले के आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, स्कूल खुलेगा तो लालू प्रसाद को अच्छा लगेगा

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि न्यायपालिका पहले ही तय कर चुकी है कि चारा घोटाले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार उनकी संपत्तियों पर स्कूल खोलेगी।  और पढ़ें

07:43 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: कोहरे से निपटने को समस्तीपुर मंडल तैयार, सुरक्षित रेल परिचालन के लिए की गई बहुस्तरीय व्यवस्था

घने कोहरे के मौसम को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने सुरक्षित और सुचारू रेल परिचालन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तकनीकी, संरक्षा और मानव संसाधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। और पढ़ें

07:12 PM, 13-Dec-2025

Bihar: पटना में आज से खेल महाकुंभ, ट्रैक पर दिखे अफसर; मुख्य सचिव बोले- इनमें राज्य का ब्रांड एंबेसडर दिखता है

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक, थ्रोइंग एरिया और अन्य अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर खेल वातावरण मिल सके। उल्लेखनीय है कि और पढ़ें

06:40 PM, 13-Dec-2025

Bihar: दिलीप जायसवाल बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत, सम्राट ने कहा- सबको मान-सम्मान मिलेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि बिहार के विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस जनादेश को विकास, सुशासन और सेवा में परिवर्तित करें। और पढ़ें

06:18 PM, 13-Dec-2025

Bihar: छपरा की बेटी सोनम बनी राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच के साथ जोधपुर के लिए रवाना, खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

बिहार के सारण जिले की छपरा निवासी सोनम कुमारी का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स सेपक टकरा चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में हुआ है। और पढ़ें

06:11 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: दरभंगा पुलिस ने अंतरराज्यीय ज्वेलरी डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़, सात अपराधी गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने किरतपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती के मामले में ग्रामीणों की मदद से सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य जिलों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। और पढ़ें

06:10 PM, 13-Dec-2025

Bihar: गौ तस्करी की आशंका पर बवाल, पिकअप से 9 गायों को स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू, वाहन सहित चालक गिरफ्तार

दरभंगा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दोनार चौक पर स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर सहरसा से आ रही एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें नौ गायों को तस्करी के लिए ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था। और पढ़ें

05:25 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: भोजपुर में डीआईजी ने सिपाहियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, अनुशासन और जनसेवा पर जताया जोर

भोजपुर जिले के नवीन पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शाहाबाद क्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) सत्य प्रकाश ने निरीक्षण किया। और पढ़ें

04:58 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: वाहन चालकों का फाइन विरोध प्रदर्शन, लोक अदालत से निराशा के बाद सड़क पर उतरे लोग

पूर्णिया सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जुर्माना राशि माफ या कम न किए जाने से सैकड़ों वाहन चालक नाराज हो गए। लोक अदालत से निराश होकर सभी चालक सीधे परिवहन विभाग के कार्यालय गेट पर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। और पढ़ें

04:43 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: ये कैसी शराबबंदी? खुलेआम छलकाए गए जाम, वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार युवक एक निर्माणाधीन मकान के परिसर में खुलेआम अवैध विदेशी शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

04:25 PM, 13-Dec-2025

Bihar: गोपालगंज के सरकारी बाबू की गाड़ी ने तीन को कुचला, हालत नाजुक, पटना रेफर

सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में सुपौली से चौमुखा जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में सड़क किनारे खड़े एक किशोर को भी गंभीर रूप से घायल किया गया।सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में सुपौली से चौमुखा जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में सड़क किनारे खड़े एक किशोर को भी गंभीर रूप से घायल किया गया। और पढ़ें

04:04 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: इंसाफ की आस में डीएम के चरणों में फरियादी, फलका प्रखंड कार्यालय में दिखा भावुक दृश्य

कटिहार के फलका प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फरियादी अचानक जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के पैर पड़कर न्याय की गुहार लगाने लगा। और पढ़ें

04:04 PM, 13-Dec-2025

Patna: स्पीकर प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा में Vande Matram पर चर्चा कराने पर क्या कहा?

बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने देश के अलग-अलग राज्यों में चल रही चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर देखिए क्या कहा। और पढ़ें

03:57 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: बल्ला-गेंद से बदलेगी तकदीर, मुसहर युवाओं के लिए माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू

आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नई आशा संस्था द्वारा आयोजित चार दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट–2025 एवं मुसहर जाति विकास समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। और पढ़ें

03:53 PM, 13-Dec-2025

Bihar: सीवान में सनसनीखेज डबल मर्डर, पुल के नीचे बोरे में मिले दो अज्ञात शव, गला रेतकर की गई हत्या

सीवान जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर में दो बोरों में भरा एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और पढ़ें

02:59 PM, 13-Dec-2025

Bihar: तीन ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला देश का पहला बोर्ड बना BSEB, 42 साल की परीक्षाओं का रिकॉर्ड भी डिजिटल

Bihar Board: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी कार्यप्रणाली, परीक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रणाली को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया है। और पढ़ें

02:32 PM, 13-Dec-2025

Bihar : घर में इतनी मुसीबतें झेल रहे राजद अध्यक्ष? तेजस्वी यादव ने लालू परिवार को कहां फंसा दिया, देखिए

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ऐसे तो नहीं थे! बिहार की राजनीति में उनकी ना-मौजूदगी पहली बार दिख रही है। जब वह विदेश में किडनी प्रत्यारोपण करा रहे थे, तब भी गायब नहीं होते थे। वजह तलाश रही यह स्टोरी। और पढ़ें

02:24 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: एटीएम को गैस कटर से काटा, फिर नकदी निकालकर फरार हो गए आरोपी; अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस टीम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की चौक के पास एनएच किनारे स्थित एसबीआई एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटकर नकदी चोरी कर ली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

02:20 PM, 13-Dec-2025

Weather Update: बिहार में बढ़ी ठिठुरन, पारा सात डिग्री तक पहुंचा..जानें अपने शहर का हाल

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और भी ज्यादा घना होगा। दृश्यता काफी कम हो सकती है। इसलिए वाहन चालक सावधान रहें। और पढ़ें

02:07 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: कुहासे का दिखा कहर, जगदीशपुर में एक ही सड़क पर चार वाहन टकराए; चालक समेत छह लोग हो गए घायल

जगदीशपुर में सुबह घने कुहासे के कारण आरा-मोहनिया फोरलेन ओवरब्रिज के पास चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। और पढ़ें

01:51 PM, 13-Dec-2025

Bihar Crime: बेखौफ बदमाशों ने पहले हथियार दिखाकर फाइनेंस कर्मी को डराया, फिर दिनदहाड़े लूट ले गए 17 लाख रुपये

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा न्यू बाईपास फोरलेन के पास दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ₹17 लाख लूटकर फरार हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

और पढ़ें

01:39 PM, 13-Dec-2025

Bihar News : बाजारों में बेचा जा रहा था कैंसर! मत्स्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त

मत्स्य विकास पदाधिकारी गुड्डू कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 से ही मांगुर मछली के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मछली में अत्यधिक मात्रा में हैवी मेटल पाया जाता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। और पढ़ें

01:06 PM, 13-Dec-2025

Bihar Weather: सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा सात डिग्री तक पहुंचा; कोहरे के कारण आरा-पटना में सड़क हादसा

Weather News: मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और भी ज्यादा घना होगा। दृश्यता काफी कम हो सकती है। इसलिए वाहन चालक सावधान रहें। हर हाल में परिवहन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।  और पढ़ें

12:21 PM, 13-Dec-2025

Indigo Crisis: इंडिगो के यात्रियों की परेशानी अभी खत्म नहीं, पटना एयरपोर्ट से आज भी आठ फ्लाइट कैंसिल

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर सी.पी. द्विवेदी ने कहा कि 15 दिसंबर तक कुछ उड़ानें तकनीकी कारणों से रद्द रहेंगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। आइए जानते हैं आज कौन-कौन सी फ्लाइट कैंसिल हुई...
  और पढ़ें

12:18 PM, 13-Dec-2025

Bihar Police: मुठभेड़ में कुख्यात को पुलिस ने पैर में मारी गोली, STF के साथ मिलकर की गई ये कार्रवाई

सीतामढ़ी में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद कुख्यात वांछित अपराधी शांतनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में अपराधी गोली लगने से घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

12:06 PM, 13-Dec-2025

Bihar News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, एनएच-28ए पर हुआ हादसा; फरार वाहन चालक की तलाश तेज

बिहार के मोतिहारी में एनएच-28ए पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बैंक जा रहे एक बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:03 PM, 13-Dec-2025

Rohini Acharya के समर्थन में उतरे Tej Pratap Yadav, बोले-'बिहार में हम सुरक्षित नहीं..' | Bihar Politics

रोहिणी आचार्य ने गुरूवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लालू के 'परिवार' पर ऐसा हमला किया कि रोहिणी के उस पोस्ट ने हाड़ कंपाने वाली ठंढ में भी राजनीतिक गर्माहट को बढ़ा दिया था। अब आज तेज प्रताप यादव के बयान ने सियासी तापमान को और हवा दे दिया है। और पढ़ें

11:53 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: घने कोहरे में फोरलेन पर भीषण हादसा, दो ट्रक और हाईवा की टक्कर में चालक घायल; चकनाचूर हुआ वाहन

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण फोरलेन पर दो ट्रक और एक हाईवा की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि खलासी भी जख्मी हुए हैं। और पढ़ें

11:52 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?

Nitish Cabinet: तीन नए विभागों में एक की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के पास रखी है। यानी अब उनके पास नीतीश कुमार के पास अब सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन के साथ-साथ नवगठित सिविल विमानन विभाग की भी जिम्मेदारी रहेगी।
  और पढ़ें

11:16 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आमने-सामने की टक्कर से अफरा-तफरी; बाइक के उड़े परखच्चे

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ससुराल जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

10:38 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: शहर को प्रदूषण से राहत नहीं, अब भी एक्यूआई 350 पार; अब निगम को लेना पड़ेगा ठोस निर्णय

मुजफ्फरपुर शहर में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर अति खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है और सांस संबंधी बीमारियों की आशंका गहराने लगी है।
  और पढ़ें

10:17 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: बिहार सरकार की पहल रही सफल, असम से सकुशल लौटे छपरा के सात मजदूर; चिमनी भट्ठा में थे बंधक

बिहार सरकार की पहल से असम में बंधक बनाए गए छपरा जिले के सात प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। मजदूरों के गांव लौटते ही परिजनों में खुशी का माहौल बन गया।

और पढ़ें

10:03 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: शादी के नौ दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, जेवरात लेकर ससुराल से हुई गायब; ये बोलकर घर से गई थी

तारापुर थाना क्षेत्र में शादी के महज नौ दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जेवरात लेकर ससुराल से फरार हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

09:53 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: प्रेम प्रसंग के शक में नौवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Patna Police: परिजनों का कहना है प्रेम प्रसंग के शक में सुजीत को लड़की वालों ने मार डाला। उसकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और सुजीत के हत्यारे को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाए। और पढ़ें

08:44 AM, 13-Dec-2025

Bihar Police: बिहार पुलिस को मिलेगी नई ताकत,1218 दारोगाओं की पासिंग आउट परेड आज; सीएम नीतीश होंगे शामिल

बिहार की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया जा रहा है, जब पुलिस प्रशिक्षण केंद्र राजगीर में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद 1218 नए सब-इंस्पेक्टर राज्य पुलिस बल में शामिल होंगे। और पढ़ें

08:31 AM, 13-Dec-2025

Bihar News: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत व दो गंभीर रूप से घायल; बाजार से लौट रहे थे घर

Patna News: बेलछी थाना क्षेत्र के रासबाग गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें

08:14 AM, 13-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

महाराष्ट्र के ठाणे में तैनात भारतीय वायुसेना के सार्जेंट आदित्य शरण के निधन के बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दिघवारा प्रखंड के अंबिका भवानी घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें