फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 11-Dec-2025

Bihar : पुस्तक मेले में ज्ञान और कला का संगम, डिजिटल जंजीरें' नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन; रंजन को सम्मान

Book fair in Patna : पटना का गांधी मैदान अभी पुस्तकों से सजा हुआ है, क्यों कि यहां अभी पुस्तक मेला लगा हुआ है। इस पुस्तक मेले में रोज अलग-अलग तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं, जहां सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक गतिविधियों का समागम देखने को मिल रहा है। और पढ़ें

10:27 PM, 11-Dec-2025

Patna: 'कोई नहीं बचेगा...' अपराध पर लगाम को लेकर डिप्टी CM का बयान वायरल, बताया प्लान।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।  और पढ़ें

10:13 PM, 11-Dec-2025

Bihar: मनेर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, सात नाविक गिरफ्तार, तीन नाव जब्त

मनेर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा नदी से अवैध बालू खनन कर रहे सात नाविकों को गिरफ्तार किया और तीन नावों से लगभग 600 सीएफटी बालू जब्त किया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: वसूली के आरोप में एएसआई खदेड़ा, सड़क जाम… वायरल वीडियो ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

डगराहा ओपी में तैनात एएसआई रामदेव कुमार सिंह पर अवैध वसूली और चालक से मारपीट का आरोप लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। और पढ़ें

10:13 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: सोनपुर मेला में लगभग 30 करोड़ रुपए के पशुओं की हुई खरीद बिक्री, सबसे कम 11 गायों की हुई बिक्री

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 में इस बार पशुओं की खरीद-बिक्री का कुल कारोबार लगभग 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 32 दिनों तक चले इस मेले में घोड़ा बाजार सबसे बड़ा आकर्षण रहा, जहां 2093 घोड़ों की बिक्री से 29.44 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 11-Dec-2025

Bihar Police : पटना में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान 6 अभ्यर्थी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

Bihar : सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान गुरुवार को पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे परीक्षा में शामिल होने की कोशिश कर रहे छह अभ्यर्थियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।  और पढ़ें

08:48 PM, 11-Dec-2025

Bihar: 694 की जगह 54 बच्चे! एमडीएम में फर्जी हाजिरी का खेल, प्रधानाध्यापक पर 4.81 लाख रुपये का जुर्माना

सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय रतवारा में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में गड़बड़ी का मामला सामने आया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों की उपस्थिति वास्तविक संख्या से कई गुना अधिक दिखाकर योजना की राशि की अनियमित निकासी की। और पढ़ें

08:47 PM, 11-Dec-2025

Bihar: सीतामढ़ी की रश्मि रानी को 'इंडियन आइकॉन अवार्ड', सामाजिक कार्य और प्रेरक कंटेंट के लिए मिली मान्यता

सीतामढ़ी की रश्मि रानी को सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता और सकारात्मक प्रभाव के कारण इस वर्ष इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। ज्ञान उदय फाउंडेशन ने उन्हें बेस्ट इन्फ्लुएंसर श्रेणी में चुना और प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया। और पढ़ें

08:11 PM, 11-Dec-2025

Bihar: भाजपा नेता डॉ. गुरु प्रकाश और संजय पासवान के घर से लाखों के गहने चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दरभंगा में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश और पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय पासवान के घर में भीषण चोरी की घटना सामने आई। घटना के समय पूरा परिवार भांजे की शादी में बाहर गया था। और पढ़ें

08:01 PM, 11-Dec-2025

Bihar: फर्जी मजिस्ट्रेट के साथ गिरोह का भंडाफोड़, सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

रोहतास में चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जहाँ डीएवी कटार परीक्षा केंद्र से फर्जी मजिस्ट्रेट सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

07:52 PM, 11-Dec-2025

Bihar News : आईएएस और आईपीएस के बाद अब आयुक्त का तबादला, हिमांशु कुमार राय को मिली तीन प्रमंडल की जिम्मेदारी

Bihar : बिहार में नई सरकार बनते ही फिर से तबादला का दौर जारी हो गया है। पिछले दिनों 
आईएएस और फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब आयुक्त का तबादला किया गया है।  और पढ़ें

07:51 PM, 11-Dec-2025

Bihar: रजौली में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री फ्लोटिंग पावर प्लांट की तकनीक और क्षमता की समीक्षा करेंगे तथा औद्योगिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई दिशा देगा। और पढ़ें

07:40 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: परीक्षा देकर झील घूमने पहुंचे पॉलिटेक्निक छात्र की डूबने से मौत, मचा कोहराम

खगड़िया के राजकीय पॉलिटेक्निक के फिफ्थ सेमेस्टर के छात्र विशाल कुमार की हवेली खड़गपुर झील में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। और पढ़ें

07:20 PM, 11-Dec-2025

Bihar: दहेज नहीं मिला तो जान ले ली, चंपारण में महिला की हत्या के बाद ससुराली फरार, पुलिस जांच में जुटी

पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के महनवा डूमरी गांव में दहेज की मांग ने 35 वर्षीय गुड़िया देवी की जान ले ली। दो बच्चों की मां गुड़िया अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। और पढ़ें

07:09 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: जीरादेई महोत्सव में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद कर भावुक हुए लोग, बटोहिया गीत पर झूमे दर्शक

जिला अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन सीवान द्वारा आयोजित महोत्सव देर रात तक चलता रहा। और पढ़ें

06:58 PM, 11-Dec-2025

Lalu Yadav : राजद अध्यक्ष लालू यादव के 'परिवार' पर रोहिणी आचार्य का वार; बेटियों के अधिकार पर क्या लिखा?

Bihar : रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी से अलग होने के बाद अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस दौरान रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं का भी जिक्र किया। फिर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर लालू परिवार को अच्छा नहीं लगेगा।  और पढ़ें

06:13 PM, 11-Dec-2025

Bihar: सांसद और विधायक को रंगदारी मांगने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, सीवान पुलिस की कड़ी कार्रवाई

सीवान की सांसद और बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक को 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सिवान पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:06 PM, 11-Dec-2025

Bihar: इस योजना का काम धीमा करने वाले इंजीनियर और ठेकेदार पर कार्रवाई, प्रधान सचिव बोले- लापरवाही बर्दाश्त नही

Bihar : सात निश्चय-2 के अंतर्गत संचालित ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना और हर खेत तक जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है। और पढ़ें

06:06 PM, 11-Dec-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर नगर निगम की नई पहल, मंदिर के फूलों और फलों से बनेगी अगरबत्ती और धूप, जानें उज्जैन से कनेक्शन

मुजफ्फरपुर नगर निगम उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर मॉडल से प्रेरित एक नई पहल शुरू कर रहा है। इस पहल के तहत मंदिरों में चढ़ाए गए फूल और फल इकट्ठा कर उन्हें अगरबत्ती और धूपबत्ती में बदला जाएगा। और पढ़ें

06:00 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: दिल दहला देने वाली वारदात! 10 साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय छात्र पवन कुमार की बेरहमी से पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई। शव रजौन घाघा जंगल से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार बच्चे के पड़ोसी नीरज दास के साथ पैसों के विवाद को लेकर हत्या की गई। और पढ़ें

05:13 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ईंट-पत्थरों से कूचा; चप्पल के सहारे पुलिस ने खोजा शव

Patna Police: पटना पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर उसके शव पर फेंका गया है। पूरे मामले का वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। और पढ़ें

04:58 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: सहरसा में तीन दिवसीय बिहार स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन, देशभर के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

12 दिसंबर से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के दंत विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में लाइव डेमो सेशन और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। और पढ़ें

04:28 PM, 11-Dec-2025

Bihar: रिश्वत देने के बाद भी नहीं मिला जीविका का 10 हजार रुपए का लाभ, दर्जनों महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

छपरा के मढ़ौरा में दर्जनों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि जीविका समूह की दीदियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरने और समूह में नाम जोड़ने के नाम पर उनसे 500-500 रुपए लिए, लेकिन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाले 10 हजार रुपए अब तक नहीं दिए गए। और पढ़ें

04:17 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: आईआईटी पटना का 14वां इंटर IIT टेक मीट शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

पटना के बिहटा स्थित आईआईटी पटना परिसर में चार दिवसीय 14वें इंटर IIT टेक मीट का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ मोहम्मद खान ने किया। और पढ़ें

03:59 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: अनियंत्रित कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक फरार, इलाके में मची सनसनी

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र में एनएच 227A पर गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार 68 वर्षीय कुँवर गिरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

03:55 PM, 11-Dec-2025

Bihar: बिहार के इस विधानसभा में फर्जी मतदान का मामला BJP ने लोकसभा में उठाया, प्रत्याशी भी पहुंचे हाईकोर्ट

Bihar Election: भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मुझे गलत तरीके से हराया गया है। मैंने पटना हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। अब जो भी न्यायालय का निर्णय होगा, वह उसे स्वीकार करेंगे। और पढ़ें

03:22 PM, 11-Dec-2025

BTSC Staff Nurse: बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 11389 पदों पर होगा चयन; जानें उत्तीर्ण अंक

BTSC Staff Nurse Result 2025 OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बिहार स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 11,389 पदों पर चयन किया जाएगा। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं और अगला चरण जल्द शुरू होगा। और पढ़ें

03:03 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: बिहार के इस जिले में चारों शीर्ष पदों पर महिलाओं के हाथ में कमान, पूरे राज्य में हुई चर्चा

शिवहर जिले ने इतिहास रचते हुए चारों शीर्ष पद सांसद, विधायक, एमएलसी और जिलाधिकारी एक साथ महिलाओं के हाथों में सौंपे हैं।  लोग उम्मीद जता रहे हैं कि यह महिला नेतृत्व शिवहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। और पढ़ें

02:38 PM, 11-Dec-2025

Bihar Exam: बिहार बोर्ड दफ्तर के बाहर STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड आंसर-की जारी करने की मांग कर रहे

Bihar News: STET अभ्यर्थियों का कहना है कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की बहाली अगले माह तक निकल जाएगी। अब तक हमलोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हमलोग पिछले कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन बिहार बोर्ड के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।  और पढ़ें

02:13 PM, 11-Dec-2025

Bihar Crime: घात लगाए बैठे शूटरों ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली, बेगूसराय में दहशत; पुलिस पहुंची

Bihar Crime: बेगूसराय में कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद शहजाद की घात लगाकर नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने रंगदारी विवाद का आरोप लगाया है। 24 घंटे में दूसरी हत्या से जिले में दहशत बढ़ी, पुलिस सीसीटीवी और कई एंगल से जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:07 PM, 11-Dec-2025

Bihar News: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण दौरे में पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण किया। जीविका समूह व आशा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और स्कूल–कैफेटेरिया सहित कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया। और पढ़ें

02:07 PM, 11-Dec-2025

Bihar Weather Update: पटना के सभी स्कूलों का समय बदला, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Update: पटना के सभी स्कूलों का समय बदला, जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल और पढ़ें

01:20 PM, 11-Dec-2025

Bihar Accident: अनियंत्रित पिकअप पलटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, कई घायल; परिजनों में हड़कंप

Bihar: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में अनियंत्रित पिकअप पलटने से 13 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक फरार मौके से फरार हो गया। 

और पढ़ें

12:13 PM, 11-Dec-2025

Bihar Accident: वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला; शख्स की मौके पर हुई मौत

Bihar Accident: वैशाली के NH-322 पर सलहा आंबेडकर द्वार के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से 62 वर्षीय गन्नू लाल शर्मा की मौत हो गई। लकड़ी का काम कर घर लौटते वक्त हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज जांच शुरू की, परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें

12:10 PM, 11-Dec-2025

Bihar: आईएएस वैभव श्रीवास्तव बोले- काम के प्रति ईमानदार होने से मिलती है सफलता; IPRD के निदेशक को दी गई विदाई

सारण के डीएम बने आईएएस वैभव श्रीवास्तव ने सूचना जनसंपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में कहा कि कोई भी कार्य दिल से करना चाहिए। मेरे साथ सभी ने लगन और मेहनत के साथ कार्य किया है। और पढ़ें

11:30 AM, 11-Dec-2025

Bihar News: मैट्रिक पास युवाओं के लिए काम की खबर, बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर बहाल होंगे टिकट बुकिंग एजेंट

Job Alert: बिहार में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सोनपुर रेल मंडल के कई स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंट की बहाली निकली है। उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन मांगा गया है।  
  और पढ़ें

10:46 AM, 11-Dec-2025

Bihar: सीवान में स्पाइसजेट पर वारंट का सितम, 2017 के रिफंड विवाद में MD पर गैर जमानती वारंट जारी, जानें मामला

Bihar: सीवान उपभोक्ता फोरम ने 2017 में टिकट रिफंड विवाद के आठ साल बाद स्पाइसजेट के चेयरमैन और MD पर गैर-जमानती वारंट जारी किया। उन्हें 45,570 जमा कराना होगा, अन्यथा गिरफ्तारी का आदेश भी संभव है।  और पढ़ें

10:33 AM, 11-Dec-2025

Bihar Police: पटना में मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने एक के पैर में मारी गोली; जानिए पूरा मामला

Patna News: पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर एक बदमाश को गोली मार दी।  और पढ़ें

10:28 AM, 11-Dec-2025

बिहार में तालिबानी सजा: युवक की पोल से बांधकर पिटाई, भीड़ ने बाइक भी तोड़ी; किस मामले में लोग उग्र हो गए?

Bihar: बाढ़ के अगवानपुर में दबंगों ने आकाश कुमार को पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा और उसकी बाइक तोड़ दी। भीड़ ने गोली चलाने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। डायल 112 ने समय पर बचाकर अस्पताल पहुंचाया। और पढ़ें

09:54 AM, 11-Dec-2025

Bihar News: नवजात शिशु एसएनसीयू से लापता, सदर अस्पताल में हड़कंप, CCTV में बड़ा सुराग मिला; परिजन बेहाल

Bihar: सुपौल सदर अस्पताल के एसएनसीयू से एक नवजात शिशु लापता होने पर हड़कंप मच गया। सीसीटीवी में परिजन बच्चे को बाहर ले जाते दिखे, लेकिन लौटते नहीं। प्रशासन जांच में जुटा है, जबकि बच्चे के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। और पढ़ें

09:20 AM, 11-Dec-2025

Bihar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; मजदूरी करने निकला था

Bihar: घर से करीब 7 किलोमीटर दूर घटना हुई है। करीब 1 घँटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गईं। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देख बिलख पड़े।  और पढ़ें

09:11 AM, 11-Dec-2025

Bihar Crime: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता आईसीयू में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: सीतामढ़ी में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को तीन बदमाशों ने अगवा कर गैंगरेप किया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

09:05 AM, 11-Dec-2025

Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ रही कनकनी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला; जानिए आज के मौसम का हाल

Weather News: मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सुबह-शाम कोहरा रहने के कारण सावधानी से वाहन चलाएं। गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें।  और पढ़ें

08:09 AM, 11-Dec-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में सभी 46 थानों में अपर थाना प्रभारी की नियुक्ति, एसएसपी ने दिए ज्वाइनिंग के निर्देश

Bihar: मुजफ्फरपुर के सभी 46 थानों और ओपी में पहली बार अपर थाना प्रभारी नियुक्त किए गए। एसएसपी सुशील कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया।  और पढ़ें

07:08 AM, 11-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: जांघ में गोली लगने के बाद दीनानाथ प्रसाद को सरमेरा पीएचसी परिजन के द्वारा ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के द्वारा बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें