फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, घर लौटते समय हादसा; चार घंटे पहले बनाई गई रील भी आई सामने

बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरकर दिल्ली से घर लौट रहे युवक रविश यादव की मौत हो गई। उसका मोबाइल मौके से गायब मिलने पर झपटमारी की आशंका जताई जा रही है, जबकि हादसे से कुछ घंटे पहले उसने सोशल मीडिया पर रील भी पोस्ट की थी।  और पढ़ें

09:47 PM, 28-Nov-2025

Bihar: इलाजरत जेल का कैदी फरार, पुलिसकर्मियों के सो जाने का उठाया फायदा; अस्पताल में मचा हड़कंप खोजबीन तेज

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाजरत मोतिहारी सेंट्रल जेल का कैदी सतेंद्र कुमार शाह वार्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के सो जाने का फायदा उठाकर फरार हो गया।

और पढ़ें

09:36 PM, 28-Nov-2025

Bihar Police: सिपाही पर सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीनता व आपराधिक मामले में सेवा से किया बर्खास्त

सारण पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे सिपाही ऐनूल अंसारी को विभागीय आदेशों की अवहेलना व गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में दोबारा जांच के बाद फिर से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: आरोपी ने नाबालिग से किया था गंदा काम, 6 साल बाद कोर्ट का फैसला, अब 23 साल जेल में गुजारेगा शख्स

Bihar : मामला सुपौल की महिला थाना से जुड़ा है। जहां शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट का फैसला आया। घटना के वक्त आरोपी की उम्र महज 19 वर्ष थी, जो अब 25 साल का हो चुका है। कोर्ट ने उसे 23 साल की सजा सुनाई है। और पढ़ें

08:05 PM, 28-Nov-2025

Bihar : एनटीपीसी में हुआ राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने कही यह बात

Bihar : ऊर्जा संरक्षण केवल भविष्य की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है। आज बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता से जो संदेश दिया है, वह समाज को प्रेरित करने वाली नई सोच का प्रतीक है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:05 PM, 28-Nov-2025

Bihar News : जमीनी विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट; गांव में तनाव का माहौल

 सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या-4 में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। और पढ़ें

07:31 PM, 28-Nov-2025

Bihar News : बिहार विधान मंडल का सत्र 1 दिसंबर से शुरू, सभापति ने दिए आवश्यक निर्देश

Bihar : बिहार विधान मंडल का सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर किए गए बैठक में बिहार विधान परिषद के सभापति ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को विधान सभा सचिवालय के साथ सामंजस्य स्थापित कर सभी कार्यों का ससमय पूरा करने के निर्देश दिए।  और पढ़ें

06:47 PM, 28-Nov-2025

Bihar: अतिक्रमणकारियों के ठिकाने पर चला पीला पंजा, ढहाए गए कई अवैध कब्जे; चेतावनी के बाद गरजा बुलडोजर

मुजफ्फरपुर के मोतीझील इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

और पढ़ें

06:09 PM, 28-Nov-2025

Bihar DElEd Counselling: डीएलएड में प्रवेश के लिए कल से शुरू हो रही काउंसलिंग; 30,800 सीटों पर मिलेगा दाखिला

Admission Schedule: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए 29 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। बीएसईबी कल से डीएलएड के काउंसलिंग की खिड़की खोलने जा रहा है। आइए जानते हैं काउंसलिंग प्रक्रिया और जरूरी नियम।
  और पढ़ें

06:03 PM, 28-Nov-2025

Bihar : सोनपुर मेले में बिक रहे ये खास विदेशी सब्जियों के बीज, प्रदर्शनी में बढ़ी लोगों की भीड़; जानें कीमत

सोनपुर मेला स्थित कृषि प्रदर्शनी में इस बार विदेशी सब्जियों के बीजों का स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री से सम्मानित संजीव कुमार द्वारा लगाए गए इस स्टॉल से किसान और आम लोग अलग-अलग विदेशी किस्मों के बीज खरीदकर खेती के लिए ले जा रहे हैं। और पढ़ें

05:55 PM, 28-Nov-2025

Bihar Police : आम जनता पर रौब झाड़ने वाले पुलिसकर्मी हो जाएं सावधान, डीजीपी ने कार्रवाई करने का दे दिया है आदेश

Bihar : आमलोगों के प्रति पुलिस के बुरे व्यवहार को देखते हुए डीजीपी ने ऐसे ऐसे पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है। इन्हें कहा कि आम लोगों से ढ़ंग से व्यवहार करें, वरना शिकायत मिलने पर ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

05:34 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: अनियंत्रित बाइक ने दुकानदार को मारी ठोकर, युवक की मौके पर मौत; सात महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि विनोद कुमार की शादी इसी वर्ष अप्रैल 2025 में बांसडीह चैनपुर गांव निवासी रमेश राय की पुत्री प्रीति कुमारी से हुई थी। घटना के बाद घर और ससुराल दोनों जगह कोहराम मच गया है। और पढ़ें

05:21 PM, 28-Nov-2025

Bihar: सीएम नीतीश कुमार PMCH में क्यों? दिन में महिलाओं को 10 हजार भेजे, अब राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पहुंचे

Bihar News : सुबह राज्य की 10 लाख लाभुक महिलाओं के खाते 10-10 हजार की राशि हस्तांतरित करने वाले समारोह के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम आवास जाकर चैन से नहीं बैठे। दोपहर में वह राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल- पीएमसीएच पहुंच गए। और पढ़ें

04:45 PM, 28-Nov-2025

Bihar Crime: भाजपा नेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर; अस्पताल में जुटी भीड़

खगड़िया में पूर्व भाजपा महामंत्री दिलीप कुमार को अज्ञात बदमाशों ने बिशनपुर मोड़ के पास गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

04:34 PM, 28-Nov-2025

Bihar: 10 हजार पाने वाली जीविका दीदियों ने बताई अपनी कहानी, सीएम नीतीश बोले- बिहार का और तेजी से विकास होगा

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज 'महिला रोजगार योजना' के तहत अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए 10 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। अब कुल मिलाकर एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। और पढ़ें

04:33 PM, 28-Nov-2025

Bihar News : रासायनिक पानी से जमीन खराब, फसल चौपट, घर-आंगन में भी मुसीबत; रिफाइनरी के बांध से नहीं रुक रही आफत

Waste Management : बिहार अभी उद्योग के मामले में पिछड़ा है तो औद्योगिक कचरे का निस्तारण मुसीबत बना हुआ है। आम लोगों की परेशानी की जानकारी पर 'अमर उजाला' की टीम ने ऐसे ही एक क्षेत्र की जमीनी हालत देखी। और पढ़ें

04:24 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: फूल देवी ने मुख्यमंत्री से किया संवाद, रखी अपनी बात; 35 हजार महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

दरभंगा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 35 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई। कार्यक्रम के दौरान बेनीपुर की फूल देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा संवाद किया और सिलाई कार्य को विस्तार देने की अपनी योजना साझा की। और पढ़ें

04:08 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: अवैध क्रॉसिंग पर धान लदा ट्रैक्टर EMU ट्रेन से टकराया, बाल-बाल बचे यात्री; मौके पर पहुंची जीआरपी

Nalanda News: नालंदा के राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर अवैध क्रॉसिंग से गुजर रहे धान लदे ट्रैक्टर की ईएमयू ट्रेन से टक्कर हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें

03:50 PM, 28-Nov-2025

Bihar: रेलवे स्टेशन परिसर में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू; दूर तक फैला काले धुएं का गुब्बार

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में रखी निर्माण सामग्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और स्टेशन भवन सुरक्षित रहा। और पढ़ें

03:32 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: लापता तालीमी मरकज शिक्षक की हत्या, दो महीने बाद मिट्टी में दबा शव बरामद; ये लोग शक के घेरे में

भारत-नेपाल सीमा से सटे किशनगंज जिले के दिघलबैंक में दो महीने से लापता तालीमी मरकज़ शिक्षक महबूब आलम की हत्या का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने एक संदिग्ध की निशानदेही पर मिट्टी में दबा उनका शव बरामद किया है। और पढ़ें

03:09 PM, 28-Nov-2025

Bihar: 'भ्रष्टाचार और अपराध पर कड़ी नजर', उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना से लखीसराय तक जन नमन अभिनंदन यात्रा पर निकले। रास्ते में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर सख्त कार्रवाई कर रही है और अपराधियों तथा भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें

02:56 PM, 28-Nov-2025

.Bihar: पढ़ाई इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की, डिग्री माइक्रोबायोलॉजी की; बिहार के विश्वविद्यालय में बड़ा कारनामा

मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह कॉलेज के छात्र सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने बैचलर ऑफ इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री पूरी की थी, लेकिन विश्वविद्यालय से उन्हें गलती से बैचलर ऑफ माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री दी गई। और पढ़ें

02:30 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: सीवान में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हसनपुरा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां तैनात राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। और पढ़ें

01:58 PM, 28-Nov-2025

Bihar: राजेश कुमार ने इस्तीफे की अफवाहों को किया खारिज, कहा- पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नहीं डाल रहा दबाव

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस्तीफे की खबरों को निराधार और बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई दबाव नहीं है और दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में भी इस पर चर्चा नहीं हुई। और पढ़ें

01:44 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: खेल अवसंरचना और प्रतिभा विकास पर जोर, मंत्री श्रेयसी सिंह ने की विस्तृत समीक्षा

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकास भवन में खेल विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार खेल विश्वविद्यालय और बिहार खेल अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। और पढ़ें

01:07 PM, 28-Nov-2025

Bihar News: नीतीश सरकार ने 10 लाख महिलाओं के खाते में फिर से भेजी 10-10 हजार की राशि, अब 1.56 करोड़ को लाभ

Bihar Election Result: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत में जिस फैक्टर का सबसे अहम रोल रहा, उस पर नीतीश सरकार पूरा फोकस रख रही है। अपने वादे के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार ने आज फिर से बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में रोजगार के लिए सहायता राशि भेज दी है। और पढ़ें

12:59 PM, 28-Nov-2025

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और अनुशासन पर दिया जोर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय का निरीक्षण कर कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री कार्यालय और अतिथि कक्ष समेत सभी विभागों की व्यवस्थाओं और कार्य पद्धति का जायजा लिया। और पढ़ें

12:51 PM, 28-Nov-2025

Bihar: आज पासवान की पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस, चुनाव के बाद लोजपा (रा.) का पटना में शक्ति प्रदर्शन

25th Foundation Day Of LJP (RV): पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं। चिराग पासवान ने एक दिन पहले ही बिहार के आम लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम के ऐतिहासिक होने का दावा किया है। और पढ़ें

12:20 PM, 28-Nov-2025

Bihar: कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, पूर्णिया प्रत्याशी ने वैशाली प्रत्याशी पर लगाया जानलेवा धमकी का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस की बैठक भारी हंगामे में बदल गई। पूर्णिया प्रत्याशी जितेंद्र यादव और वैशाली प्रत्याशी इंजीनियर संजीव के बीच तीखी बहस के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ी कि जितेंद्र यादव ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया कि इंजीनियर संजीव ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। और पढ़ें

11:57 AM, 28-Nov-2025

Bihar: अमनौर में होगा भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का भव्य आयोजन, देशभर के साहित्यकार और कलाकार होंगे शामिल

छपरा के अमनौर में अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का 28वां भव्य अधिवेशन 29-30 नवंबर को आयोजित होगा। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के पैतृक गांव में होने वाले इस आयोजन में देशभर के साहित्यकार, कलाकार और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। और पढ़ें

11:26 AM, 28-Nov-2025

Bihar: चिंगारी से भड़की आग, पेड़ की टहनी सड़क पर गिरी; संवेदनशील इलाके में मचा हड़कंप

पूर्णिया के थाना चौक से काला भवन रोड स्थित बेहद संवेदनशील क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली के तारों से उठी चिंगारी ने एक पेड़ में आग लगा दी। आग की लपटों से पेड़ की टहनी टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे लंबा जाम लग गया। और पढ़ें

11:13 AM, 28-Nov-2025

Nitish Kumar: 1 करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता, बोले नीतीश कुमार | Bihar

Nitish Kumar: 1 करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता, बोले नीतीश कुमार | Bihar और पढ़ें

09:45 AM, 28-Nov-2025

Bihar: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता कविता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर तीन लाख रुपये दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:37 AM, 28-Nov-2025

Bihar Crime: सम्राट चौधरी की चेतावनी के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, केवल सीवान में 14 दिन में 12 वारदात

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि अब हर अपराधी कान खोलकर सुन लें, बिहार में अगर वह कोई हरकत करेंगे तो बिहार पुलिस उनका समुचित इलाज कर देगी। लेकिन, डिप्टी सीएम की इस चेतावनी से अपराधी डरे नहीं। आइए पढ़ते हैं पूरी खबर...   और पढ़ें

09:34 AM, 28-Nov-2025

Bihar: सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से 7 वर्षीय आदिल की मौत, चालक गिरफ्तार

सहरसा जिले के सिमराहा बाईपास रोड पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 वर्षीय मोहम्मद आदिल की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। और पढ़ें

09:03 AM, 28-Nov-2025

Bihar: फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, चार अग्निशमन टीमों ने ढाई घंटे में पाया काबू

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में देर रात फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब दुकानदार ने धुआं उठता देख आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग पूरी दुकान में फैल गई। और पढ़ें

08:30 AM, 28-Nov-2025

Bihar Weather: इन जिलों में पछुआ हवा बढ़ाएगी कनकनी; तिरहुत, कोसी समेत कई प्रमंडल में कोहरे से राहगीर परेशान

Weather News: मौसम विभाग ने बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज से पछुआ हवा के कारण ठंड और बढ़ेगी। इधर बढ़ते ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। और पढ़ें

08:24 AM, 28-Nov-2025

Bihar News: जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप, आईटीआई कॉलेज पर चला बुलडोजर, फायरिंग, मची अफरा-तफरी

दरभंगा के भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर प्राइवेट आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी से तोड़फोड़ और फायरिंग की बड़ी वारदात हुई। घटना में कई छात्र घायल हुए, जबकि संचालक रहबर आलम पर भी गोली चलाने का आरोप है। और पढ़ें

07:59 AM, 28-Nov-2025

Bihar News: अमरूद के पेड़ से गिरकर पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित छतु बथुआ गांव में पांचवीं कक्षा के छात्र शहादत हुसैन की अमरूद के पेड़ से गिरने के बाद मौत हो गई। बुधवार शाम खेलते समय वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

05:00 AM, 28-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : कैरियर काउंसिलिंग सेंटर से खुद का कैरियर बनाते हुए गांव का रॉबिनहुड आज मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराने के फर्जीवाड़ा धंधे में करोड़पति बन गया। पिता ने बेटे के बेल के लिए सबकुछ बेच दिया, अब 8 साल से बेटे को देखने के लिए आंखें तरस रही हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें