फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 23-Nov-2025

कटनी में फर्जी एनआईए अधिकारी ने किया डॉक्टर दंपती को डिजिटल अरेस्ट, बेटे की सूझबूझ से ठगी से बचे

कटनी जिले में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया, जिसमें जालसाजों ने खुद को NIA और दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर डॉक्टर दंपती को डेढ़ से दो घंटे तक मानसिक रूप से बंधक बनाया। और पढ़ें

09:18 PM, 23-Nov-2025

Bihar: गंगा नदी से हो रहे कटाव का मनेर विधायक ने किया निरीक्षण, कार्य नहीं शुरू होने पर दी धरने की चेतावनी

Bihar: विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनेर के साथ सरकार सौतेलापन बरत रही है। जहां जरूरत नहीं होती, वहां काम पूरा कर दिया जाता है, लेकिन यहां जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है। और पढ़ें

08:59 PM, 23-Nov-2025

MP News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ओंकारेश्वर पहुंचे, ब्रह्मपुरी घाट पर किया सपत्नीक नर्मदा स्नान

MP: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था कराने पर वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
08:06 PM, 23-Nov-2025

Bihar: 'निर्माताओं की सुविधा के लिए वन विंडो क्लियरेंस रखा गया है', संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार बोले

Bihar: प्रणव कुमार ने कहा कि बिहार की जो छवि बनी थी वह काफी पुरानी बात हो गई है। बिहार में सुरक्षा की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। बिहार में जिन्होंने शूटिंग की है उन्हें यह बात पता है। उन्होंने कहा कि बिहार की छवि सिनेमा से बदलने की कोशिश नहीं है, बल्कि यहां फिल्म निर्माण की संस्कृत बनाना मुख्य उद्देश्य है। और पढ़ें

08:05 PM, 23-Nov-2025

Bihar News: इलाज के बहाने भागने की साजिश! सदर अस्पताल में कैदी का आतंक; तोड़फोड़-मारपीट से मचा हड़कंप

Bihar News: गार्ड्स का कहना है कि शंभू मंडल पहले से ही झगड़े की फिराक में था और मौका मिलते ही भागने की कोशिश में तांडव करने लगा। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत नगर थाना को सूचना दी। और पढ़ें

विज्ञापन
07:31 PM, 23-Nov-2025

Bengal SIR: मंत्री मंगल पांडेय बोले- घुसपैठियों के साथ हैं राहुल गांधी-ममता बनर्जी, इन्हें देश की चिंता नहीं

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में एसआईआर की शुरुआत होते ही अवैध बंगलादेशी भागते नजर आ रहे हैं। यह वही मतदाता हैं जो चुनाव प्रभावित कर टीएमसी को जीत दिला देते हैं। और पढ़ें

07:19 PM, 23-Nov-2025

Bihar News: ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों में कोहराम

Bihar: थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से कटकर हुई मौत का प्रतीत होता है, लेकिन युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मृत्यु के वास्तविक कारण क्या हैं, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। और पढ़ें

07:11 PM, 23-Nov-2025

Bihar Politics: भाकपा माले ने कहा- ‘बुलडोज़र राज’ की ओर बढ़ रहा बिहार, नीतीश सरकार ने 10 हजार देकर दिया धोखा

दीपांकर भट्टाचार्य ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं को चुनाव से पहले 10 हजार रुपये देकर धोखा देने का आरोप लगाया और भविष्य में सामाजिक उत्पीड़न बढ़ने की आशंका जताई। और पढ़ें

07:02 PM, 23-Nov-2025

Bihar News: कोईलवर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचा IAS अधिकारी पत्नी संघ का दल, मरीजों के बीच बांटे कंबल

Bihar News: डॉ रत्ना अमृत ने कहा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सेवा समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। हमारा यह प्रयास संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी को आगे बढ़ाता है। और पढ़ें

06:56 PM, 23-Nov-2025

Bihar Accident: दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में छह से ज्यादा लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर

Bihar Accident: बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब एक ऑटो सरैया से करजा थाना की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ऑटो ने तेज गति में टक्कर मार दी, जिससे दोनों ऑटो में बैठे यात्री घायल हो गए। और पढ़ें

06:47 PM, 23-Nov-2025

Bihar: कार्डियक कॉन्क्लेव में जुटे देश-विदेश के टॉप हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. नरेश त्रेहन ने दिए कई हेल्थ टिप्स

Cardiac Conclave: हृदय रोग के विशेषज्ञों ने कहा कि हार्ट अटैक के अधिकांश केस में अगर मरीजों को सही समय पर सीपीआर दे दिया जाए तो इससे उनकी जान बचाई जा सकती है। सीपीआर देते समय एक मिनट में कम से कम 100-120 बार पंप करें। और पढ़ें

05:58 PM, 23-Nov-2025

Bihar News: पूर्णिया कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर विश्वासघात का लगाया आरोप

Bihar: डॉ. एस एम झा ने कहा कि मैंने कांग्रेस को रसातल से निकालकर सड़कों, कार्यालयों, थानों में आम अवाम का मजबूत आवाज बनाने में अपने आप को झोंक दिया थ। मैं प्रशासन से नहीं डरा, अकेले दो-दो IAS अधिकारियों से लड़ा, लेकिन बदले में मुझे क्या मिला, कुछ नहीं।  और पढ़ें

05:57 PM, 23-Nov-2025

Bihar : सनातन धर्म' के प्रचार-प्रसार को मिलेगी गति, धार्मिक न्यास परिषद अब नियुक्त करेगी संयोजक

 Bihar : बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। परिषद ने पूरे राज्य में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सभी 38 ज़िलों में संयोजक नामित करेगी। न संयोजकों की कई जिम्मेदारियां भी होंगी, जिसका कठोरता से पालन करना होगा।  और पढ़ें

05:48 PM, 23-Nov-2025

Bihar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हत्या, मायके के खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई होगी। मृतका की शादी दिसंबर 2020 में गरहा थाना क्षेत्र के पटियासा गांव में हुई थी। मामले की गहन जांच जारी है। और पढ़ें

05:39 PM, 23-Nov-2025

Bihar News: 'मुस्लिम समुदाय को हर जगह सम्मान मिलता है', मौलाना अरशद मदनी के बयान पर मंत्री जमा खान बिफरे

Bihar News: मंत्री जमा खान ने कहा कि हम बिहार की बात करें, तो जिन नेताओं के साथ हम काम करते हैं, उन्होंने कभी भी किसी समुदाय के साथ सौतेलापन नहीं बरता है। वे सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं। और पढ़ें

05:35 PM, 23-Nov-2025

MP News: रोती-बिलखती पत्नी, बाहर पड़ा शव; उज्जैन में अस्पताल का अमानवीय व्यवहार उजागर

उज्जैन के पामेचा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद शव अस्पताल में रखने से इनकार कर दिए जाने पर शनिवार रात भारी हंगामा हो गया। और पढ़ें

05:27 PM, 23-Nov-2025

Bihar: सहकारिता एवं वन-पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी का गृह जिले में स्वागत, विपक्ष पर साधा निशाना

Bihar News: मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि सहकारिता विभाग को मजबूत करने तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पैक्स के माध्यम से धान खरीद को और अधिक पारदर्शी तथा किसान-हितैषी बनाया जाएगा। और पढ़ें

05:16 PM, 23-Nov-2025

Bihar: राष्ट्रीय पक्षियों की तस्करी का भंडाफोड़, 33 मोर समेत 40 जीवित पक्षियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

डेहरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम रविवार को ट्रेन संख्या 12312 की तलाशी कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को तीन बड़े प्लास्टिक बैग के साथ पकड़ा गया। वहीं आरपीएफ पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली, तो उसके होश उड़ गए। और पढ़ें

04:58 PM, 23-Nov-2025

Bihar News: बाइक सवार पर कथित गोली चलाने का आरोपी दोषमुक्त, 10 साल लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद किया रिहा

Madhepura News: 10 साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद एक निर्दोष व्यक्ति को अदालत ने रिहा कर दिया। शनिवार को एडीजे-8 राजेश कुमार की अदालत ने आरोपी को निर्दोष करार देते हुए रिहा करने का आदेश दिया। क्या था मामला पढ़ें। और पढ़ें

04:35 PM, 23-Nov-2025

Bihar Accident: बहन की डोली उठने से पहले भाई की दर्दनाक मौत, खुशियों भरा माहौल मातम में बदला

Bihar Accident: जैसे ही वह मोटरसाइकिल से हाईवे पर चढ़ा, मकेर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद डाला। बाइक ट्रक के आगे फंस गई, और चालक भागने के चक्कर में युवक को करीब 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। और पढ़ें

04:20 PM, 23-Nov-2025

Bihar: तारापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नवगाई में हेलीकॉप्टर उतरा; ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Bihar: उपमुख्यमंत्री ने नवगाई सहित कई पंचायतों और गांवों में निरीक्षण-भ्रमण का कार्यक्रम शुरू किया। उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था उनके पैतृक गांव लखनपुर में की गई है। सोमवार को वे असरगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे और पढ़ें

04:13 PM, 23-Nov-2025

Bihar Politics: 'अगर नीतीश सांप्रदायिकता से दूर रहें तो AIMIM देगी पूरा सहयोग', सांसद औवेसी बोले; राजद को घेरा

Bihar Politics: ओवैसी ने कहा कि पटना में बनी नई सरकार को हम शुभकामनाएं देते हैं। हम पूरा सहयोग भी देंगे, अगर वह सीमांचल क्षेत्र के साथ न्याय करे और सांप्रदायिकता को दूर रखे। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:06 PM, 23-Nov-2025

बिहार में छापेमारी: विशेष निगरानी टीम की रडार पर उत्पाद अधीक्षक, कैश गिनने को मंगानी पड़ी मशीन; जानिए मामला

Bihar : स्पेशल निगरानी की टीम ने उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  आरोप है कि उनके द्वारा अवैध तरीके से आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक 1 करोड़ 58 लाख 45 हजार 888 रूपये की संपत्ति अर्जित की है। अब रुपए गिनती के लिए मशीन मंगाए गए हैं।  और पढ़ें

04:04 PM, 23-Nov-2025

Bihar Accident: बाइक से घूमने निकली दसवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; परिजनों में कोहराम

Bihar Accident: मां ने बताया कि सर्वजीत पानी मांगते हुए बार-बार उनसे पास में रहने की गुजारिश करता रहा। करीब एक घंटे तक उसकी सांसें चलती रहीं, लेकिन अंततः मां की गोद में ही उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

03:56 PM, 23-Nov-2025

Bihar Accident: फोरलेन पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, बिजली मिस्त्री की मौत; परिवार का इकलौता सहारा छिना

Bihar Accident: अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा अब हमेशा के लिए छिन गया। और पढ़ें

03:47 PM, 23-Nov-2025

Bihar Accident: सीवान में दर्दनाक सड़क हादसा, रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की मौत; एक की हालत गंभीर

Bihar: परिजनों के अनुसार, दोनों युवक घर से कुछ ही दूरी पर इस हादसे का शिकार हो गए। विक्की की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्य बेहाल होकर रोने लगे। और पढ़ें

03:29 PM, 23-Nov-2025

छपरा में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप और ऑटो में भीषण टक्कर, दो की मौत; तीन गंभीर घायल

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत–बचाव कार्य प्रारंभ कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। और पढ़ें

01:25 PM, 23-Nov-2025

Bihar Election Result : अब राजद को बिहार चुनाव में हार की एक वजह मिली; किसे भेजा कारण बताओ नोटिस?

Bihar Election : राजद ने बिहार और बिहार के बाहर के 32 गायकों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्हें इसका जल्द से जल्द जवाब देने की मांग की है। नोटिस के अनुसार अगर समय पर उनका जवाब नहीं आया तब राजद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी। और पढ़ें

12:50 PM, 23-Nov-2025

Suicide Case : पटना में नाबालिग ने गोली मारकर की खुदकुशी, बहन की अलग है दलील

Bihar : घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर हर कोई सहम गया। जब घर वाले वहां पहुंचे तो देखा कि युवक बेहोशी की हालत में वहां पड़ा हुआ है। आननफानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए।   और पढ़ें

12:38 PM, 23-Nov-2025

Asaduddin Owaisi: भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास करेंगे, अमौर में बोले असदुद्दीन ओवैसी | Bihar Election 2025

Asaduddin Owaisi: भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास करेंगे, अमौर में बोले असदुद्दीन ओवैसी | Bihar Election 2025 और पढ़ें

12:17 PM, 23-Nov-2025

Bihar News : नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर किया हमला, मां की मौत; बेटी की स्थिति गंभीर

Bihar : अचानक नकाबपोश कुछ अपराधी घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला कर दिए। इस घटना में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी की स्थिति गंभीर है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

11:49 AM, 23-Nov-2025

Jitan Ram Manjhi: गठबंधन की सरकार में कुछ कह नहीं सकते, एडजस्टमेंट की बात है- बोले जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi: गठबंधन की सरकार में कुछ कह नहीं सकते, एडजस्टमेंट की बात है- बोले जीतन राम मांझी और पढ़ें

11:43 AM, 23-Nov-2025

Suicide Case : पत्नी से फोन पर बात करते-करते युवक ने कर ली खुदकुशी, बिहार पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

Bihar : छह माह पहले ही शादी हुई थी, तब से शख्स परेशान था। मोबाइल पर बात कर रहा था, लेकिन बातचीत के दौरान बहस होने लगी। कुछ देर के बाद पता चला युवक ने खुदकुशी कर ली। और पढ़ें

10:39 AM, 23-Nov-2025

Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटना में तीन की मौत; चार की हालत गंभीर

Accident Today : अचानक तेज आवाज सुनकर लोग एनएच की ओर दौड़े तो देखा कि फ़िल्मी स्टाइल में एक स्कॉर्पियो हवा में छलांग लगाती हुई एक लेन से विपरीत लेन पर चली गई और डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 की हालत गंभीर है।  और पढ़ें

10:23 AM, 23-Nov-2025

बीएलओ और सुपरवाईजर के अकाउंट में SIR का हुआ एकमुश्त भुगतान, भाजपा भी करेगी सम्मानित | SIR | BLO

बीएलओ और सुपरवाईजर के अकाउंट में SIR का हुआ एकमुश्त भुगतान, भाजपा भी करेगी सम्मानित | SIR | BLO और पढ़ें

09:59 AM, 23-Nov-2025

Bihar : एक ही घर के दो युवकों ने दो बहनों की जिंदगी बर्बाद की, फिर खौफनाक वारदात; गड्ढे से किसका शव निकाला?

Murder Case : पुलिस ने सुनसान जगह से एक सड़ी-गली लाश एक गड्ढे से खोदकर निकाली। उस गड्ढे में सिर्फ लाश ही नहीं थी, बल्कि दो बहनों की बर्बाद जिंदगी की कहानियां भी दफन थी, जो अब शव के साथ बाहर निकली हैं।  और पढ़ें

09:32 AM, 23-Nov-2025

Asaduddin Owaisi: नीतीश सरकार को समर्थन देंगे, बोले असदुद्दीन ओवैसी | Nitish Kumar | Bihar Elections 2025

Asaduddin Owaisi: नीतीश सरकार को समर्थन देंगे, बोले असदुद्दीन ओवैसी | Nitish Kumar | Bihar Elections 2025 और पढ़ें

08:58 AM, 23-Nov-2025

Asaduddin Owaisi: अररिया पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, यूपी चुनाव पर किया बड़ा एलान! | UP Elections 2027

Asaduddin Owaisi: अररिया पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, यूपी चुनाव पर किया बड़ा एलान! | UP Elections 2027 और पढ़ें

08:51 AM, 23-Nov-2025

Bihar News : पीएम मोदी, सीएम और मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गुजरात से ला रही पुलिस

Bihar : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बात पोस्ट करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पोस्ट पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और सबसे कम उम्र की पहली बार विधायक बनने वाली मैथिली ठाकुर को लेकर किया गया था।  और पढ़ें

08:14 AM, 23-Nov-2025

Bihar News: राजद नेता इसराइल मंसूरी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- एनकाउंटर करा देंगे

Bihar : बिहार में राजद नेता और पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा दी गई है जिसने एनकाउंटर करा देने की बात कही है। अब पुलिस उन अपराधियों की तलाश कर रही है। और पढ़ें

07:42 AM, 23-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के तीसरे दिन बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम का पवेलियन फिल्मकारों, कलाकारों और निवेशकों का आकर्षण बना। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें