फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:19 PM, 20-Nov-2025

Bihar News: छपरा के युवक की दिल्ली में संदेहास्पद मौत, गांव में पसरा मातम; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar News: ग्रामीणों के अनुसार रणधीर परिवार की आर्थिक रीढ़ था। मजदूरी कर किसी तरह घर की स्थिति संभाल रहा था। अचानक हुई उसकी मौत ने परिवार को असहनीय पीड़ा में डाल दिया है। और पढ़ें

09:56 PM, 20-Nov-2025

Bihar News: जदयू के विभागों में बहुत बदलाव नहीं, भाजपा में नए चेहरों का असर; सीएम नीतीश की हरी झंडी का इंतजार

Nitish Kumar Bihar CM : बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिपरिषद् में उनके साथ 26 मंत्री बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद बधाई-स्वागत का दौर चला। अब मंत्रियों के विभागों को फाइनल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरी झंडी का इंतजार है। और पढ़ें

09:43 PM, 20-Nov-2025

Bihar : वीजा और टिकट लेकर जा रहा था विदेश, मुंबई एयरपोर्ट से बैरंग लौटा युवक; वजह ने किया बड़े खेल का खुलासा

Bihar News: मामले की गंभीरता को देखते हुए परसा पुलिस ने मशरक थाना पुलिस के सहयोग से विक्की तिवारी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:24 PM, 20-Nov-2025

Railway News: गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर रेलवे चलाएगी विशेष ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Railway News: मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि ये ट्रेनें भारतीय रेल की श्रद्धालुओं के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा भाव का प्रतीक हैं। रेल प्रशासन इस पावन अवसर पर सुरक्षित, आरामदायक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। और पढ़ें

09:06 PM, 20-Nov-2025

Bihar News: पहले पूछा कहा जा रहे हो उसके बाद कर दिया हमला, हथियार के बल पर युवक से 40 हजार रुपये की लूट

Bihar News: पवन का कहना है कि वह 40 हजार रुपये लेकर कतीरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहा था, इसके बाद उसे कॉलेज में परीक्षा देने जाना था।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 20-Nov-2025

Bihar CM Oath : NDA सरकार बनने पर चिराग पासवान का बड़ा हमला, कहा- अहंकार की हद पार कर गए विपक्षी नेता

Chirag Paswan : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने नीतीश कुमार ने दसवीं बार सीएम की शपथ ली। उनके साथ-साथ अन्य विधायकों ने भी शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर चिराग ने प्रशांत किशोर और विपक्ष पर जोरदार हमला किया।  और पढ़ें

08:26 PM, 20-Nov-2025

Bihar News : सनकी भतीजे ने चाचा को सरेआम मारी गोली, मौके पर हुई मौत; लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

Bihar : राजधानी पटना में एक सनकी भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा,  लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। और पढ़ें

08:14 PM, 20-Nov-2025

Oath Ceremony: बिना चुनाव लड़े बन गए मंत्री, कौन हैं जींस-शर्ट में शपथ लेने वाले Deepak Prakash?

Oath Ceremony: बिना चुनाव लड़े बन गए मंत्री, कौन हैं जींस-शर्ट में शपथ लेने वाले Deepak Prakash? और पढ़ें

07:44 PM, 20-Nov-2025

Nitish Cabinet Oath Ceremony: फोड़े पटाखे, बांटे लड्डू..Nitish का 'राजतिलक', पूरे Bihar में जश्न!

Nitish Cabinet Oath Ceremony: फोड़े पटाखे, बांटे लड्डू..Nitish का 'राजतिलक', पूरे Bihar में जश्न! और पढ़ें

07:43 PM, 20-Nov-2025

Bihar News : राजद ने शपथ ग्रहण की नई पंक्तियां जारी की; आठ मंत्रियों को निशाने पर रख क्या लिखा?

Bihar CM Oath : बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई और एनडीए की प्रचंड जीत। आज नीतीश कुमार ने आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण भी किया। ऐसे में राजद ने पीएम के साथ -साथ पर आठ मंत्रियों पर भी चोट किया है। और पढ़ें

07:42 PM, 20-Nov-2025

अब Bengal जीतेंगे....' Manoj Tiwari ने भरी हुंकार, सेट किया नया Target!

अब Bengal जीतेंगे....' Manoj Tiwari ने भरी हुंकार, सेट किया नया Target! और पढ़ें

07:38 PM, 20-Nov-2025

Nitish Oath Ceremony: Tejashwi..Akhilesh..Congress..! Nitish की शपथ के बाद ये क्या-क्या बोला विपक्ष?

Nitish Oath Ceremony: Tejashwi..Akhilesh..Congress..! Nitish की शपथ के बाद ये क्या-क्या बोला विपक्ष? और पढ़ें

07:16 PM, 20-Nov-2025

Bihar CM Oath: शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी

CM Nitish Kumar: आज सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। और पढ़ें

06:59 PM, 20-Nov-2025

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटर की छात्रा की मौत; परिजनों में कोहराम

Bihar: मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात डंपर वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:23 PM, 20-Nov-2025

Bihar Crime: पटना-बेगूसराय बॉर्डर के दियारा में मुठभेड़, कुख्यात नीरज गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Bihar Crime: छापेमारी के दौरान दो रायफल, एक कट्टा, एक पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और सात खोखे बरामद किए गए। घायल नीरज को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। और पढ़ें

06:05 PM, 20-Nov-2025

Bihar News: आरा रेलवे स्टेशन पर महिला की ट्रेन से कटकर मौत, दो दिन पहले पति ने की थी आत्महत्या

Bihar News: परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही सोनी देवी के पति दुरान महतो ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया था। पति की मौत के सदमे और लगातार बढ़ते पारिवारिक तनाव के कारण सोनी देवी मानसिक रूप से टूट चुकी थीं। और पढ़ें

05:32 PM, 20-Nov-2025

Bihar: असम में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, राजद नेता शैलेंद्र प्रताप ने भेजा प्रतिनिधिमंडल; मुआवजे की मांग

Bihar News: राजद नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के मजदूरों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है, इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है? और पढ़ें

05:15 PM, 20-Nov-2025

Bihar Oath: कर्पूरी ठाकुर का आशीर्वाद व 50 साल की यात्रा, फिर मंत्री बने श्रवण कुमार; नीतीश के हैं पुराने साथी

Bihar Oath Ceremony: 2014 से लगातार मंत्री पद संभाल रहे श्रवण कुमार को नीतीश मंत्रिमंडल में एक बार फिर जगह मिली है। उनकी यात्रा साबित करती है कि लगन, कर्मठता और जनता से जुड़ाव राजनीति में किसी भी व्यक्ति को शीर्ष तक पहुंचा सकता है। और पढ़ें

04:59 PM, 20-Nov-2025

Bihar News: झारखंड के झरिया में युवक की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव छपरा पहुंचे, परिजनों को दी सांत्वना

Bihar News: पप्पू यादव ने कहा कि छपरा का माहौल अब बदल गया है और राजनीतिक प्रेरणा से जाति विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बिहार में बढ़ती हत्या की घटनाओं को चिंताजनक बताया। और पढ़ें

04:21 PM, 20-Nov-2025

Bihar CM Oath: पीएम के गमछा लहराने से लेकर लिट्टी-चोखे की व्यवस्था, NDA के शपथ कार्यक्रम में क्या-क्या दिखा?

Bihar CM Oath Ceremony: पटना के गांधी मैदान में एनडीए सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘गमछा’ लहराना सबसे बड़ा आकर्षण बन गया, जिस पर लाखों की भीड़ उत्साह से गूंज उठी। समारोह की शुरुआत मिथिला के लोकनृत्य सामा-चकेवा से हुई, जबकि विभिन्न महिला कलाकारों ने राज्यभर के लोकगीत प्रस्तुत किए। और पढ़ें

04:06 PM, 20-Nov-2025

Bihar News: विजय कुमार को फिर मिला मंत्रिमंडल में स्थान, साधारण परिवार से उठकर कैसे बने प्रभावशाली चेहरा?

Bihar: 2020 में विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए और इस दौरान उनकी सख्त और प्रक्रियानिष्ठ कार्यशैली चर्चा में रही। राजनीतिक परिस्थितियों के चलते 2022 में पद छोड़ने के बाद वे नेता प्रतिपक्ष बने और सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभाई। और पढ़ें

04:05 PM, 20-Nov-2025

Bihar Cabinet Ministers: सीएम नीतीश कुमार की नई टीम में 11 फीसदी आधी आबादी, जानिए कौन-कौन बनीं मंत्री

Bihar Cabinet Ministers: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही। उनका मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले लगभग नौ प्रतिशत अधिक रहा। इसलिए नई सरकार में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार की टीम में शामिल नई महिला मंत्रियों के बारे में... और पढ़ें

03:47 PM, 20-Nov-2025

Ratnesh Sada: मंत्री का माला पहने बैठे रह गए; क्या इस कारण जदयू ने मंत्रियों की पहली सूची से बाहर रखा?

Bihar Minister List 2025: बिहार सरकार के मंत्री रहे रत्नेश सदा का फूल-माला से स्वागत हो रहा था, लेकिन शपथ के लिए कॉल नहीं आया। इसका डर उन्हें नहीं हो शायद, लेकिन चुनाव परिणाम देखकर ऐसी आशंका लग रही थी। और पढ़ें

03:43 PM, 20-Nov-2025

Bihar: चंपारण के गांधी आश्रम में मौन पर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, हार के बाद आत्मचिंतन करने बैठे

Bihar news: चुनाव परिणामों के बाद आत्ममंथन की राह पर चल पड़े जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम में सुबह 11 बजे से एक दिन के मौन उपवास पर बैठ गए।
  और पढ़ें

03:24 PM, 20-Nov-2025

Leshi Singh: पति की हत्या के बाद नहीं टूटी धमदाहा की आयरन लेडी, रिकॉर्ड जीत के साथ चौथी बार बनीं मंत्री

Leshi Singh Profile: फरवरी 2021 में वह एनडीए सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनीं।अगस्त 2022 में महागठबंधन की नई सरकार बनने पर भी, उन्हें फिर से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

03:11 PM, 20-Nov-2025

Aligarh Madarsa Teachers: अलीगढ़ में मदरसा शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य: डीएम संजीव रंजन

Madarsa Teachers: अलीगढ़ जिला प्रशासन ने अब सभी मदरसा शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन के अनुसार, शिक्षकों का वेतन अब उनके बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड के आधार पर जारी किया जाएगा। और पढ़ें

02:53 PM, 20-Nov-2025

Mangal Pandey Minister: मंगल पांडेय ने लगातार तीसरी बार ली मंत्री पद की शपथ, कद हुआ और मजबूत

सीवान के वरिष्ठ भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक मंगल पांडेय ने बिहार कैबिनेट में लगातार तीसरी बार मंत्री के रूप में शपथ ली। 2025 का विधानसभा चुनाव उनकी पहली चुनावी परीक्षा था, जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। और पढ़ें

02:45 PM, 20-Nov-2025

Arun Shankar Prasad Minister : पीजी तक पढ़ाई कर बिजनेसमैन बने, दूसरी बार विधायक बने तो भाजपा ने चुना मंत्री

लगातार दूसरी बार खजौली विधानसभा से विधायक का ताज पहनने वाले अरुण शंकर प्रसाद एक सफल बिजनेसमैन माने जाते हैं। अब भाजपा ने उन्हें मंत्री पद सौंपा है। और पढ़ें

02:31 PM, 20-Nov-2025

बिहार में NDA का शक्ति प्रदर्शन: PM मोदी ने पांच बार झुककर किया अभिवादन, गमछा लहराया, मंच पर दिखे ये चेहरे

Nitish Kumar Oath Ceremony:नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने दर्जनों मंत्रियों के साथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  और पढ़ें

02:29 PM, 20-Nov-2025

Bihar CM Oath: तेजस्वी ने सीएम नीतीश को दी बधाई, कहा- नई NDA सरकार से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की आशा

बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार को बधाई दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या-क्या लिखा?  और पढ़ें

02:28 PM, 20-Nov-2025

Lakhendra Paswan Minister: पातेपुर से लखेंद्र पासवान ने ली मंत्री पद की शपथ, भाजपा के टिकट पर जीते थे चुनाव

विधानसभा चुनावों में दमदार जीत के बाद आज पातेपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रहे लखेंद्र पासवान मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। और पढ़ें

02:28 PM, 20-Nov-2025

Bihar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने बिहार की जनता को धन्यवाद कहा, राजनीति सफर के सवाल पर कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राज्य के लोगों को “ऐतिहासिक जनादेश” के लिए धन्यवाद दिया और महिला मतदाताओं की विशेष भागीदारी की सराहना की। और पढ़ें

02:27 PM, 20-Nov-2025

Sanjay Singh Minister: राजद के गढ़ में उसे हराया, तेज प्रताप को भी पछाड़ा; चिराग ने संजय सिंह को चुना मंत्री

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के टिकट पर पहली बार विधायक बने संजय सिंह को सीधे मंत्री की कुर्सी मिली है। महुआ में राजद के गढ़ में दो धुरंधरों को पछाड़ कर वे यहां से विधायक चुने गए हैं। और पढ़ें

02:15 PM, 20-Nov-2025

Shreyasi Singh Minister: पिता केंद्रीय मंत्री रहे, मां रहीं सांसद; शूटर से MLA बनीं, अब श्रेयसी सिंह मंत्री

Bihar Minister List : बिहार के नए मंत्रियों में सबसे चर्चित नाम है श्रेयसी सिंह का। जाति से राजपूत हैं। इलाका जमुई। शूटिंग की चैंपियन रही हैं। जमुई से फिर विधायक बनीं और इस बार भाजपा ने मंत्री भी बनाया।
  और पढ़ें

02:13 PM, 20-Nov-2025

PM Modi on Bihar: 'नीतीश कुमार.. बधाई'; शपथ के बाद पीएम ने बताया कुशल और अनुभवी प्रशासक; सभी को दीं शुभकामनाएं

नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दर्जनों मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ग्रहण किया। और पढ़ें

01:38 PM, 20-Nov-2025

Bihar Cabinet Ministers List: नई एनडीए सरकार में पांच दलित, चार राजपूत-वैश्य और एक मुस्लिम; देखिए पूरी लिस्ट

Bihar CM Oath: 10वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री मद की शपथ ली। उनके अलावा 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने नई मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा। सबसे ज्यादा दलित समाज से मंत्री बनाए गए हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट... और पढ़ें

12:03 PM, 20-Nov-2025

Bihar: औराई की पहली बार की विधायक रमा निषाद ने ली शपथ, भोगेन्द्र सहनी को हराकर जीता था चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव में औराई से पहली बार विधायक बनीं रमा निषाद ने शपथ ले ली है। 57 हजार से अधिक मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर वे बिहार की टॉप तीन जिताऊ विधायकों में शामिल हुई थीं। और पढ़ें

11:33 AM, 20-Nov-2025

Bihar News: किशनगंज में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ड्राइवर और उसमें बैठा युवक दबकर मरे

किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक और उसमें बैठा 18 वर्षीय युवक ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

11:17 AM, 20-Nov-2025

Bihar: दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त प्रेम कुमार झरिया में मारा गया, 1999 में मृतक के चाचाओं की भी हुई थी हत्या

मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी और राजद नेता सुनील राय के पुत्र प्रेम कुमार की झारखंड के झरिया में तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें

11:05 AM, 20-Nov-2025

Bihar: चोरों ने अधिकारी की स्कॉर्पियो उड़ाई, जीपीएस भी रास्ते में फेंका; CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

अहियापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी मोहम्मद अली की लीज पर ली गई स्कॉर्पियो चुरा ली। देर रात कार से आए अज्ञात चोरों ने वाहन को घर के बाहर से स्टार्ट कर फरार हो गए। और पढ़ें

09:49 AM, 20-Nov-2025

Bihar CM Oath: रामकृपाल यादव का नाम सबसे पहले पक्का हुआ; नीतीश कुमार के साथ कौन लेंगे शपथ, जानें अपडेट

List of Ministers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने गांधी मैदान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किन मंत्रियों को शपथ लेना है, वह नाम अब सामने आ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह की मुहर से भाजपा के नाम देर रात से सामने आने लगे। और पढ़ें

09:29 AM, 20-Nov-2025

Bihar: AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप, जांच की मांग से सियासी गर्मी बढ़ी

किशनगंज के बहादुरगंज से AIMIM विधायक तौसीफ आलम पर नामांकन और शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। सरंडा निवासी आसिफ अकरम ने शिकायत कर दावा किया कि विधायक ने अपनी दो पुत्रियों और एक पुत्र का उल्लेख आश्रित संतान के रूप में नहीं किया। और पढ़ें

08:50 AM, 20-Nov-2025

Nitish Kumar Bihar CM : इधर नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, उधर कांग्रेसियों को सरकार गिराने की योजना मिली

Bihar Election Result : कांग्रेस इस बार छह सीटों पर सिमट गई। समीक्षा में कांग्रेस को हार का कारण मिल गया है। इधर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ ले रहे, उधर कांग्रेस ने 202 सीटें जीतकर बनी सरकार को गिराने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। और पढ़ें

08:33 AM, 20-Nov-2025

Bihar: नशे में पति का कहर, लोहे की रॉड से पत्नी का सिर फोड़ा, की दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे की हालत में अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने लोहे की रॉड से पत्नी का सिर फोड़ दिया और दुपट्टे से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। और पढ़ें

07:54 AM, 20-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा टू-लेन के भेन्डा मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में 25 वर्षीय अंबेडकर पासवान की मौत हो गई। उनके बहनोई अनिकेत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें