फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 16-Nov-2025

शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश की तारीफ की: बिहार के जनादेश पर बोले बिहारी बाबू, भरोसेमंद, परखे हुए और सफल CM.. बधाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार को लगातार बधाइयां मिल रहीं हैं। बंगाल से निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश की तारीफ कर चौंका दिया है। 'बिहारी बाबू' नाम से मशहूर तृणमूल सांसद ने बिहार के जनादेश पर कहा कि भरोसेमंद, परखे हुए और सफल मुख्यमंत्री को बधाई। और पढ़ें

11:06 PM, 16-Nov-2025

Bihar Election: जब विधानसभा में विपक्ष से CM नीतीश ने कहा था 'खत्म हो जाइएगा', पुराना बयान हो गया सच!

Bihar Election: जब विधानसभा में विपक्ष से CM नीतीश ने कहा था 'खत्म हो जाइएगा', पुराना बयान हो गया सच! और पढ़ें

10:58 PM, 16-Nov-2025

Rohini Acharya: दिल्ली पहुंचकर भावुक हुईं रोहिणी आचार्य, बोलीं- मेरे माता-पिता रो रहे थे मेरे लिए

Rohini Acharya: दिल्ली पहुंचकर भावुक हुईं रोहिणी आचार्य, बोलीं- मेरे माता-पिता रो रहे थे मेरे लिए और पढ़ें

विज्ञापन
10:51 PM, 16-Nov-2025

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले CM Nitish Kumar के लिए Khan Sir ऐसा क्या बोला था जो अब हुआ वायरल!

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले CM Nitish Kumar के लिए Khan Sir ऐसा क्या बोला था जो अब हुआ वायरल! और पढ़ें

10:31 PM, 16-Nov-2025

Bihar : संत माइकल में मॉन्टेसरी कॉन्सर्ट का हुआ आयोजन, छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता लोगों का दिल

Bihar : संत माइकल में वार्षिक मॉन्टेसरी कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न खेलो और सामूहिक नृत्यों में भाग लिया, जिसने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: 'चुनाव लड़ लिया, अब काम पर लगने का समय है', जीत के बाद बोलीं नवनिर्वाचित विधायक मैथिली

आलीनगर से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सबसे युवा विधायक बनीं लोकगायिका मैथिली ठाकुर अब अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की तैयारी में जुट गई हैं। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

09:56 PM, 16-Nov-2025

Bihar Politics: 'दस हजार में क्या मिलता है? 10 हजार में बिहार सरकार मिलती है', परिणाम पर मुकेश सहनी का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए की जीत पैसों के सहारे हुई है, महिलाओं ने उन्हें वोट दिया जबकि युवाओं ने विपक्ष का साथ दिया। उन्होंने सरकार से वादे पूरा करने की अपील की और महागठबंधन की हार पर आत्ममंथन की बात भी कही। और पढ़ें

09:30 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: मुंगेर के सजुआ गांव में सियार का हमला, आठ वर्षीय किशोर घायल; ग्रामीणों ने सियार को मार डाला

मुंगेर के सजुआ गांव में धान कटाई के दौरान सियार के हमले में आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सियार को पकड़कर मार डाला। घायल बच्चा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाररत है। और पढ़ें

09:18 PM, 16-Nov-2025

Bihar Election: अभिनेत्री नीतू चंद्रा पर बड़ा आरोप; स्टेट स्वीप आईकॉन की जिम्मेदारी से हटाया गया, वजह भी जानिए

Bihar Election : भारत निर्वाचन आयोग ने अभिनेत्री नीतू चंद्रा को स्टेट स्वीप आइकॉन की  भूमिका को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री नीतू चंद्रा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।  और पढ़ें

08:13 PM, 16-Nov-2025

Bihar CM Oath : कल इस्तीफा देकर नया दावा पेश करेंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया होगी शुरू

Bihar election 2025 : बिहार विधान सभा चुनाव की परिणाम आने के बाद अब बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।  और पढ़ें

07:48 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: नालंदा में उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मिसफायर; आरोपी फरार

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मिसफायर हो गई, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। और पढ़ें

07:35 PM, 16-Nov-2025

Bihar Crime: चुनाव खत्म होते ही अपराधी सक्रिय, वैशाली में पेट्रोल पंप पर लूट; फायरिंग करते हुए फरार

Vaishali Crime News: चुनाव खत्म होते ही वैशाली में अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूटकर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

07:18 PM, 16-Nov-2025

Rohini Acharya : रोती हुई रोहिणी आचार्य को किसने संभाला? लालू यादव की बेटी ने बताई पूरी बात

Bihar : रोहिणी आचार्या के माता-पिता और उनकी बहन उनके साथ जरुर हैं, लेकिन वे कुछ बोल नहीं सकते। ये अलग बात है कि इस मामले पर तेज प्रताप ने कड़ा एतराज जरुर जाहिर किया है। अब रोहिणी वापस मुंबई लौट गई, लेकिन जाते-जाते अपनी सास का भी जिक्र किया।  और पढ़ें

06:53 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी की मौत, अगले साल होनी थी शादी; तैयारियों में जुटा था परिवार

Muzaffarpur News: कांटी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक्सिस बैंक कर्मी ऋतुराज (28) की मौत हो गई। अगले साल होने वाली शादी की तैयारी में जुटा परिवार हादसे की खबर से सदमे में है। और पढ़ें

06:42 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: आरा-छपरा फोरलेन पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर धूं-धूंकर जला; चालक की मौत

Bhojpur News: सूचना मिलने के बाद कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फायर ब्रिगेड की सहायता से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया। और पढ़ें

06:26 PM, 16-Nov-2025

Bihar CM Oath : सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार कहां ले रहे शपथ? 17 से 20 के बीच कार्यक्रम, तैयारी शुरू

Bihar Election Result : बिहार विधान सभा चुनाव परिणाम के बाद शपथ ग्रहण की तैयारी तेज है। पीएम मोदी आएंगे, यह परिमाण की रात ही अमर उजाला ने बताया था। कहां हो रही अंतिम तैयारी, यह भी जानें। और पढ़ें

06:17 PM, 16-Nov-2025

Bihar Politics: जिस बूथ पर अनंत सिंह को पोलिंग एजेंट नहीं मिला, वहां से भी रहे आगे; समझें सियासी आंधी का गणित

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ ऐसी भी थी कि यहां अनंत सिंह को कोई पोलिंग एजेंट तक नहीं मिला था, लेकिन फिर भी बड़े वोटों से जीत गए। चलिए जानिए अनंत की सियासी आंधी की कहानी। और पढ़ें

05:52 PM, 16-Nov-2025

Bihar Election 2025 : उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, सीएम को लेकर कही यह बात

Bihar Election : राष्ट्रीय समता लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले और उनको एनडीए की प्रचंड जीत की बधाई दी। वहां से निकलने पर उन्होंने वही बात कही जो अक्सर ललन सिंह कहते रहे हैं।  और पढ़ें

04:13 PM, 16-Nov-2025

Bihar: राबड़ी आवास समीप कपड़ा फाड़ सड़क पर लोटने वाले राजद नेता ने दी बद्दुआ, कहा- भगवान जो करता है अच्छा करता है

Bihar : टिकट नहीं मिलने पर कपड़ा फाड़कर जमीन पर लोटने वाले राजद नेता का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पार्टी को जमकर कोस रहे हैं। उन्होंने संजय यादव पर तंज कसते हुए कहा कि खुद को चाणक्य कहने वाला ही पार्टी को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। और पढ़ें

03:40 PM, 16-Nov-2025

Bihar Crime:  हॉस्टल में किशोर की गला रेतकर हत्या की, परिजनों ने हंगामे व तोड़फोड़ के बाद पुलिस पर किया पथराव

Vaishali Crime News: वैशाली जिले के एक निजी हॉस्टल में सात वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। और पढ़ें

03:18 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: पटना में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कार्यक्रम, मीडिया की विश्वसनीयता और जवाबदेही पर जोर

राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2025 के मौके पर पटना के सूचना भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का थीम था “Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation”, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों और अधिकारियों ने बढ़ती फेक न्यूज़ और डिजिटल चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। और पढ़ें

02:21 PM, 16-Nov-2025

Bihar: सारण में बड़ी कार्रवाई, चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर 29 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का वेतन रोका गया

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के बाद सारण पुलिस ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 29 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों के वेतन पर रोक लगा दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मतगणना और मतदान ड्यूटी के बाद की गई नियमित गिनती में ये सभी सिपाही बिना किसी सूचना या अवकाश आवेदन के ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। और पढ़ें

02:19 PM, 16-Nov-2025

Lalu Family Crisis : अब सुदर्शन चक्र चलेगा, तेज प्रताप यादव का रोहिणी आचार्य के अपमान पर बड़ा एलान

Bihar : रोहिणी आचार्य के अपमान पर उनके भाई तेज प्रताप का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। रोहिणी के बयान के बाद अब लालू परिवार में घमासान मच गया है।  और पढ़ें

01:24 PM, 16-Nov-2025

Bihar Election Result: सामने आएंगे तेजस्वी यादव? बिहार चुनाव में हार और रोहिणी प्रकरण के बाद कल बड़ी बैठक

Tejashwi Yadav RJD Party Meet : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और उसके अगले दिन बहन रोहिणी आचार्य के इस तरह पटना छोड़कर लौटने की घटना के बाद साेमवार को उनके सामने आने की संभावना बनी है। राजद ने विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें वह रहेंगे। और पढ़ें

01:10 PM, 16-Nov-2025

Rohini Acharya: 'गंदी गालियां दी गईं..किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो' रोहिणी ने फिर लगाया आरोप

Rohini Acharya: 'गंदी गालियां दी गईं..किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो' रोहिणी ने फिर लगाया आरोप और पढ़ें

01:00 PM, 16-Nov-2025

Bihar : रोहिणी के बाद अब राजद की बागी नेत्री ने तेजस्वी के करीबी पर बोला हमला, कहा- खुद को समझ रहे थे चाणक्य

Bihar : खुद को चाणक्य समझने की भूल में किस तरह जीती हुई सीटें गंवाई जाती हैं, यह बात राजद के सलाहकार से सीखी जा सकती है। यह बात राजद की बागी नेत्री की है, जिसने रोहिणी प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर आकर तेजस्वी के करीबी पर जमकर हमला बोला है।   और पढ़ें

12:54 PM, 16-Nov-2025

Rohini Acharya: कौन हैं संजय-रमीज...जिन पर रोहिणी आचार्य ने लगाया संगीन आरोप? | Tejashwi | Sanjay | Rameez

Rohini Acharya: कौन हैं संजय-रमीज...जिन पर रोहिणी आचार्य ने लगाया संगीन आरोप? | Tejashwi | Sanjay | Rameez और पढ़ें

12:44 PM, 16-Nov-2025

Bihar Election 2025: मढ़ौरा में RJD का चौका! जितेंद्र कुमार राय फिर विजयी, विरोधी वोटों का बिखराव बना गेमचेंजर

सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद के जितेंद्र कुमार राय ने लगातार चौथी बार बड़ी जीत दर्ज की। एनडीए उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और विरोधी वोटों के बिखराव ने उनकी जीत को आसान बनाया। और पढ़ें

12:27 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: लाल किला कार ब्लास्ट में बेगूसराय के व्यवसायी की मौत, घर लौटा शव, परिवार में मातम

दिल्ली के लाल किला गेट नंबर-1 के पास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट में बेगूसराय के आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यवसायी 60 वर्षीय मोहम्मद लुकमान की मौत हो गई। वे खाना खाने के लिए रुके थे, तभी धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

12:22 PM, 16-Nov-2025

Rohini Acharya: 'तेजस्वी यादव ने मुझे घर से निकाला..' रोहिणी आचार्य के बयान से बिहार में मचा बवाल! | Bihar

Rohini Acharya: 'तेजस्वी यादव ने मुझे घर से निकाला..' रोहिणी आचार्य के बयान से बिहार में मचा बवाल! और पढ़ें

12:11 PM, 16-Nov-2025

Lalu Family Issue : "मैं रोहिणी आचार्य का दर्द समझता हूं"- चिराग पासवान ने लालू परिवार पर क्या कहा?

Bihar : रोहिणी आचार्या के पार्टी और परिवार को छोड़ने के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। इतना ही नहींउनपर चप्पल से मारने और तेजस्वी यादव का नाम लेने के बाद राजद परिवार की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में चिराग पासवान का बयान सामने आया है। और पढ़ें

12:08 PM, 16-Nov-2025

Bihar News: बिहार चुनाव परिणाम के बाद लालू यादव परिवार पर संकट अपार; हंगामे की जमीन कब तैयार हुई?

Lalu Yadav Family Crisis : राष्ट्रीय जनता दल को बिहार चुनाव परिणाम में करारी हार मिली। क्या लालू परिवार के बिखरने का यही कारण है? नहीं। वजह अंदर कई हैं। समझने के लिए तह तक पहुंचाने वाली यह खबर पढ़ें। और पढ़ें

11:37 AM, 16-Nov-2025

'किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो': लालू की बेटी का आरोप- कल मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गईं

कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ - बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया। और पढ़ें

10:41 AM, 16-Nov-2025

Pappu Yadav: अब वक्त आ गया है नीतीश जी, पप्पू यादव का बहुत बड़ा बयान | Nitish Kumar | Bihar Election 2025

Pappu Yadav: अब वक्त आ गया है नीतीश जी, पप्पू यादव का बहुत बड़ा बयान | Nitish Kumar | Bihar Election 2025 और पढ़ें

10:10 AM, 16-Nov-2025

Bihar: रोहिणी मामले पर भाजपा बोली- परिवार को टूटने से बचा लें लालू-राबड़ी, जदयू ने कहा- धृतराष्ट्र मत बनिए

Lalu Family: लालू परिवार में कलह पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद सुप्रीमो को नसीहत दी है और कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आइये जानते हैं उन्होंने कहा कहा... और पढ़ें

09:41 AM, 16-Nov-2025

Bihar News: समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर विवाद, युवक ने दी यादव-मुस्लिम समाज को गालियां, पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर साइबर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक को यादव और मुस्लिम समाज के लोगों को गालियां देते हुए देखा गया। यादव समाज के लोगों ने देर शाम साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

08:58 AM, 16-Nov-2025

Bihar Election: 'मेरी कौन सी गतिविधि पार्टी विरोधी?' भाजपा से निष्कासन को लेकर आरके सिंह का नड्डा से सवाल

BJP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ही सवाल पूछ लिया है।  और पढ़ें

08:57 AM, 16-Nov-2025

Bihar News: घरेलू विवाद ने लिया भयावह रूप, पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश, घर राख

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अरगरा चौक मोफरगंज में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया जब पत्नी कल्याणी देवी ने अपने ही घर में आग लगाकर पति पंकज पोद्दार को जिंदा जलाने की कोशिश की। और पढ़ें

08:53 AM, 16-Nov-2025

Bihar Election Result 2025: NDA को सत्ता में बने रहने के लिए महिलाओं ने दिया भारी योगदान | Jehanabad

Bihar Election Result 2025: NDA को सत्ता में बने रहने के लिए महिलाओं ने दिया भारी योगदान | Jehanabad और पढ़ें

08:41 AM, 16-Nov-2025

Bihar Election Result 2025: 202 सीटें जीते हैं, हजम नहीं हो रहा है, बोले अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav

Bihar Election Result 2025: 202 सीटें जीते हैं, हजम नहीं हो रहा है, बोले अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav और पढ़ें

08:26 AM, 16-Nov-2025

Bihar News: सीवान में भीषण बाइक भिड़ंत, एक की मौत और चार घायल, मचा कोहराम

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में जगतपुरा मिडिल स्कूल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रविन्द्र प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो को सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। और पढ़ें

04:34 AM, 16-Nov-2025

RJD: अगले विस चुनावों तक राजद का राज्यसभा में नहीं होगा प्रतिनिधित्व, बदल जाएगी पूरी तस्वीर

बिहार से कुल 16 राज्यसभा सीटों में से, राजद के पास वर्तमान में राज्यसभा में पांच और कांग्रेस के पास एक सीट है। और पढ़ें

04:24 AM, 16-Nov-2025

Bihar Election Result: वरदान नहीं, अभिशाप साबित हुई महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा, मतदाताओं को नहीं लुभा सकी

बिहार चुनाव के नतीजों में दस जिलों में खाता भी नहीं खोल पाया महागठबंधन एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का दांव चारों खाने चित हो गया। जिन 25 जिलों में घूमे राहुल-तेजस्वी वहीं महागठबंधन की नाव डूबी। 170 सीटों में से कांग्रेस को महज 6 और महागठबंधन को 19 सीटें मिली हैं। 
  और पढ़ें

04:05 AM, 16-Nov-2025

Bihar Result: राजग की तूफानी जीत ने बदला विधानसभा का जातीय समीकरण, दशकों बाद सदन में दिखेंगे एक तिहाई अगड़े

बिहार चुनाव में राजग की तूफानी जीत ने विधानसभा का जातीय समीकरण बदल दिया है। दशकों बाद सदन में एक तिहाई अगड़े विधायक दिखेंगे। वहीं अब यादव और मुस्लिम विधायकों की संख्या 72 से घटकर सिर्फ 39 रह गई है। और पढ़ें

12:06 AM, 16-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पटना के खुसरूपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच देर शाम मुठभेड़ हुई। इस दौरान ₹25,000 इनामी अपराधी मिथुन कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें