फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 30-Oct-2025

Bihar में चुनावी रैली में लगी Bulldozer की लाइन ..तो खुश हुए CM Yogi, बातों-बातों में किसे हड़काया?

Bihar में चुनावी रैली में लगी Bulldozer की लाइन ..तो खुश हुए CM Yogi, बातों-बातों में किसे हड़काया? और पढ़ें

10:01 PM, 30-Oct-2025

Bihar: पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने का मामला, कांग्रेस नेता नौशाद और रिजवी की जमानत याचिका खारिज

Bihar: लोक अभियोजक (पीपी) अमरेन्द्र नारायण झा ने अदालत में आरोपियों की जमानत याचिकाओं का कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि दोनों आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास किया और पढ़ें

09:50 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, खराब मौसम के कारण आई तकनीकी खराबी

Bihar Election: हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:35 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट और कांटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जनता ने उन्हें 20 साल दिए, अब मुझे सिर्फ 20 माह दीजिए। जो काम उन्होंने 20 साल में नहीं किया, हम 20 महीने में कर दिखाएंगे। और पढ़ें

08:37 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'यह जंगलराज को रोकने का चुनाव, बिहार से एक-एक घुसपैठिया निकालेंगे', अमित शाह ने भरी हुंकार

Bihar Election: अमित शाह ने परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी चाहते हैं कि उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बन जाए और सोनिया जी चाहती हैं कि राहुल जी देश के प्रधानमंत्री बन जाएं। लेकिन मैं उन्हें कहने आया हूं कि न बिहार में CM की कुर्सी खाली है और न दिल्ली में PM की। और पढ़ें

विज्ञापन
08:04 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और मंत्री जनक राम ने ईश्वर मंडल के लिए मांगा वोट, राजद पर साधा निशाना

Bihar Election: रेखा गुप्ता ने सभा को प्रेरित करने के लिए देवी अवतार का संदर्भ देते हुए कहा कि जब अत्याचारी बहुत शक्तिशाली हो जाएं तो उनका नाश आवश्यक होता है। उन्हीं शब्दों में उन्होंने लोगों से ईश्वर मंडल का नाम लिखकर मतदान करने का आग्रह किया। और पढ़ें

07:57 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'आपको जंगलराज चाहिए या विकास वाला बिहार?', गृह मंत्री अमित शाह ने लालू परिवार पर साधा निशाना

Bihar Election: अमित शाह ने जनता से पूछा कि उन्हें लालू का जंगलराज चाहिए या नीतीश-मोदी वाला विकासशील बिहार। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने विकास किया है, जबकि लालू परिवार के शासन में बिहार का विनाश हुआ। और पढ़ें

07:48 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'लालू परिवार बेल पर, जंगलराज की याद दिलाती है RJD', जेपी नड्डा का विपक्ष पर करारा प्रहार

Bihar Election: नड्डा ने RJD और कांग्रेस पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं, सोनिया गांधी जी राहुल को प्रधानमंत्री बनाने में लगी हैं। और पढ़ें

07:25 PM, 30-Oct-2025

मोकामा में क्या और बिगड़ेगा माहौल: लालू के करीबी दुलारचंद की हत्या पर अनंत सिंह बोले- यह सूरजभान का ही खेला है

Mokama Vidhan Sabha : बाहुबली अनंत सिंह और बाहुबली सूरजभान सिंह। दो बाहुबलियों के बीच तनातनी का डर था, लेकिन हत्या जन सुराज प्रत्याशी के समर्थक की हो गई। अभी और भी कई आशंकाएं हैं। क्या है हालत, कौन थे दुलारचंद यादव... और इस हत्या को लेकर अनंत सिंह ने क्या कहा? जानिए हर बात। और पढ़ें

07:24 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'पिछली बार वोट दिया था, इस बार माफ कीजिए', BJP उम्मीदवार के सामने हाथ जोड़कर बोले लोग

Bihar Election: संजय सिंह वर्तमान में लालगंज के विधायक हैं और भाजपा ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया है। वहीं राजद ने इस सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। और पढ़ें

07:03 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: चुनावी रण में उतरे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

Bihar Election: मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की जनता से बीजेपी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने तेजी से विकास किया है, और अब बिहार में भी वही बदलाव लाने की जरूरत है। और पढ़ें

06:45 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, भाजपा-जेडीयू पर साधा निशाना

Bihar Election: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी संजय सिंह ने जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि जो अपने ही कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते, जो मंच पर महिला आयोजक के सिर पर गमला रख देते हैं, वो बिहार की जनता को क्या पहचानेंगे? और पढ़ें

06:38 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश ने अब बिहार की 'वह' पहचान याद दिलाई; तस्वीरों के जरिए विकास का आइना दिखाया

Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले राज्य में बहुत कम सड़कें थीं और जो सड़कें थीं उनका बुरा हाल था। सड़कों के मेंटेनेंस की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। सड़कों के मेंटेनेंस के नाम पर खूब भ्रष्टाचार होता था।  और पढ़ें

06:16 PM, 30-Oct-2025

Satta Ka Sangram: किशनगंज में छिड़ गई राजनेताओं के बीच बहस | Kishanganj News | Bihar Assembly Elections 2025

Satta Ka Sangram: किशनगंज में छिड़ गई राजनेताओं के बीच बहस | Kishanganj News | Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

06:11 PM, 30-Oct-2025

Satta Ka Sangram: '14 नवंबर को हमारे हक में परिणाम होगा', राजद नेता बोले- एआईएमआईएम के नेता ने साधा निशाना

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गुरुवार को किशनगंज पहुंचा। सुबह और दोपहर आम जनता तथा युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। अब राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई।

और पढ़ें

06:04 PM, 30-Oct-2025

Bihar : तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव के बीच महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे रुपए; खामोश क्यों आयोग?

Bihar : नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एनडीए को फायदा पहुंचा रहा है। और पढ़ें

05:29 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: छठ पर्व और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर

Bihar Election: अधिवक्ता ओझा ने बताया कि राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के तहत मुजफ्फरपुर में हुई एक जनसभा के दौरान छठ पर्व जो हिंदू आस्था से जुड़ा प्रमुख पर्व है, उसके संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। और पढ़ें

05:22 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: मोकामा में पीके के समर्थक की हत्या, जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप; भारी तनाव

 Bihar Election: मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पढ़ें

05:02 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'जंगलराज से दूर रहेगा बिहार, फिर से एनडीए सरकार', छपरा में बोले पीएम मोदी; राजद पर साधा निशाना

Bihar Election: पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीविका दीदी, बैंक सखी और लखपति दीदी जैसे अभियानों से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। और पढ़ें

04:42 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'पीएम मोदी के बाद अब छठी मैया का अपमान कर रहे हैं', अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Bihar Election: अमित शाह ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नए कपड़े में नया जंगलराज लेकर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार तारापुर को विकास का कोरिडोर बनाएगी। और पढ़ें

04:20 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'लालू-नीतीश ने बिहार को बना दिया मजदूरों की फैक्टरी', प्रशांत किशोर ने बिरौल में भरी हुंकार

Bihar Election: पीके ने बिहार के पिछड़ेपन और बेरोजगारी के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आपने 20-25 साल तक भाजपा और जेडीयू को जिताया, लेकिन न तो रोजगार आया और न फैक्टरी लगी। और पढ़ें

04:07 PM, 30-Oct-2025

Bihar Accident: मैरवा धाम के पास सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; गलत तरीके से खड़े ट्रक से हुई टक्कर

Bihar Accident: मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया कि उक्त ट्रक प्रतिदिन सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क किया जाता था और उस पर लकड़ी व बांस लदा रहता था। कई बार स्थानीय लोगों ने इस अवैध पार्किंग की शिकायत की।  और पढ़ें

03:57 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'हताश राजद के गुंडों ने टिकारी के प्रत्याशी पर किया हमला', केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी बिफरे

Bihar Election: मांझी ने आगे कहा कि हमला बेहद संगठित तरीके से किया गया था गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं और अभी तक यह पता नहीं चला है कि वाहनों के ड्राइवर कहां हैं। उन्होंने राज्य सरकार से हमारी मांग दोहराई कि डॉ. अनिल कुमार को तत्काल Y-श्रेणी की सुरक्षा दी जाए।  और पढ़ें

03:49 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को बताया 'रिमोट कंट्रोल सीएम', PM मोदी पर भी कसा तंज

Bihar Election: राहुल ने कहा कि यह मत सोचिए कि नीतीश जी सरकार चलाते हैं। असल में सरकार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नागपुर (आरएसएस) से चलती है। नीतीश जी तो बस रिमोट कंट्रोल सीएम हैं। और पढ़ें

03:39 PM, 30-Oct-2025

Satta Ka Sangram: कल पूर्णिया पहुंचेगा चुनावी रथ, दो दो सीटों पर BJP-JDU और AIMIM का कब्जा; एक कांग्रेस के नाम

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार को पूर्णिया पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

और पढ़ें

03:27 PM, 30-Oct-2025

Satta Ka Sangram: किशनगंज पहुंचा अमर उजाला, युवाओं से हुई खास बातचीत | Bihar Assembly Elections 2025

Satta Ka Sangram: किशनगंज पहुंचा अमर उजाला, युवाओं से हुई खास बातचीत | Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

03:05 PM, 30-Oct-2025

Bihar Assembly Election 2025 : निर्दलीय को मिला ओवैसी का समर्थन, फिर भी उनके लालू भगवान, जाने क्यों?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में औरंगाबाद की नबीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मृत्युंजय यादव को असदुद्दीन ओवैसी, चंद्रशेखर रावण और स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन मिला है। और पढ़ें

03:04 PM, 30-Oct-2025

Bihar Election: 'लालू जी आडवाणी से नहीं डरे तो मैं अमित शाह से क्यों डरूं', तेजस्वी यादव का शाह पर पलटवार

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उनकी असली लड़ाई बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ है। उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। और पढ़ें

02:42 PM, 30-Oct-2025

Satta Ka Sangram Live: किशनगंज में युवाओं से चर्चा, रोजगार, भ्रष्टाचार, पलायन के मुद्दे पर हुई बात; क्या कहा?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ किशनगंज पहुंचा।
  और पढ़ें

02:39 PM, 30-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025:अधूरे वादों और मांगों की याद दिला रही मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की बंद पड़ी चीनी मिल

Bihar Assembly Elections 2025:अधूरे वादों और मांगों की याद दिला रही मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की बंद पड़ी चीनी मिल और पढ़ें

01:45 PM, 30-Oct-2025

Bihar: 'चारा खाने वाले बिहार सुधारेंगे?' PK ने साधा लालू पर निशाना, नीतीश को लेकर कही ये बात

सहरसा के महिषी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रोड शो के दौरान लालू यादव, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद शासन में चारा घोटाला करने वाले अब बिहार सुधारने की बात कर रहे हैं। और पढ़ें

01:34 PM, 30-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: सीवान जिले का खूनी राजनीतिक इतिहास सबसे अहम चुनावी मुद्दा | Siwan | Saran

Bihar Assembly Elections 2025: सीवान जिले का खूनी राजनीतिक इतिहास सबसे अहम चुनावी मुद्दा | Siwan | Saran और पढ़ें

12:27 PM, 30-Oct-2025

Bihar: पीएम मोदी बोले- बिहार में दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोली, दोनों भर-भर के मुझे गालियां दे रहे

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस बिहार को कभी विकसित नहीं बना सकतीं। इन पार्टियों ने वर्षों तक बिहार पर राज किया, लेकिन लोगों को सिर्फ धोखा और विश्वासघात ही दिया।  और पढ़ें

12:18 PM, 30-Oct-2025

Satta Ka Sangram:चाय पर चर्चा में जानिए इस बार किशनगंज में क्या है चुनावी मुद्दे Bihar Assembly Elections 2025

Satta Ka Sangram:चाय पर चर्चा में जानिए इस बार किशनगंज में क्या है चुनावी मुद्दे Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

12:07 PM, 30-Oct-2025

Bihar: 'कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन', पीएम मोदी का राजद-कांग्रेस पर तंज, छठ को लेकर भी घेरा

Bihar Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छठ पूजा वाले बयान पर भी पीएम मोदी ने पलटवार किया। कहा कि राजद-कांग्रेस के लोगों ने छठी मैया का अपमान किया है। और पढ़ें

10:56 AM, 30-Oct-2025

Satta Ka Sangram Live: चुनावी रथ किशनगंज पहुंचा ,चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने बताया किसके पक्ष में है हवा?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ किशनगंज पहुंचा। और पढ़ें

10:52 AM, 30-Oct-2025

Bihar Election: गृह मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस की वजह से सरदार पटेल को भारत रत्न मिलने में 41 साल देरी हुई

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी लोग जानते हैं कि आजादी के बाद देश को एक करने में और आज के भारत के निर्माण और एक भारत बनाने में कितना बड़ा योगदान है। गृह मंत्रालय ने यह भी तय किया है कि हर 31 अक्तूबर को एक भव्य परेड का आयोजन होगा।  और पढ़ें

10:31 AM, 30-Oct-2025

Bihar: प्रशांत किशोर का सहरसा दौरा, सिमरी बख्तियारपुर में जनसभा रद्द, मायूस हुए समर्थक

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर का सहरसा दौरा बुधवार को मिला-जुला रहा। सिमरी बख्तियारपुर के सलखुआ में निर्धारित जनसभा विलंब के कारण अचानक रद्द कर दी गई, जिससे समर्थक निराश हो गए। और पढ़ें

09:55 AM, 30-Oct-2025

Bihar Election: हम के प्रत्याशी पर हमले के बाद मांझी बोले- राजद वाले बिहार को बंगाल बनाने की कोशिश कर रहे

Bihar Assembly Election: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी पर जानलेवा हमले के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला बोला है। कहा कि जनता इसका जवाब जरूर देगी।  और पढ़ें

09:50 AM, 30-Oct-2025

Bihar: एएसआई की बेरहम हत्या, धारदार हथियार से वार कर सुनसान जगह पर फेंका शव, मची सनसनी

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बसांव नवका टोला के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

09:09 AM, 30-Oct-2025

Bihar Weather: बिहार में मोंथा का असर, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पटना समेत कई शहरों में नहीं निकली धूप

Montha Cyclone: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में बारिश छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।  और पढ़ें

09:02 AM, 30-Oct-2025

बिहार के महाकांड: दंगा जिसमें गई मुख्यमंत्री की कुर्सी, दंगाइयों ने खेत में गाड़कर 108 लाशों पर उगा दी थी गोभी

‘बिहार के महाकांड’ सीरीज में आज हम आपको  भागलपुर दंगे की कहानी बताएंगे। भागलपुर में 1989 में दंगों की पृष्ठभूमि क्या थी? तनाव पनपने की वजह क्या थी? इन दंगों से धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर तनाव ने किस तरह विकराल रूप ले लिया? दंगों के बाद बिहार में क्या हुआ? आइये जानते हैं... और पढ़ें

08:26 AM, 30-Oct-2025

Bihar News: छठ प्रसाद से लौट रहे दो युवक काल के गाल में समाए, मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां

मुजफ्फरपुर में बुधवार शाम दिघरा नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक छठ पूजा का प्रसाद लेकर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। और पढ़ें

08:00 AM, 30-Oct-2025

Bihar Election: दो मुख्यमंत्री देने वाली बिरादरी को महज तीन टिकट, संख्याबल की सियासत में कायस्थों का महत्व गौण

बिहार को दो मुख्यमंत्री देने वाली बिरादरी के प्रत्याशियों को इस बार के विधानसभा चुनाव में महज तीन टिकट दिए गए हैं। संख्या बल की राजनीति से कायस्थों का महत्व गौण होता दिख रहा है। महागठबंधन में सिर्फ कांग्रेस ने इकलौता प्रतिनिधित्व दिया है। पढ़िए ये रिपोर्ट और पढ़ें

07:53 AM, 30-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के सियासी चौसर को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि पिछड़ों का उभार रोकने की कोशिश में कांग्रेस ने जमीन खो दी है। इस रिपोर्ट में जानिए, कैसे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के दौर में आरक्षण विस्फोट से सियासत बदली। कांग्रेस ने पिछड़ों, दलितों व मुस्लिमों को दूर रखने की कीमत चुकाई है। पढ़ें बिहार की राजनीति से जुड़ी ये रिपोर्ट और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें