फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 10-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: 99 फीसदी घरों तक पहुंचा नल का जल, 98 प्रतिशत शिकायतों का हो रहा समाधान

Bihar News: 99 फीसदी घरों तक नल का जल पहुंच गया है। वहीं, 98 फीसदी शिकायतों का समाधान हो रहा है। सीजीआरजी प्रणाली के जरिए विभाग को जलापूर्ति से जुड़ी 70 हजार 343 शिकायतें आई थी। इनमें 69 हजार 774 शिकायतें का समाधान विभाग ने कर लिया है। और पढ़ें

10:15 PM, 10-Mar-2025

Bihar News : फुटबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

News Hindi : रोज की तरह रविवार को भी फुटबॉल की प्रैक्टिस के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। उधर पुलिस को एक लाश मिली। उसके पॉकेट से जो मिला उसे देखकर पुलिस दंग रह गई।  और पढ़ें

09:13 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: श्री श्री रविशंकर बोले- बिहार अब पिछड़ा राज्य नहीं रहा, यहां आयुर्वेद कॉलेज की पूरी संभावना

Bhagalpur News: भागलपुर आगमन पर श्री श्री रविशंकर ने इसे तपस्वी मुनियों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि भागलपुर का नाम बहुत सुना था, पर पहली बार यहां आ सका हूं। यहां आने की इच्छा लंबे समय से थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 10-Mar-2025

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: होली के मौके पर चलाई जा रहीं 30 जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Train News: भारतीय रेलवे होली के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी सिलसिले में और 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालित का निर्णय लिया गया है। देखें पूरी लिस्ट...।
  और पढ़ें

08:32 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: जीविका दीदियों की बदली तस्वीर, कृषि आधारित स्वरोजगार से 35.89 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Patna News: बिहार की लाखों महिलाएं जीविका दीदी परियोजना से जुड़कर न केवल स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैं, बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव ला रही हैं। यहां कृषि आधारित स्वरोजगार से 35.89 लाख महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:03 PM, 10-Mar-2025

Bihar: 10 साल पहले हुई थी हत्या, कोर्ट ने 11 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना

Madhepura News: मधेपुरा कोर्ट ने सोमवार को हत्या मामले में 11 अभियुक्तों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। 10 साल पूर्व आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या की गई थी। और पढ़ें

07:58 PM, 10-Mar-2025

Indian Railway: 27 मार्च से समस्तीपुर से शुरू होगी भारत गौरव ट्रेन, यात्रा में ज्योतिर्लिंगों का कराएगी दर्शन

Bharat Gaurav Train: आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन 27 मार्च को समस्तीपुर रेलवे मंडल के बेतिया से यात्रा के लिए रवाना होगी। यात्रा मार्ग में प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे, जहां तीर्थ यात्रियों को सवार किया जाएगा। और पढ़ें

07:53 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: इन 10 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, विधानसभा की बढ़ रहे थे पुलिस ने रोका तो हुई झड़प

छात्र नेता गौतम आनंद ने कहा कि सरकार छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इससे छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है। हमलोग लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। हमें बर्बर तरीके से रोका जा रहा है। और पढ़ें

07:31 PM, 10-Mar-2025

Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम वाले बाबा ने फिर से हिन्दू राष्ट्र की बात दोहराई, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Bihar News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर तुम अपने बल पर रहोगे तो भगवान तुम्हारी अवश्य सुनेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई संकट आए तो हनुमान जी का नाम लेते रहें, आप पर अवश्य उनकी कृपा होगी। और पढ़ें

07:30 PM, 10-Mar-2025

Accident: ट्रक ने मासूम को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया NH जाम; चार दिन में तीसरी घटना

Munger News: मुजफ्फरपुर में बालू सदे ट्रक ने मासूम बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तीन घंटे तक NH जाम रखा, जिससे यातायात ठप हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। और पढ़ें

07:04 PM, 10-Mar-2025

Bapu Tower: देश में बना एकलौता बिहार का डिजिटल बापू टावर, गांधी की स्थायी विरासत और आदर्शों का है प्रमाण

Bihar : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित देश का पहला डिजिटल बापू टावर है। इसमें महात्मा गाँधी से जुडी हर बातें इस तरह से दिखाई गई हैं, जिसे देखने के बाद कुछ शेष नहीं रह जाता।  और पढ़ें

07:03 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: नेपाल से आए नौ जंगली हाथियों ने मचाया कहर, 10 बीघा मक्का की फसल बर्बाद; किसानों में मचा हड़कंप

Kishanganj News: स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले ढाई महीने से हाथियों की इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:45 PM, 10-Mar-2025

Murder Case : नर कंकाल ने खोला था हत्या का राज, तीन साल बाद पूर्व मुखिया समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा

Bihar : फैसला आने में देर जरुर हुई, लेकिन इंसाफ के मंदिर में आज फैसला हो ही गया। आखिर सच की जीत हो ही गई। मुखिया समेत उन सभी  आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिली है। मैंने 3 साल पहले अपने बेटे को खोया था, जिसका दर्द आज भी मेरे सीने में धधक रही है। और पढ़ें

06:39 PM, 10-Mar-2025

Bihar Crime: बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, दहशत में लोग; कई संदिग्ध हिरासत में

Lakhisarai Crime: पड़ोसी के यहां समारोह से घर लौटे तो मंजर देख पूरा परिवार सन्न रह गया, घर में अकेली रही बुजुर्ग महिला खून से लथपथ मिली। उनपर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया था। अस्पताल ले जाते हुए घायल महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:01 PM, 10-Mar-2025

Election: नेता होली मिलन समारोह से सियासी जमीन तलाश रहे, BJP नेता बोले- टिकट न मिला तो पार्टी को होगा नुकसान

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गया में तो विभिन्न पार्टियों के नेता होली मिलन समारोह के जरिए अपनी सियासी जमीन तलाशने लगे हैं। यहां भाजपा और जदयू नेता चुनौती देकर तथा मंशा जाहिर कर अपने दावेदारी पेश कर रहे हैं। और पढ़ें

05:29 PM, 10-Mar-2025

Bihar: श्री श्री रविशंकर ने उज्ज्वल बिहार महासत्संग में ज्ञान, ध्यान और संतुलित जीवन के मंत्रों का दिया संदेश

Sri Sri Ravishankar: श्री श्री रविशंकर ने कहा कि योग की शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि आत्मदर्शन और आत्मशुद्धि के लिए होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनुष्य को ज्ञान के पथ पर चलना चाहिए, क्योंकि यह सभी समस्याओं का समाधान है। और पढ़ें

05:06 PM, 10-Mar-2025

Bihar Police : वर्दी वाले ने ही जब्त मोबाइल से किया था ट्रांजेक्शन, दरोगा निलंबित; पुलिस मामला घुमा रही थी

Bihar News : 'अमर उजाला' ने जब बताया कि बंदी के मोबाइल से ट्रांजेक्शन हुआ है तो खगड़िया पुलिस ने बाकायदा खंडन किया कि ऐसी बात नहीं है। अब उसी पुलिस ने अपने एक दरोगा को दोषी पाया यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए बंदी को जब्त मोबाइल सौंपने का। और पढ़ें

04:52 PM, 10-Mar-2025

Bihar: PK का तंज, बोले- लालू राज में अपराधियों का जंगलराज था, नीतीश राज में चल रहा है अधिकारियों का जंगलराज

Darbhanga News: जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू राज में अपराधी गन लगाकर रात में लूटा करते थे। जबकि नीतीश कुमार की राज में अधिकारी दिन में गन लगाकर लूटते हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:57 PM, 10-Mar-2025

आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड: दो घंटे के अंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुटेरों से मुठभेड़; तीन झोले में आभूषण बरामद

Bihar News: बिहार पुलिस एक्शन में है। आरा में तनिष्क शोरूम से लूट कांड के करीब दो घंटे बाद ही दो अपराधियों को पुलिस ने घेर लिया। घिरते देख अपराधियों ने फायरिंग की तो मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन झोले में ज्वेलरी बरामद हुई है।
  और पढ़ें

03:36 PM, 10-Mar-2025

Murder Case : बिहार में स्टेशन के पास पटरी पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग, चेन के अंदर से झांक रहा था महिला का शव

Murder Case : ऐसा ट्रॉली बैग लाखों लोगों के पास होगा। किसी का रेलवे ट्रैक पर गिर गया होगा... यह सोचकर कुछ लोग उसके पास पहुंचे तो सड़ांध के कारण शक हुआ। नजदीक गए तो चेन के अंदर से झांकता हुआ युवती का शव दिखा। और पढ़ें

03:22 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: फैक्ट्री में तेल टैंकर फटने से भीषण आग, सात झुलसे; कारखाना मालिक सद्दाम मौके से भागा

Bihar News: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों का बताना है कि सात मजदूर काम कर रहे थे।एक व्यक्ति तेल टैंकर मशीन चला रहा था और अचानक तेल टैंकर फट गया। और पढ़ें

03:02 PM, 10-Mar-2025

तनिष्क के शोरूम में फिल्मी स्टाइल में लूट: आभूषण समेत 25 करोड़ पर मारा हाथ; स्टाफ-ग्राहकों के मोबाइल भी ले गए

Tanishq Showroom Loot: शोरूम के स्टोर मैनेजर ने बताया कि अपराधी अंदर आते ही स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना लिया। सबके मोबाइल फोन छीन लिए गए और फिर एक-एक कर सभी स्टॉल से ज्वेलरी लूट ली गई। जो कुछ भी शोरूम में मौजूद था, अपराधी अपने साथ लेकर फरार हो गए। और पढ़ें

02:44 PM, 10-Mar-2025

Crime: शादी का झांसा देकर ग्रामीण चिकित्सक ने किया दो साल तक यौन शोषण, जबरन कराया गर्भपात; अब दी हत्या की धमकी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक महिला ने ग्रामीण चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। तलाकशुदा महिला ने महिला थाने में आरोपी ग्रामीण चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। और पढ़ें

02:19 PM, 10-Mar-2025

Bihar : राबड़ी देवी बोलीं- हिम्मत है तो अलग राज्य बना दें पीएम मोदी; होली पर भाजपा MLA की टिप्पणी से गुस्सा

Bihar : बिहार विधान मंडल सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष राजनीतिक मुद्दों को लेकर एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं, लेकिन इस विरोध में अब होली को भी शामिल कर लिया है। भाजपा के विधायक के विवादित बयान के बाद राबड़ी देवी ने पीएम को ही खुली चुनौती दे दी है। और पढ़ें

02:04 PM, 10-Mar-2025

Bihar Crime: तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में; इलाके में तनाव

Motihari Crime: मोतिहारी में नमाज पढ़कर लौट रहे व्यक्ति की पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। और पढ़ें

01:43 PM, 10-Mar-2025

Happy Birthday : सोशल मीडिया पर पत्नी को जन्मदिन की बधाई नहीं देने की ऐसी सजा! बिहार की यह खबर चेतावनी है

Bihar News : यह खबर बिहार से है, लेकिन एक तरह की चेतावनी हरेक पति के लिए है। यहां पति को पत्नी ने एक ऐसे जुर्म की सजा दी है, जिसे हम-आप हवा में उड़ा देते हैं। जी हां, पत्नी को सोशल मीडिया पर बधाई नहीं देने की सजा मिली है। और पढ़ें

01:37 PM, 10-Mar-2025

Crime: बिहार के भारत स्काउट एंड गाइड कैंपस में थाने के पास युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी हुआ फरार

Patna News: पुलिस ने कहा कि युवक को सिर में गोली लगी है जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। और पढ़ें

01:23 PM, 10-Mar-2025

Bihar : 'वह नए प्रेमी के साथ भाग गई'- प्रेम विवाह करने वाले ने पत्नी को मार शौचालय टंकी में डाला, सीमेंट चढ़ाई

Bihar News : दोनों नौजवान थे। प्रेम परवान ऐसा चढ़ा कि जवानी की दहलीज पर आते ही प्रेम विवाह कर लिया। प्रेमी से पति बने युवक ने दो साल बताया कि उसकी पत्नी नए प्रेमी के साथ भाग गई। लेकिन, उसने यह कहानी बनाई थी। और पढ़ें

12:24 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: बिहार में अतुल सुभाष जैसा एक और सुसाइड केस, मरने से पहले युवक ने पत्नी और सास पर लगाया यह आरोप

Bhagalpur News: घटना के बाद पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें दीपक कुमार ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। और पढ़ें

12:01 PM, 10-Mar-2025

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बोले- नौकरी के नाम पर ख्याली पुलाव पका रहे हैं विपक्ष के लोग

Gaya News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एक देश एक चुनाव होना चाहिए, जो देश के विकास में हित है। किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ ऐसा कर रही है। और पढ़ें

11:52 AM, 10-Mar-2025

Bihar News: तनिष्क के ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती, सोने-चांदी और हीरे के जेवरात लूट कर भागे बदमाश

Bhojpur News: छह अपराधी शोरूम में घुसे और गार्ड की बंदूक छीनकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को डराते-धमकाते हुए जेवर लूटर फरार हो गए। दिनदहाड़े डकैती के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।  और पढ़ें

10:11 AM, 10-Mar-2025

Bihar News: दो शादियां तोड़ चंदा ने रचाया तीसरा प्रेम विवाह, चौथा प्रेमी आया ताे तीसरे ने दे दी जान

Supaul News : सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में कुमोद नाम के शख्स की आत्महत्या की खबर सामने आई है। पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। इस नोट को लेकर कुमोद के पिता ने जो खुलासे किए वह चौंकाने वाला है... और पढ़ें

09:50 AM, 10-Mar-2025

Cricket : कैच लेने में खिलाड़ी टकराए, मौत; चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का उत्साह बिहार में अगले दिन फीका

चैंपियंस ट्रॉपी में भारत की जीत पर बिहार में जश्न का माहौल था। लेकिन, एक खबर ऐसी आई जिसने भारत की जीत के उत्साह को आज फीका कर दिया। दरभंगा में क्रिकेट खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। खिलाड़ी की मौत जिस वजह से हुई, वह चौंकाने वाला है... और पढ़ें

08:47 AM, 10-Mar-2025

Baba Bageshwar: बागेश्वर धाम वाले बाबा बोले- भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो बिहार इस तरह का पहला राज्य होगा

Bihar News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत को केवल सेक्युलर कहा गया है, लेकिन वास्तव में यहां सेक्युलरिज्म कभी था ही नहीं। जब 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन हो चुका है, तो जहां 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं, वह देश हिंदू राष्ट्र ही होगा। और पढ़ें

12:42 AM, 10-Mar-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार में 'अमर उजाला' के खबर का असर हुआ है। खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने शिक्षक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण की मांग की है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें