फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 19-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 19-Feb-2025

Bihar News : मकतब के हेड मास्टर पर लगा अश्लील हरकत करने का आरोप, छात्रा ने कहा- बैड टच करते हैं सर

Bad Touch : वर्ग 2 की छात्रा कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। मां के कहने पर कुछ न कुछ बहाना बना देती थी। आज उसका बहाना नहीं चल पाया, तब स्कूल जाना उसकी मज़बूरी बन गई। हारकर उसने अपनी मां को स्कूल नहीं जाने की वजह बताई, जिसे सुनकर मां सन्न रह गई।    और पढ़ें

10:34 PM, 19-Feb-2025

Bihar News : मुख्यमंत्री की घोषणा का ग्रामीणों ने किया विरोध, कहा- मरते दम तक नहीं होने देंगे यह

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान एक नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा की थी। अब सीएम के इस घोषणा का लोग विरोध कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि हम अपनी उपजाऊ भूमि जिस पर हम फसल उगाते हैं, उसे मरते दम तक सरकार को नहीं देंगे।  और पढ़ें

09:33 PM, 19-Feb-2025

Encounbter : बिहार में पुलिस और अपराधी के बीच फिर हुई मुठभेड़, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा

Bihar : बिहार में फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस पकड़े गये उन दो अपराधियों से पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने रौंदा, बालक की मौके पर मौत, बच्ची गंभीर घायल; कार खड्डे में पलटी

Aurangabad News: परिजनों ने बताया कि शिवम और संध्या दोनों भाई-बहन प्रतिदिन एक साथ स्कूल जाते थे। बुधवार को भी भाई-बहन स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद से गया की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने दोनों को कुचल दिया। और पढ़ें

09:02 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव गायब, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; ससुराल वाले फरार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर से विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसका शव गायब करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस को आवेदन का इंतजार है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 19-Feb-2025

Bihar News : पशुपति पारस को किसने कहा- खोल लें परचुन की दुकान, दिल्ली चुनाव में मिला नोटा से भी कम वोट

Bihar : छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पशुपति पारस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जब जनता आपके साथ न रहे तो आपको अपनी परचुन की दुकान खोल लेनी चाहिए। और पढ़ें

08:52 PM, 19-Feb-2025

Bihar: दूरदराज के विद्यार्थियों को नहीं लगानी पड़ेगी बोधगया की दौड़, औरंगाबाद में खुली मगध विश्वविद्यालय की शाखा

Aurangabad News: सिंहा कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि यह शाखा कार्यालय विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों का स्थानीय स्तर पर निष्पादन करेगा, जिससे छात्रों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी। छात्र अपनी समस्याओं को लेकर सीधे इस कार्यालय में आ सकते हैं। और पढ़ें

07:56 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा का तेजस्वी पर करारा तंज, कहा- नौवीं फेल को जनता कैसे मान ले नेता

Jehanabad News: भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव की 'माई बहन योजना' पर कटाक्ष कर कहा कि जब वह सत्ता में ही नहीं आएंगे, तो योजना कहां से लाएंगे? और इसके लिए पैसा कहां से आएगा? इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी और अखिलेश यादव पर भी हमला किया। और पढ़ें

07:38 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: प्रेम प्रसंग की साजिश में रिश्तेदार की पत्नी बनी मौत की वजह, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:31 PM, 19-Feb-2025

Bihar News : केस उठाने को लेकर अधेड़ को मारी गोली, घर में चोरी करते पकड़ा गया था आरोपी

Bihar : बिहार का यह गांव है, जहां कभी खूनी संघर्ष होता था। वर्चस्व की लड़ाई में अनगिनत लाशें बिछ चुकी हैं। धीरे-धीरे उस समय का अंत हो गया, लेकिन अब एक बार फिर इस तरह की घटनाएं शुरू हो गई हैं।  और पढ़ें

07:22 PM, 19-Feb-2025

Mahakumbh : जीतन राम मांझी बोले, हमने कुंभ नहाया, कुछ को दर्द हो रहा होगा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने कहा कि भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, जिसे विश्वगुरु कहा जाता था। आज कुछ लोग हमारी आस्था में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। और पढ़ें

07:04 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: बिहार लघु उद्यमी योजना का पोर्टल लॉन्च, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू; अंतिम तिथि पांच मार्च

Patna News: उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने योजना के शुभारंभ के दौरान कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:29 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: बिहार जल संसाधन विभाग का एक्स अकाउंट हैक, जर्मनी के राष्ट्रपति के नाम से बनाया गया हैंडल; जानें

Patna News: जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने इस घटना पर बयान देते हुए नागरिकों, मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से भ्रमित करने वाली खबरों पर ध्यान न देने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:12 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: दिनदहाड़े पंचायत समिति सदस्य के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई खोखे बरामद; वारदात से इलाके में दहशत

Begusarai News: पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खोखों की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। और पढ़ें

05:56 PM, 19-Feb-2025

Bihar: जिसके घर बेटी की मौत, वहां ढोल-बाजा लेकर पहुंची पुलिस तो चौंके लोग; माता-पिता ने गला दबा कर दी थी हत्या

Sheikhpura News: शेखपुरा में जिसके घर बेटी की मौत हुई, वहीं ढोल-बाजा लेकर पुलिस पहुंच गई। इस घटना से लोग चौंके तो पर सच्चाई जानने पर आक्रोशित भी हो गए। आखिर क्यों मां-बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या की थी? पढ़ें पूरी खबर...।  और पढ़ें

05:54 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: तेजस्वी बोले- निष्क्रिय हो चुकी है नीतीश सरकार, चंद अधिकारी और नेता खजाना लूटने में लगे

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए सरकार के पास काम करने की इच्छाशक्ति नहीं बची है। उन्होंने बिहार सरकार की तुलना पुरानी हो चुकी गाड़ियों से करते हुए यह बातें कही... और पढ़ें

05:19 PM, 19-Feb-2025

Bihar: पटरी पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत, गुस्साए लोगों ने दो गाड़ियों को वापस लौटाया; पुलिस पर भड़के

Patna News: पटना में पटरी पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दो रेल गाड़ियों को वापस लौटा दिया। पढ़ें पूरी खबर...।  और पढ़ें

05:18 PM, 19-Feb-2025

Fake Currency : सॉफ्टेवयर इंजीनियर के घर पर पहुंची NIA तो पाकिस्तान से जुड़े तार; देश में खपाता था जाली नोट

Bihar News: एनआईए की टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। जाली नोटों का नेटवर्क पाकिस्तान और कश्मीर में सक्रिय देशविरोधी संगठनों से जुड़ा हुआ है। और पढ़ें

04:41 PM, 19-Feb-2025

Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार का भारी भीड़ कर रही इंतजार; भाजपा विधायक ने कराई पटना में कुर्मी एकता रैली

Bihar News : पटना में पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जाति बताने वाले होर्डिंग्स इस तरह लगे थे, कि शायद वह प्रगति यात्रा छोड़ इसी कार्यक्रम में आ जाएं। सुबह से भारी भीड़ इंतजार में है। खास यह कि भाजपा विधायक ने यह कुर्मी एकता रैली बुलाई है। और पढ़ें

04:33 PM, 19-Feb-2025

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की बैठक से उठकर निकल गए विधायक; बाहर आकर राजद MLA ने लगाया आरोप

MLA Rajesh Gupta News: राजद विधायक ने बैठक को ‘समय की बर्बादी’ बताते हुए कहा कि वह सासाराम के विकास से जुड़े ठोस विषयों पर बात करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें अनदेखा किया गया तो वे बैठक से बाहर आ गए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:43 PM, 19-Feb-2025

Bihar Crime: संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला; पांच दिन पहले भतीजे की चाकू गोदकर हुई थी हत्या

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। और पढ़ें

03:26 PM, 19-Feb-2025

Crime: डेढ़ मिनट में डेढ़ लाख की लूट, दिनदहाड़े बैंक सीएसपी में हथियार लहराते घुसे अपराधी; वारदात CCTV में कैद

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि लूट की सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापामारी कर रही है। और पढ़ें

03:12 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: इंटर की छात्रा से गैंगरेप; पहले बॉयफ्रेंड को बंधक बनाया, फिर उसके सामने ही चार हैवानों ने किया ऐसा

लड़की का प्रेमी किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूट गया। इस घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी गुडु को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया किया। और पढ़ें

03:06 PM, 19-Feb-2025

Bihar: महिला की संदिग्ध मौत, दहेज और संतान न होने पर हत्या करने का आरोप; मायके वाले ससुराल में आग लगाकर फरार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला संवेदनशील हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:36 PM, 19-Feb-2025

Pragati Yatra: CM नीतीश ने रोहतास को 379 करोड़ की सौगात दी, 193 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Pragati Yatra Rohtas: सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान रोहतास को 379 करोड़ की लगभग 193 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले के कई प्रखंड में चल रहे कई विकास कार्यों का भी जायजा लिया और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। और पढ़ें

02:29 PM, 19-Feb-2025

Crime: बुजुर्ग की नृशंस हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर भरी ईंट-रोड़ी... फिर सिर कुचला और आंख फोड़ी; जानें मामला

Nalanda News: परिजनों ने बताया कि बाल किशुन मंगलवार की शाम मवेशियों के लिए दवा लेने के लिए घर से निकले थे। लेकिन अगली सुबह गांव के पास सड़क किनारे उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:54 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: दिल्ली रेल हादसे पर तेजस्वी यादव केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे, रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा

Vaishali News: तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रयागराज घाट से लेकर रेलवे प्लेटफार्म तक हादसे हो रहे हैं, जिसको लेकर किसी न किसी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यह सरकार की नाकामी है। उन्होंने बताया कि बदइंतजामी के यह हादसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:32 PM, 19-Feb-2025

BPSC Mains Exam: आंदोलन के बीच बीपीएससी ने 70वीं मेंस परीक्षा की तारीखों का किया एलान, 25 अप्रैल से एग्जाम

BPSC Exam News: बीपीएससी 70वींं पीटी परीक्षा को रद्द कराने को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। वह परीक्षा दुबारा लेने की मांग कर रहे हैं। कोर्ट में भी यह मामला गया है। इसी बीच बीपीएससी ने सबको चौंकाते हुए लिखित परीक्षा के तारीखों का एलान कर दिया है।  और पढ़ें

12:14 PM, 19-Feb-2025

Bihar News: जदयू विधायक के बयान पर चिराग के जीजा बोले- कुछ लोग चर्चा में रहना चाहते हैं

जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा कि कुछ लोग अपने बिगड़ैल बोल के कारण सुर्खियां में रहना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि NDA में कोई मतभेद नहीं है। और पढ़ें

11:53 AM, 19-Feb-2025

Bihar News: खगड़िया में वृद्ध की गोली मार हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस; कुछ दिन पहले जमीन बेची थी

Khagaria News: परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें

09:42 AM, 19-Feb-2025

Bihar: 300 साल पुराने स्टोन आर्ट मिला GI टैग, पत्थरकट्टी की मूर्तियों की विदेशों में भी डिमांड; पढ़ें पूरी खबर

Gaya News: पत्थरकट्टी गांव में स्टोन आर्ट से जुड़े कई शिल्पकार हैं। जीआई टैग मिलने से इन कलाकारों और मूर्ति की पहचान अब विदेशों में भी होगी। इससे इनकी आमदनी भी बढ़ेगी। और पढ़ें

08:54 AM, 19-Feb-2025

Bihar News: वार्ड पार्षद के घर हमला, मां जख्मी; गोलीबारी से इलाके में दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले में गया नगर निगम के वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार के घर अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। और पढ़ें

12:14 AM, 19-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

School Teacher : उसे हम शिक्षक नहीं कहेंगे, क्यों कि उसकी शर्मनाक हरकतें हमें उस शख्स को शिक्षक कहने से रोकती है। स्कूली छात्राओं को वह Bad Touch करने की कोशिश करता। मोबाइल नंबर भी मांगता था। आज परिजनों ने उसकी जमकर कुटाई कर दी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें