फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 23-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:41 PM, 23-Jan-2025

Bihar News : पुराने शवों के गले के ऊपर का हिस्सा कौन ले जा रहा? कब्र से सिर गायब; लोग परेशान, पुलिस हैरान

Bihar : छह महीना पूर्व महिला को कब्र में दफनाया गया था। रात के अंधेरे में कब्र से उस महिला के शव का सिर गायब हो गया। यह पहली नहीं, बल्कि चौथी  घटना है। ताज्जुब की बात यह है कि अब तक जिन शवों का सिर गायब हुआ है, उसमें चार महिलाएं और एक पुरुष है। और पढ़ें

08:59 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: मानव तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पांच बच्चों को पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

हाजीपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पांच बच्चों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया। ऑपरेशन आहट के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

08:47 PM, 23-Jan-2025

Crime in Bihar: भतीजी की शादी में शामिल होने आए व्यक्ति की हत्या, शव को गड्ढे में फेंका, खुशी की जगह मातम पसरा

बिहार के जहानाबाद में भतीजी की शादी में शामिल होने आए व्यक्ति की हत्या की गई है। हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। वहीं, खुशी वाले परिवार में मातम पसर गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:39 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, एमबीबीएस सेकेंड ईयर और इंटर्नशिप छात्रों के बीच झड़प

बिहार के पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। एमबीबीएस सेकेंड ईयर और इंटर्नशिप छात्रों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। और पढ़ें

08:30 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: अब दरभंगा में भी कैंसर के मरीजों का होगा इलाज, मंत्री मंगल पांडेय ने अस्पताल का किया उद्घाटन

मिथिलांचल सहित बिहार में बढ़ते ओरल कैंसर रोगियों को देखते हुए होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। बताया जाता है कि यह मुंबई के होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के द्वारा संचालित किया जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:20 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, इलाके में फैली सनसनी

घैलाढ़ ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के थानों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड से शव की पहचान की जा सके। और पढ़ें

08:15 PM, 23-Jan-2025

BPSC Result 2025 : बीपीएससी परिणाम में शर्तें लागू हैं; रिजल्ट मान्य होगा या नहीं, तय करेगा पटना हाईकोर्ट

BPSC 70th Result : बिहार लोक सेवा आयाेग ने 70वीं संयुक्त प्राथमिक प्रतियोगित परीक्षा का रिजल्ट अपनी ओर से जारी कर नीचे 'शर्तें लागू' लिख दिया है। क्यों हुआ ऐसा, यह समझने के लिए  कुछ समय पहले की स्थितियों को याद करना होगा। और पढ़ें

07:56 PM, 23-Jan-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर के 16 प्रखंडों में 350 से अधिक खेल मैदान, गांव के उभरते हुए खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के 16 प्रखंडों में 350 से अधिक खेल मैदान हैं। जहां अब गांव के उभरते हुए खिलाड़ियों को नई उड़ान मिलेगी। और पढ़ें

07:40 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: सीतामढ़ी के DEO और दरभंगा के पूर्व DPO की पेंशन पर आजीवन रोक, ये रहा पूरा मामला

बिहार में सीतामढ़ी के डीईओ और दरभंगा के पूर्व डीपीओ की नौकरी से रिटायर्ड के बाद मिलने वाली पेंशन पर आजीवन रोक लगा दी गई है। पहले पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दो दूसरा रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। और पढ़ें

07:08 PM, 23-Jan-2025

BPSC Result: बीपीएससी 70वीं प्राथमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी; इसी को रोकने के लिए बिहार में चल रहा आंदोलन

Bihar : बिहार में जिस परीक्षा को लेकर इतना बवाल हुआ कि पटना की सड़कों पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थी, उस परीक्षा का परिणाम बीपीएससी ने घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आपको बीपीएससी के वेबसाइट पर देखना होगा। और पढ़ें

06:48 PM, 23-Jan-2025

BPSC 70th CCE Result 2025: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में 21581 अभ्यर्थी सफल, देखें श्रेणीवार कटऑफ अंक

BPSC 70th Result 2025: बीपीएससी ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 21581 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।
  और पढ़ें

06:22 PM, 23-Jan-2025

BPSC 70th CCE Result 2025: जल्द जारी होने वाला है 70वीं परीक्षा का रिजल्ट! उम्मीदवार रखें ये तैयारी

BPSC 70th CCE Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं सीसीई परिक्षा के नतीजे बहुत जल्द जारी करने वाला है। आयोग ने हाल ही में इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को अब परिणामों का इंतजार है, जोकि जल्द जारी किया जा सकता है।
  और पढ़ें

06:17 PM, 23-Jan-2025

Bihar Weather: पटना के डीएम ने लिया फैसला, 25 तक पटना के स्कूल बंद; बारिश के भी हैं आसार

school closed : मौसम में बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना के डीएम ने 25 जनवरी तक विद्यालय को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। और पढ़ें

06:08 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: नहाने के दौरान शरीर पर पानी डालते ही चौकीदार गिरा, फिर जो हुआ उससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

वैशाली में एक चौकीदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौकीदार सुबह जैसे ही नहाने गया, तैसे ही गिर पड़ा। परिजन अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

05:40 PM, 23-Jan-2025

Crime in Bihar: कोचिंग पढ़ने जा रही तीन छात्राओं पर धारदार हथियार से हमला, जख्मी हालत में इलाज जारी

बिहार के गोपालगंज जिले में कोचिंग पढ़ने जा रही तीन छात्राओं पर धारदार हथियार से एक युवक ने हमला कर दिया। जख्मी हालत में छात्रा का इलाज चल रहा है। और पढ़ें

05:27 PM, 23-Jan-2025

Out of Track: बिहार में दीवार तोड़ती हुई आगे बढ़ गई ट्रेन, मलबा देख पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने लगाई ब्रेक

Bihar News: बिहार में भी बड़ा रेल हादसा हो जाता। इस बार भी दो ट्रेनों का मामला था। मालगाड़ी बेपटरी हुई तो सुरक्षा दीवार गिराती हुई आगे बढ़ गई। दूसरी तरफ से पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। ड्राइवर ने समय पर देख लिया और महज 10 मीटर पहले ट्रेन रोक ली। और पढ़ें

04:45 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: फ्लिपकार्ट घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली, डिलीवरी बॉयस का प्रदर्शन जारी, ऑर्डर हो रहे वापस

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए फ्लिपकार्ट घटना के बाद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वहीं, डिलीवरी बॉयस का प्रदर्शन जारी है। और पढ़ें

04:27 PM, 23-Jan-2025

Bihar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग भोजन करेंगी पटना नगर निगम में कार्यरत शोभा, मंत्री नितिन नवीन ने दी बधाई

राष्ट्रपति के साथ राजधानी पटना नगर निगम में कार्यरत शोभा देवी भोजन करेंगी। स्वागत समारोह में चयन होने पर मंत्री नितिन नवीन ने बधाई दी है। और पढ़ें

04:23 PM, 23-Jan-2025

DEO Suspended : भ्रष्टाचार और घोर कदाचार का प्रमाण दो करोड़ की संपत्ति ने दिया, डीईओ रजनीकांत प्रवीण निलंबित

Bihar News : बिहार की नीतीश कुमार भ्रष्टाचार को लेकर फौरी कार्रवाई की दिशा में है। भ्रष्टाचार और घोर कदाचार के प्रमाण के तौर पर मिली दो करोड़ से अधिक की संपत्ति के आधार पर पश्चिमी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें

04:14 PM, 23-Jan-2025

चोरों का तांडव: एक ही रात में पांच जगहों पर की चोरी, थाने से 100 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों को बनाया निशाना

बिहार के नालंदा जिले में चोरों का तांडव देखने को मिला है। चोरों ने एक ही रात में पांच जगहों पर चोरी की। गजब तो ये है कि थाने से 100 मीटर की दूरी पर ही तीन दुकानों को निशाना बनाया। और पढ़ें

04:04 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: लोक सेवा प्रदायगी में बक्सर को मिला बिहार में पहला स्थान, 100 में से 89.997 अंक मिले

बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत आमजनों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्रदान करने में बक्सर जिले ने फिर से अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखा है। और पढ़ें

03:42 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: वैशाली के महनार प्रखंड में छह जिंदा बम बरामद, इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी

वैशाली में पुलिस ने छह जिंदा बम बरामद किया है। बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

03:29 PM, 23-Jan-2025

Badlo Bihar Convention: CPIM नेता दीपंकर भट्टाचार्य बोले- सीएम नीतीश की यात्रा आतंक और अहंकार की यात्रा है

बिहार के गया जिले में बदलो बिहार समागम कार्यक्रम के दौरान सीपीआईएम महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आतंक और अंहकार की यात्रा है। और पढ़ें

03:14 PM, 23-Jan-2025

Crime in Bihar: चरम सीमा पर चोरों का आतंक, सोने और कपड़े की दुकान से लाखों रुपये की चोरी

बिहार के गोपालगंज में चोरों का आतंक चरम सीमा पर है। सोने और कपड़े की दुकान से लाखों रुपये की चोरी की गई है। और पढ़ें

03:00 PM, 23-Jan-2025

Bihar Road Accident: बाइक में बेकाबू ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कंपाउंडर की मौत, परिजनों में कोहराम

बिहार के गोपालगंज जिले में बाइक सवार को पीछे से बेकाबू ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक कंपाउंडर की मौत हो गई। और पढ़ें

02:37 PM, 23-Jan-2025

Pragati Yatra: CM नीतीश ने सहरसा को दी 210 करोड़ से अधिक की सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रगति यात्रा के दौरान गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहरसा जिले में पहुंचे। सीएम ने प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में सहरसा के सत्तर कटैया प्रखंड स्थित 10+2 उच्च विद्यालय, मेनहा के परिसर से 210 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 52 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। और पढ़ें

02:20 PM, 23-Jan-2025

Bihar News: सोमवार से गायब व्यक्ति का गुरुवार को मिला शव, रामरेखा घाट से लाश बरामद, ये रहा पूरा मामला

बिहार के बक्सर में स्थित रामरेखा घाट से एक 42 साल के व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति 21 जनवरी की शाम से गायब हो गया था। और पढ़ें

01:55 PM, 23-Jan-2025

Crime in Bihar: आधी रात को फोन पर बुलाया और गोली मारकर हत्या की, सुबह किसानों के खेत जाने पर मिला शव

बिहार के खगड़िया में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले आधी रात को किसी ने फोन कर बुलाया और घटना को अंजाम दिया। और पढ़ें

01:44 PM, 23-Jan-2025

देख लो सरकार: अपनी मांग मनवाने के लिए किसान सड़क पर सब्जियां फेंके, प्रशासन से नाराज होकर प्रदर्शन भी किए

बिहार के नालंदा में किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया। दरअसल, किसान जिला प्रशासन से नाराज होकर सड़कों पर सब्जियां फेंक दिए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए। और पढ़ें

01:34 PM, 23-Jan-2025

Bihar Police: दो पुलिस अधिकारी और एक सिपाही गिरफ्तार, मद्य निषेध थाने में शराब पार्टी चल रही थी

बिहार के छपरा में मद्य निषेध थाने में जन्मदिन की पार्टी के साथ जाम छलकाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में एसडीपीओ द्वारा छापेमारी की गई। उत्पाद अधिनियम उल्लंघन के मामले में तीन पुलिस पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

01:16 PM, 23-Jan-2025

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक देख बाइक सवार युवकों का बिगड़ा संतुलन, हादसे में एक छात्र की मौत

बिहार के मुंगेर जिले में बाइक सवार तीन युवकों का संतुलन बिगड़ गया। दरअसल, बाइक चलाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक देख संतुलन खो बैठे और हादसे का शिकार हो गए। उनमें से एक युवक की मौत हो गई। और पढ़ें

12:26 PM, 23-Jan-2025

Bihar: जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर नोट गिनने की मशीन पहुंची; चार जिलों में छापा, DEO के पास करोड़ों की संपत्ति

Bihar News : शिक्षा विभाग में तरह-तरह का खेल हो रहा है। यह कई बार उजागर हो रहा है। ऐसे खिलाड़ियों पर लगातार निगरानी टीम भी कार्रवाई कर रही है। यही कारण है कि बड़े खेल की आशंका को देखते हुए नोट गिनने वाली मशीन भी साथ चल रही है। और पढ़ें

12:12 PM, 23-Jan-2025

Bihar News : डॉ. अजय सिंह गिरफ्तार; कमरे में नीट के कई एडमिट कार्ड, ज्ञान विवि के OMR और नोट जले मिले थे

NEET PG Exam : पटना, समस्तीपुर नालंदा, वैशाली... न जानें कहां-कहां पुलिस उसे ढूढ़ रही थी, लेकिन उसकी हिम्मत कि जहां उसके ऊपर घोटाले का सुराग मिला- वहीं मेडिकल काउंसिलिंग कराने के लिए आया हुआ था। पीएमसीएच से ही डॉ. अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

11:45 AM, 23-Jan-2025

Bihar News : बाइक सवार दो युवकों को डंफर ने कुचला, बड़े भाई की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Accident News : दो भाई बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंफर ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई  गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

11:04 AM, 23-Jan-2025

Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज आठ घंटे तक बंद रहेगा राजेंद्र सेतु; केवल आपात सेवा वाले वाहन ही चलेंगे

राजेंद्र सेतु के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य को लेकर आठ घंटे तक वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। ढलाई के दौरान कंपन को रोकने के लिए वाहन नहीं चलेंगे। हालांकि, आपात सेवा वाले वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है।  और पढ़ें

09:45 AM, 23-Jan-2025

Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह किससे आतंकित हैं? फायरिंग को लेकर मुखिया ने पूर्व विधायक पर ही जड़ा आरोप

Patna Police: गोलीबारी के बाद पुलिस लगातार इलाके में कैंप कर रही है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। मौके पर ही पिस्टल और कट्टा बरामद किए गए हैं। इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों से पूछताछ चल रही हैै। और पढ़ें

09:07 AM, 23-Jan-2025

Bihar News: घर में सो रहा था परिवार, अचानक घुस गया बेलगाम ट्रक; बहू की मौत, सास की हालत गंभीर

हादसे के बाद आक्रोशित लोग आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उसकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। और पढ़ें

01:01 AM, 23-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : सुबह के बाद भी कई घंटों तक आसपास में दृश्यता शुन्य रह रही है। इसका असर सड़क मार्ग से लेकर आकाश मार्ग तक दिख रहा है। स्थिति यह है कि बुधवार को एक-दो नहीं बल्कि कई फ्लाइट आसमान में लगभग 45 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद भी लैंड नहीं कर सके।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें