फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 14-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 14-Jan-2025

Bihar News : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, तीन युवक घायल; एक गंभीर

Road Accident : पटना में स्कूटी सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में तीन युवक घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर है।  और पढ़ें

10:06 PM, 14-Jan-2025

Registry At Gunpoint: पीनू डॉन और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापामारी; ऐसा न करने पर होगी कुर्की

Bettiah News: पीनू दो उसकी और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। हालांकि दोनों पति-पत्नी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। अगर दोनों ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
  और पढ़ें

09:43 PM, 14-Jan-2025

Crime: बिहार में बैंक कर्मी से ऐसा फ्रॉड; प्रमोशन देने के नाम पर किया अपहरण, फिर लोन खाते से उड़ाए ₹3.5 लाख

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में निजी बैंक कर्मी को नौकरी में प्रमोशन दिलाने के लिए बुलाया और अपहरण कर लिया। फिर बंदूक दिखाकर मोबाइल के जरिए लोन खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:22 PM, 14-Jan-2025

Crime: लाखों की फर्जी लूट का खुलासा; ऑनलाइन गेमिंग में हारे पैसे छिपाने के लिए रची थी साजिश, कैशियर गिरफ्तार

Nalanda News: एकंगरसराय थाना प्रभारी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि रोशन कुमार ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण भारी वित्तीय नुकसान झेल रहा था। मानसिक दबाव में आकर उसने इस साजिश को अंजाम दिया। और पढ़ें

09:22 PM, 14-Jan-2025

Bihar News : घर में घुसकर वृद्ध को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; जमीनी विवाद में गई जान

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी से मामले का खुलासा हो पायेगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:10 PM, 14-Jan-2025

Crime: अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर की लूट, बाइक, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लेकर हुए फरार

Vaishali Crime: पीड़ित ने बताया कि वह महुआ से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने राजशेखर के साथ मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:28 PM, 14-Jan-2025

Bihar News : पशुपति पारस प्रिंस के साथ पहुंचे राबड़ी आवास, तेजस्वी यादव ने कहा- अब नहीं होगा खेला

Bihar : मकर संक्रांति के दिन मौसम भले ही काफी ठंडा रहा, लेकिन अंधेरा होते ही राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया। एनडीए के साथ रहने का दावा करने वाले पशुपति पारस पिछले गेट से राबड़ी आवास पहुंचे। हालांकि इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई खेला नहीं होगा। और पढ़ें

08:20 PM, 14-Jan-2025

Bihar: लोगों को दवा के पर्चे बांटने वाले वायरल ‘पागल डॉक्टर’ का गोरखपुर में होगा इलाज, संस्था ने किया रेस्क्यू

Darbhanga News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रोहित सड़कों पर घूमते हुए लोगों को दवाओं की पर्ची लिखकर देते नजर आ रहे थे। उनकी अनोखी हरकतें चर्चा का विषय बन गईं। इसके बाद गोरखपुर की संस्था ने इलाज के लिए उनका रेस्क्यू किया। और पढ़ें

07:57 PM, 14-Jan-2025

Bihar: अपहरण कर रजिस्ट्री कराने का आरोपी मंत्री का भाई पीनू डॉन फरार, तेजस्वी के आरोपों पर BJP सांसद का पलटवार

Bettiah News: सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि राजद के दोहरे मानदंड अब सभी के सामने उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पीनू डॉन पर कार्रवाई होगी, लेकिन तेजस्वी अपने परिवार के अपराधों का हिसाब कब देंगे? और पढ़ें

07:38 PM, 14-Jan-2025

Bihar: अवैध संबंध की वजह से पत्नी-बच्चे को बेचने की कोशिश में था पति, दहेज प्रताड़ना भी; महिला के आरोप पर FIR

Munger News: पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले न केवल उसे और उसके बेटे को घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे थे, बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके शरीर का सौदा करने की भी कोशिश कर रहे थे। और पढ़ें

07:02 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, रामरेखा घाट पर छाया मनोरम दृश्य

Buxar News: मकर संक्रांति के अवसर पर बक्सर के रामरेखा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। यहां उत्तर प्रदेश और झारखंड तथा पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, मकर संक्रांति महोत्सव का भी काफी आकर्षण रहा। और पढ़ें

06:53 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें रद्द, ILS भी एक वजह; यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Darbhanga airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द हुई उड़ानों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट्स शामिल हैं। और पढ़ें

06:43 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: लालू की पार्टी पर चिराग का तंज, कहा- जिसका बिहार में अस्तित्व नहीं, वह दिल्ली में क्या लड़ेगी

Makar Sankranti : बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ चूड़ा-दही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भी राजनीतिक बातें कम नहीं हुई। इस दौरान चिराग पासवान ने दिल्ली चुनाव से लेकर बिहार के महागठबंधन पर जमकर बोले। और पढ़ें

05:52 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: होमगार्ड जवान को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर किया अधमरा, अधिकारी पर गंभीर आरोप; हैरान कर देगी वजह

Patna News: पटना में होमगार्ड जवान को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर अधमरा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मारपीट का गंभीर आरोप बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी और उनके निजी लोगों पर लगा है। और पढ़ें

05:16 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: बेकाबू पेट्रोलिंग वाहन साइकिल सवार और ठेले से टकराया, घटना CCTV में कैद; लोगों ने पुलिस को घेरा

Vaishali News: सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

04:46 PM, 14-Jan-2025

Bihar: मंत्री संतोष सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, कहा- इतना नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करेंगे

Patna News: मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 30 लाख रुपये नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करूंंगा। जहां रहोगे वहीं मार दूंगा।  और पढ़ें

04:02 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: गणतंत्र दिवस परेड में इस थीम पर दिखेगी बिहार की झांकी, मंत्री महेश्वर हजारी ने कही यह बातें

Republic Day Parade: मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि प्राचीन काल से बिहार ज्ञान, मोक्ष एवं शांति की भूमि रही है। झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया है।  और पढ़ें

03:49 PM, 14-Jan-2025

Interview: 'वह बच्चे हैं, 10 साल काम करें तो मौका मिलेगा', बिहार के मंत्री का तेजस्वी पर तंज; पढ़ें खास बातचीत

Bihar Minister Santosh Suman : बिहार के आईटी, आपदा और लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष सुमन मांझी ने 'अमर उजाला' से बातचीत में विभाग से लेकर बिहार की राजनीति पर क्या कुछ कहा, जानने के लिए पढ़ें पूरा इंटरव्यू। और पढ़ें

03:42 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार RPF जवान की सड़क हादसे में मौत, मकर संक्रांति पर आए थे घर

Buxar News: टाउन थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और सबूतों की मदद ली जाएगी। और पढ़ें

03:30 PM, 14-Jan-2025

Bihar Crime: अधेड़ की ईंट से कूचकर हत्या, पास के कमरे में सो रहा था परिवार; तीन मोबाइल भी गायब

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि अधेड़ की हत्या ईंट से कूचकर की गई है। फॉरेंसिक टीम के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी ने घर में प्रवेश किया था या नहीं। पुलिस परिवार के सदस्यों को भी जांच के दायरे में रख रही है। और पढ़ें

02:59 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: मकर संक्रांति पर घर लौट रहे वन विभाग के रिटायर्ड सिपाही को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Jamui News: जमुई में मकर संक्रांति के मौके पर घर लौट रहे वन विभाग के रिटायर्ड सिपाही की बाइक को सामने से आ रही बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए, लेकिन रिटायर्ड सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

02:33 PM, 14-Jan-2025

Crime: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, खौफनाक मंजर देख लोगों ने बंद कर लिए थे अपने दरवाजे-खिड़कियां; परिजन लापता

Gaya Crime: गया में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात का खौफनाक मंजर देख लोगों ने अपने दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लिए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

01:56 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: पटना में एनएच किनारे मिली महिला की लाश, चेहरे पर जख्म के निशान मिले; हत्या की आशंका

Patna Police: पुलिस ने बताया कि एनएच किनारे एक महिला की लाश संदिग्ध हालात बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया देखने से सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। जांच के बाद कारण का पता चल पाएगा। और पढ़ें

01:10 PM, 14-Jan-2025

Bihar News: जीटी रोड पर बैरियर से टकराई बस, मंदिर जा रहे 12 यात्री घायल; परिवहन विभाग पर लगा बड़ा आरोप

Gaya News: यात्रियों ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। आखिर किस बात के लिए सुरक्षाकर्मी पैसे मांगते हैं? उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा तीर्थ यात्रियों को धमकाया भी गया और उन पर कार्रवाई करने की भी बात कही गई। और पढ़ें

11:37 AM, 14-Jan-2025

Makar Sankranti: चूड़ा-दही खाने पहुंचे सीएम नीतीश बगैर भोज खाए लौटे; चिराग पासवान के पार्टी दफ्तर में क्या हुआ

सीएम नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुलाकात नहीं होने पर  सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तंज कसने वाले विपक्ष के नेता कहने लगे कि भोज में आमंत्रित कर चिराग खुद गायब दिखे। और पढ़ें

11:06 AM, 14-Jan-2025

Bihar Weather: मक्रर संक्रांति की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather News: मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ भारत के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इस कारण 16 जनवरी से एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। और पढ़ें

09:54 AM, 14-Jan-2025

Bihar Police: पुलिस अधिकारी के विदाई समारोह मे बालू माफिया पहुंचे, सेल्फी लेने के बाद मंच भी साझा किया

पुलिस और अपराधियों के इस तरह के गठजोड़ से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कानून व्यवस्था में विश्वास बना रहे। और पढ़ें

08:53 AM, 14-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 14 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा के डीईओ केएन सदा ने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल को प्रशासनिक अक्षमता के कारण निलंबित कर दिया गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें