फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 10-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 10-Jan-2025

BPSC Protest : उच्च न्यायालय पहुंचे अभ्यर्थी, जन सुराज के उपाध्यक्ष ने सीएम से की अपील; कहा- तुड़वायिए अनशन

Bihar : बीपीएससी अभ्यर्थियों ने पटना उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका दाखिल कर दिया है। बीपीएससी अभ्यर्थियों का आरोप है कि 13 दिसंबर 2024 को आयोजित पीटी परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों पर नियम का पालन नहीं किया गया।  और पढ़ें

10:27 PM, 10-Jan-2025

Bihar: प्रशांत किशोर को BPSC ने भेजा नोटिस, पूछा- सीट बेचने समेत कई झूठे-गंदे आरोप किस आधार पर लगाए, सबूत दें

Bihar News: बीपीएससी की आईटी टीम ने कुल 40 ऐसे वीडियो इकट्ठा किए हैं, जिसमें कोई न कोई शख्स बीपीएससी पर कई तरह के आरोप लगा रहे। अब तक की जांच में कुछ नेताओं और शिक्षकों के खिलाफ आयोग को सबूत मिले हैं। अब बीपीएससी इन पर कार्रवाई करने जा रही है।  और पढ़ें

09:46 PM, 10-Jan-2025

Bihar News : सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, सास का पैर कटा; इलाज कराकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Road Accident : अपनी सास का इलाज कराकर अपनी पत्नी के साथ शख्स लौट रहा था। तभी अचानक सामने से हाईवा आ गया और देखते ही देखते पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सास के भी पैर कट गये। और पढ़ें

विज्ञापन
09:15 PM, 10-Jan-2025

Bihar: लखनऊ में गोली लगने से CRPF जवान की संदिग्ध मौत, 15 दिन पहले ही आए थे घर; परिवार और गांव में पसरा मातम

Chhapra News: लखनऊ में गोली लगने से छपरा के CRPF जवान उपेंद्र कुमार की संदिग्ध मौत हो गई, जिससे उनके परिवार और गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र 15 दिन पहले ही घर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:11 PM, 10-Jan-2025

Bihar news : पांचवी की छात्रा से ग्रामीण ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar : एक नाबालिग लड़की अपनी दादी के साथ गन्ने के खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान लड़की पास के खेत में साग काटने चली गई। इसी क्रम में गांव के ही एक युवक ने नाबालिग को पकड़ लिया।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: कार्य योजना को लेकर मनरेगा कार्यालय में बवाल, पीओ और मुखिया पति के बीच झड़प; FIR दर्ज

Gopalganj News: भोरे के बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों के बीच आपसी समन्वय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामला पुलिस के पास है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

08:45 PM, 10-Jan-2025

Murder: बेटी ही निकली विधवा मां की कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से की थी हत्या; प्रेम प्रसंग बना वजह

Motihari News: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आवेश में किए गए अपराध का लगता है। लेकिन हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। सोनी के भागने के बाद उसे किसने शरण दी, इस पर भी पड़ताल जारी है। और पढ़ें

08:10 PM, 10-Jan-2025

Bihar: CM नीतीश अपनी प्रगति यात्रा में देंगे 2000 करोड़ की सौगात, फ्लाईओवर-तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना

Darbhanga News: सीएम नीतीश 11 जनवरी को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दरभंगा को 2000 करोड़ की सौगात देंगे। इस दौरान वे फ्लाईओवर का शिलान्यास और अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर मंत्री मदन सहनी ने सभी तैयारियों की समीक्षा की। और पढ़ें

07:50 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: मंदिर में दर्शन करने जा रहे मां-बेटे को ट्रैक्टर ने कुचला; महिला की मौत, युवक गंभीर

Motihari News: पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाकर दोषी चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

07:09 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: लव मैरिज के 10 दिन बाद ही युवक ने लगाई फांसी, पत्नी से हुई थी नोक-झोंक; जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर प्रवेश किया गया। शव पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। मामले में आगे की जांच जारी है।  और पढ़ें

06:49 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर जन सुराज का प्रदर्शन, सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप

Motihari News: जन सुराज के जिला अध्यक्ष रामशरण यादव ने कहा कि नीतीश सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज और प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि सरकार केवल अपनी सत्ता बचाने में लगी है। और पढ़ें

06:35 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: विधान परिषद के पूर्व सदस्य विशुनदेव राय का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक; लालू ने दी श्रद्धांजलि

Vishundev Rai Passed Away: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राजद पार्टी दफ्तर में आकर विशुनदेव राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। उनका योगदान राजद के लिए अविस्मरणीय रहेगा। और पढ़ें

06:14 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: बादल हत्याकांड मामले में 14 दिन बाद CID ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, DIG जयंत कांत ने जुटाए सबूत

Sasaram Badal Murder Case: सासाराम के बादल हत्याकांड की जांच सरकार ने सीआईडी को सौंप दी है। घटना के 14 दिन बाद सीआईडी ने जांच शुरू की है, जहां डीआईजी ने मौके से सबूत जुटाए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:53 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: HMPV वायरस को लेकर बिहार का SKMCH अलर्ट मोड में, 25 बेड का विशेष वार्ड तैयार; इन लोगों को है खतरा

Muzaffarpur News: SKMCH की अधीक्षक ने बताया कि हमें सरकार से HMPV को लेकर निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसके आधार पर हमने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। और पढ़ें

05:25 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: केंद्रीय मंत्री बोले- जो चोरी करेगा, जेल जाएगा; केजरीवाल के बयान पर कहा- वक्त आने पर देंगे जवाब

Muzaffarpur News: केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का बयान बिहार को नीचा दिखाने और विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा है। केजरीवाल और उनकी पार्टी बिहार और यूपी के लोगों को गलत नजरिए से देखती है। और पढ़ें

05:05 PM, 10-Jan-2025

Bhopal: MP ATS के इंस्पेक्टर सहित नौ पुलिसकर्मियों पर गुरुग्राम में हत्या का केस, विभागीय जांच में उलझी टीम

मध्यप्रदेश एटीएस की गुरुग्राम में टेरर फंडिंग जांच के दौरान हिरासत में संदिग्ध हिमांशु की मौत पर हरियाणा पुलिस ने एटीएस टीम पर हत्या का मामला दर्ज किया। बिना वारंट और स्थानीय पुलिस की सूचना के कार्रवाई पर विवाद गहराया। विभागीय जांच और न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है।  और पढ़ें

04:44 PM, 10-Jan-2025

Bihar: लालू के करीबी विधायक के ठिकाने पर ED की रेड से हड़कंप; मंत्री केदार गुप्ता बोले- जो गलत करेगा, नपेगा

Vaishali News: ईडी की टीम ने उजियारपुर विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के कई ठिकानों पर छापामारी की। इसे लेकर मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि न हम खाएंगे, न खाने देंगे। जो भी देश को लूटने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें

03:13 PM, 10-Jan-2025

Bihar: बेऊर जेल में पार्टी और हाई-टेक फोटोशूट हो रहा..., प्रशासन पर गंभीर आरोप; इन मामलों में बंद हैं आरोपी

Patna News: पटना की बेऊर जेल में नाच-गाना की पार्टी, फोटोशूट और नशे का अवैध व्यापार होने से संबंधित सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक वायरल वीडियो से ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे लेकर जेल प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:48 PM, 10-Jan-2025

Bihar Crime: पैक्स अध्यक्ष के भाई की सिर में गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

Buxar Crime: पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

02:37 PM, 10-Jan-2025

Bihar: चिराग ने छात्रों को दिया भरोसा, BPSC परीक्षा विवाद पर सरकार से उचित निर्णय की उम्मीद; INDIA कसा पर तंज

Hajipur News: चिराग पासवान ने बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को जायज ठहराया, लेकिन इस पर सवाल भी उठाया कि क्या सिर्फ परीक्षा रद्द करने से समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। वहीं, उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें कोई मजबूत नेता नहीं है। और पढ़ें

01:46 PM, 10-Jan-2025

Bihar News: केजरीवाल के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- जो अन्ना का नहीं हुआ, वह यूपी-बिहार का क्या होगा?

Begusarai News: गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित कर रहे हैं, जो उनके मुख्यमंत्री बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग दिल्ली की रीढ़ हैं। और पढ़ें

01:27 PM, 10-Jan-2025

Bihar Cabinet : बजट से पहले नीतीश कैबिनेट ने 'व्यय की स्वीकृति' की लगाई झड़ी; 26 जिलों में CCTV से वाहन चालान

Bihar News : चुनाव से पहले का बजट आने वाला है... यह खरमास में आए नीतीश कुमार कैबिनेट के फैसलों से पता चल गया। मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से पहले कैबिनेट की इस अहम बैठक में 'व्यय की स्वीकृति' ही स्वीकृति है। 52 प्रस्तावों में ज्यादातर ऐसे ही हैं। और पढ़ें

01:09 PM, 10-Jan-2025

Bihar DELEd Admission 2025: बिहार डीएलएड के लिए अधिसूचना जारी, कल से 12वीं पास करें आवेदन; जानें आयु सीमा

Bihar DELEd Registration 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार डीएलएड कोर्स के सत्र 2025 में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परिक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। और पढ़ें

01:08 PM, 10-Jan-2025

RJD Party : 100 करोड़ के घोटाले में लालू यादव और तेजस्वी यादव भी फंसेंगे? आलोक मेहता पर ED की कार्रवाई चल रही

Bihar News : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता, राज्य के पूर्व मंत्री और उजियारपुर विधायक आलोक मेहता ईडी की जांच के जद में हैं। क्या यह मामला भी लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार तक पहुंचेगा? और पढ़ें

12:55 PM, 10-Jan-2025

Bihar: लालू यादव के करीबी राजद विधायक आलोक मेहता के 16 ठिकानों पर ED का छापा; क्या है पूर्व मंत्री पर आरोप

Alok Mehta: ईडी की अलग-अलग टीम पूर्व मंत्री आलोक मेहता के पटना, समस्तीपुर, दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत 16 ठिकानों पर पहुंची है। अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। और पढ़ें

12:12 PM, 10-Jan-2025

Bank Scam : 100 करोड़ का घोटाला देख RBI ने इस बैंक का कामकाज रोका था, अब MLA आलोक मेहता की जांच हो रही

Bihar News: बैंक घोटाले में बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री और लालू परिवार के करीबी राजद विधायक आलोक मेहता की भी भूमिका सामने आई थी। RBI की शुरुआती जांच में करीब पांच करोड़ के गबन का आरोप लगा। जांच शुरू हुई तो घोटाले की राशि 100 करोड़ तक जा पहुंची। और पढ़ें

11:18 AM, 10-Jan-2025

Bihar News: प्रखंड प्रमुख के शिक्षक पिता की दिनदहाड़े हत्या, स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

Gopalganj News: शिक्षक अरविंद यादव की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। और पढ़ें

11:03 AM, 10-Jan-2025

Alok Mehta : पूर्व मंत्री आलोक मेहता की बहन सुहेली मेहता भी राजनीति में; जानिए, किसके साथ थीं और अब कहां

Alok Mehta Bihar : राष्ट्रीय जनता दल की सरकार में मंत्री रहे विधायक आलोक मेहता सुर्खियों में हैं। पहले भी कई बार चर्चा में रहे थे। 2023 में अपनी बहन सुहेली मेहता के कारण भी चर्चा में थे, जो उनके धुर विरोधी भाजपा में शामिल हो गई थीं। और पढ़ें

09:20 AM, 10-Jan-2025

Bihar: सोने-चांदी के जेवर साफ करने बहाने करते थे ऐसा खेल, पुलिस ने इंटरस्टेट गिरोह को पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

Darbhnga News:  चोर गिरोह ने सोना बेचने के नाम पर 3 लाख 65 हजार रुपये नगद लिए थे। जब व्यवसायी ने सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। और पढ़ें

12:21 AM, 10-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Prashant Kishore : प्रशांत किशोर के समर्थकों के लिए अच्छी खबर है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। फ़िलहाल उनको ICU से निकालकर जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। फ़िलहाल पीके के वकील सामने आये हैं और पांच बिंदुओं पर सरकार को घेर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें