फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 10 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 10-Dec-2024

Bihar : लुटेरी दुल्हन ने भाजपा नेता को बनाया निशाना, पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह; अब आशिक के साथ फरार

Luteri Dulhan : शादी का मौसम है इसलिए भरपूर आनंद भी लीजिये, लेकिन  कन्या के संबंध में पूरी जानकारी भी रखिये, वर्ना कहीं ऐसा न हो कि आपकी भी कहानी मुजफ्फरपुर और किशनगंज जैसी हो जाय। यह कहानी लुटेरी दुल्हन की है, जिसने अब भाजपा नेता को चुना लगाया है।  और पढ़ें

09:54 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

Kishanganj News: थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन पुलिस ने अज्ञात वाहन की छानबीन शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:43 PM, 10-Dec-2024

Bihar: शादी समारोह से घर लौट रही बाइक पेड़ से टकराई; हादसे में नाना की मौत, नानी और नाती घायल

Gopalganj News: गोपालगंज में शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकरा गए। इस हादसे में बाइक पर बैठे नाना की मौत हो गई, जबकि नानी और नाती घायल हो गए। इस घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 10-Dec-2024

Bihar: बेटा ही निकला माता-पिता का हत्यारा, पहचान छिपाने के लिए शवों को जलाया; इस वजह से अंजाम दिया हत्याकांड

Nalanda News: डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी हरकत को छिपाने के लिए गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन तकनीकी जांच और सबूतों से उसकी साजिश बेनकाब हो गई। और पढ़ें

09:11 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: बिहार में आर्केस्ट्रा माफिया का भंडाफोड़; 30 नाबालिग नर्तकियां मुक्त, सात संचालक गिरफ्तार

Saran News: दिल्ली स्थित मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दलाल लड़कियों और उनके अभिभावकों को फिल्मों और एलबम में काम दिलाने का झांसा देकर उगाही करते थे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:25 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: शराब माफिया की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल; पुलिस पर किया पथराव, आम लोगों समेत कई लोग घायल

Vaishali News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिरफ्तारी मनमाने ढंग से की गई और परिजनों को जानकारी दिए बिना ही आरोपियों को ले जाया गया। परिजनों ने पुलिस पर जबरदस्ती और बदसलूकी का आरोप लगाया। और पढ़ें

07:53 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: कोर्ट मुंशी का अपहरण कर जबरन शादी कराने और पीटने का आरोप; लड़की वालों ने कर दिया ऐसा दावा

Nalanda News: रहुई थाने में पदस्थापित ललन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लड़के की तरफ से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:22 PM, 10-Dec-2024

Honour Killing: बेटी का गला काटकर पिता ने खुद ही लिखवाई थी FIR, 72 घंटों में पुलिस ने किया खुलासा; जानें मामला

Saharsa Honour Killing: माता-पिता के कहे अनुसार शादी के लिए राजी न होने पर युवती के माता-पिता और नानी सहित अन्य ने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
  और पढ़ें

07:21 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: पटना में ट्रक ने स्कूल जा रहे बच्चे को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया जमकर हंगामा

थानेदार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई है। वह स्कूल जा रहा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। और पढ़ें

07:12 PM, 10-Dec-2024

Bihar News : शादी में शामिल होने आये युवक की रेलवे पटरी पर मिली लाश, मां के लिए लेने गया था दवा

Murder Case : चचेरी बहन के घर में शादी का माहौल था। अब वापस हैदराबाद जाने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच युवक का रेलवे पटरी पर शव मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और पुलिस इसकी जांच करे। और पढ़ें

06:55 PM, 10-Dec-2024

Bihar Land Survey: नीतीश सरकार ने भूमि सर्वे में बढ़ाई सहूलियतें; भूमि सुधार मंत्री बोले- आसान हुआ जमीन का काम

Bihar News: अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि रैयत का रैयती खेसरा पर दखल-कब्जा है लेकिन रैयत के पास भूमि पर स्वामित्व से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसी स्थिति में सिर्फ उसी रसीद के आधार पर ही खतियान बन जाएगा। 
  और पढ़ें

06:24 PM, 10-Dec-2024

Bihar Election : सरकार ने जिसे नौकरी से निकाला, उसने जदयू से छीन ली MLC सीट; जानिए कौन हैं वंशीधर बृजवासी

Graduate MLC Result : शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जिस शख्स से शिक्षक की नौकरी छीन ली थी, वह अब सदन में 'माननीय' बन गए हैं। इस शख्स ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की स्नातक सीट पर जीत हासिल कर ली है। और पढ़ें

05:56 PM, 10-Dec-2024

Bihar News : दहेज की बाइक के साथ क्या हुआ ऐसा कि दूल्हे ने दे दी जान; दो साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

Dowry Death : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या या प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या की खबरें आपने खूब पढ़ी होंगी, लेकिन इस बार दहेज की बाइक के कारण दूल्हे ने जान दे दी। शादी के दो साल बाद यह घटना क्यों हुई, वह चर्चा का विषय है। और पढ़ें

05:43 PM, 10-Dec-2024

Bihar: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार और अफसरों पर लगाए शोषण के आरोप, खनन विभाग के प्रधान सचिव से की शिकायत

Kishanganj News: AIMIM नेता अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह इलाका हमेशा से उपेक्षित रहा है। सीमांचल के किसान और मजदूर पहले अंग्रेजों के काल में काला पानी के शोषण का शिकार थे। अब नीतीश कुमार के शासन में भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। और पढ़ें

05:29 PM, 10-Dec-2024

Bihar By Election: तिरहुत MLC उपचुनाव में वंशीधर बृजवासी जीते, जनसुराज को हराया; राजद तीसरे, जदयू चौथे नंबर पर

Tirhut MLC By Election :मतों की गिनती के पहले राउंड में ही राजद और जदयू के प्रत्याशी पिछड़ गए। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी 3000 से अधिक मत से हर राउंड में बढ़त बनाते चले गए। और पढ़ें

05:23 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: आठ साल के लड़के के साथ किशोर ने किया गंदा काम, हालत गंभीर; बांसबाड़ी ले जाकर आरोपी ने किया यौनाचार

परिजनों ने बताया कि बच्चे के साथ गांव के ही एक किशोर ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित बालक को आरोपित बहलाफुसला कर गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर बांसबाड़ी में ले गया और ऐसा किया।  और पढ़ें

05:10 PM, 10-Dec-2024

Bihar: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट पर की गई थी बर्बरता; परिजनों ने किया हंगामा

Aurangabad News: औरंगाबाद में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद सड़क जाम कर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:57 PM, 10-Dec-2024

Bihar News : खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुआ ने किया हमला, पांच जख्मी

 Leopard attacked : खेत में किसान काम कर रहे थे। तभी अचानक चीख-पुकार मच गई। किसानों ने कहा कि तेंदुआ ने हमला कर दिया है। किसानों के शोर-गुल से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। और पढ़ें

04:05 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: महिला कॉलेज की छात्राओं का सड़क पर हंगामा, पुलिस और आम लोगों को झेलना पड़ा गुस्सा; जानें मामला

Saharsa Girl Students Protest: छात्राओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा में प्रमोट करने और रिजल्ट पेंडिंग रखने के बाद प्रति विषय 1,700 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। आज रिजल्ट में सुधार का अंतिम दिन है, लेकिन कॉलेज प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी के कारण कोई काम नहीं हो रहा है। और पढ़ें

03:29 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: नये समाहरणालय में सीएम नीतीश बोले- लोगों को भागदौड़ से निजात मिलेगी, ऐसा भवन देश में कहीं नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आज पटना समाहरणालय के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करके काफी प्रसन्नता हो रही है। हमने इसके लिए काफी प्रयास किया था और हम जैसा चाहते थे, वैसा ही यह भवन बनकर तैयार हो गया है। और पढ़ें

03:26 PM, 10-Dec-2024

Bihar: डीएम अलंकृता पांडे ने रिश्वतखोरी मामले में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का अनुबंध किया रद्द, वीडियो हुआ था वायरल

Jehanabad News: डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन मूल्यों पर सबसे बड़ा प्रहार है। जिला प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:03 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: तीन साल तक शादी का झांसा... फिर धोखा; युवती को अंधेरे में रख युवक करता रहा दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

Darbhanga News: महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी संतोष मुखिया ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। और पढ़ें

02:33 PM, 10-Dec-2024

Bihar News: 10 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, हाथ-पैर थे बंधे; हत्या की आशंका से फैली सनसनी

Muzaffarpur News: सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच से आगे की जानकारी मिलेगी। और पढ़ें

02:04 PM, 10-Dec-2024

Bihar Politics: 'आंख सेंकने...'; लालू ने यह क्या बोल दिया, क्या तेजस्वी यादव को इससे हो सकता है बड़ा नुकसान?

Lalu Yadav : निहारने की बुरी लत को आंख सेंकना कहा जाता है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी यात्रा का उद्देश्य आंख सेंकना बताया है। यह फायदा करेगा या नुकसान? और पढ़ें

12:38 PM, 10-Dec-2024

Lalu Yadav: लालू यादव ने बदल दिया 'दूल्हा'; नीतीश कुमार के कारण पसंद थे राहुल गांधी या ममता बनर्जी से फायदा?

INDIA Bloc Leadership : तब नीतीश कुमार विपक्षी एकता के संयोजक दिख रहे थे, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने उम्मीद से उलट उनकी जगह राहुल गांधी को 'दूल्हा' बता दिया था। अब वह पलट गए हैं। मीट पार्टी भूल गए, बिहार चुनाव याद आया या नीतीश कुमार वजह हैं? और पढ़ें

11:58 AM, 10-Dec-2024

लालू के विवादित बोल पर सियासत: सम्राट ने बताया मानसिक रूप से बीमार, जदयू बोली- बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद

भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के नेताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का यह बयान अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। और पढ़ें

10:23 AM, 10-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 10 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें