फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: सैन्य सम्मान के साथ की गई शहीद सैनिक की विदाई, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पत्नी को सौंपा तिरंगा

बक्सर में सैन्य सम्मान के साथ शहीद सैनिक को विदाई दी गई। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। साथ ही सैनिक की पत्नी को तिरंगा  सौंपा गया। और पढ़ें

10:46 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: नालंदा में जमीन विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

बिहार के नालंदा जिले में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। हत्या कर आरोपी फरार हो गया। और पढ़ें

10:40 PM, 02-Dec-2024

Crime In Bihar: घर में अकेली थी नाबालिग, 62 साल के व्यक्ति ने बनाया हवस का शिकार

फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामरुप सिंह है, जो किराए के मकान में रहता था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:33 PM, 02-Dec-2024

Crime In Bihar: कार सवार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, शरीर पर 10 बुलेट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के मधेपुरा जिले में कार सवार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शरीर पर 10 बुलेट के निशान हैं। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है। और पढ़ें

10:25 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख रंगदारी मांगी गई, पुलिस जांच में जुटी

परिहार थाना क्षेत्र के नुनाही निवासी दीपक कुमार कैंप पर आया और गाली-गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही उसने कंपनी के अन्य कर्मचारियों रूपेश कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। और पढ़ें

विज्ञापन
09:40 PM, 02-Dec-2024

Bihar News : पूर्व मुखिया और पैक्स अध्यक्ष के पति को जान से मारने की मिली धमकी, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

Bihar : पैक्स चुनाव के बाद लगातार पैक्स अध्यक्ष या उनके पति पर हमला हो रहे हैं। ऐसे में फिर एक पैक्स अध्यक्ष के पति को जान से मारने की धमकी मिली है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:21 PM, 02-Dec-2024

Bihar Crime: बालू कारोबारी के हत्या आरोपी की गोली मारकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव; घटना से दहशत

Ara Crime: आरा सदर के एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि मृतक खुद भी दो हत्याओं का आरोपी था और फरार चल रहा था। और पढ़ें

09:07 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: दिन में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, रंगेहाथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने करवाई पकड़ुआ शादी

Muzaffarpur News: एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से दिन में चोरी छिपे मिलने पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की पकड़ुआ शादी करवा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

08:51 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: परीक्षा पेपर लीक को लेकर बिहार सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश से कर दी यह मांग

CHO Exam Paper Leak: राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राज्य में हो रही अधिकतर परीक्षाओं के पेपर लीक के तार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से जुड़े रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री कभी इन घटनाओं पर खुलकर बोलते क्यों नहीं हैं? और पढ़ें

08:50 PM, 02-Dec-2024

Bihar News : ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से तीन महिलाएं झुलसीं, पीएमसीएच में चल रहा इलाज; गंभीर

Bihar : तेज धमाका के साथ अचानक तीन महिलाएं आग में जलने लगी। मौके  पर मौजूद लोग हैरान थे कि अचानक यह क्या हो गया। आननफानन में तीनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।  और पढ़ें

08:23 PM, 02-Dec-2024

Bihar: चालक को नींद या सेंसलेस होने पर भी नहीं होगा हादसा, छात्रों ने ईजाद की ‘ओबस्टकल अवॉइड कार’; मिला सम्मान

Obstacle Avoidance Car: महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मणि ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह यंत्र भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में क्रांतिकारी साबित हो सकता है। और पढ़ें

07:56 PM, 02-Dec-2024

Bihar: पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, प्रमंडल स्तर पर आयोजित होंगी निवेश कार्यशालाएं; बुनियादी सुविधाओं पर जोर

Patna News: पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय ने बताया कि राज्यभर में प्रमंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इनका मुख्य उद्देश्य निवेशकों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को पर्यटन नीति 2023 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देना और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करना है। और पढ़ें

07:29 PM, 02-Dec-2024

Bihar Liquor Ban: पूर्णिया में कुख्यात शराब तस्कर विकास यादव गिरफ्तार, 1192 लीटर विदेशी शराब बरामद

Bihar Liquor Ban: धीक्षक रंजन ने बताया कि विकास यादव शहर का प्रमुख विदेशी शराब सप्लायर है और शराबबंदी के बावजूद चोरी-छिपे शराब की सप्लाई करता था। यादव ने अवैध शराब की तस्करी से अकूत संपत्ति अर्जित की है। और पढ़ें

06:46 PM, 02-Dec-2024

IAS Officer : आईपीएस अधिकारी के रिजाइन के बाद अब आईएएस महिला अधिकारी ने छोड़ा बिहार, कैडर बदलकर गई दूसरे प्रदेश

Bihar : आईपीएस काम्या मिश्रा और शिवदीप लांडे के इस्तीफा के बाद अब एक आईएएस महिला अधिकारी ने बिहार छोड़ने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने उन्हें बिहार से हटाकर दूसरे प्रदेश में जाने का आदेश जारी कर दिया है।  और पढ़ें

06:35 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: स्कूल जा रहे शिक्षक को वाहन ने टक्कर मारी; मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम

Vaishali News: थानाध्यक्ष डीके महतो ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। और पढ़ें

06:05 PM, 02-Dec-2024

Bihar: 'राजस्थान की तरह देशभर में धर्मांतरण पर बने सख्त कानून, सरकारी सुविधा पर रोक जरूरी'- PHED मंत्री ने कहा

Religious Conversion: बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनना चाहिए। दरअसल, राजस्थान सरकार धर्म परिवर्तन के खिलाफ विधेयक पेश करने जा रही है।
  और पढ़ें

05:05 PM, 02-Dec-2024

Bihar: SC सीट से चुनाव लड़कर डिप्टी मेयर बनीं, पर अब चिंता देवी को मंडी में बेचनी पड़ी सब्जियां, जानें क्यों

Gaya News: चिंता देवी ने बताया कि जब से वे डिप्टी मेयर बनी हैं, नगर निगम के अधिकारी उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहे। वे कई बार कार्यालय गईं, लेकिन उनकी उपस्थिति को नजरअंदाज कर दिया गया। इस उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। और पढ़ें

04:27 PM, 02-Dec-2024

Bihar: देवर गर्भवती भाभी को मार डाला, आरोपी ने कहा- विरोधी ने करवाई थी भाई की शादी, बन नहीं रहा था इसलिए...

Purnea News: मरंगा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के पति ने कहा कि आपसी दुश्मनी के कारण मेरे भाई ने मेरी पत्नी को मार डाला। और पढ़ें

04:03 PM, 02-Dec-2024

Pappu Yadav को फिर मिली धमकी, क्या है सुरक्षा इंतजाम? | Bihar News | Lawrence Bishnoi | Amar Ujala

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमलोगों की है। और पढ़ें

03:48 PM, 02-Dec-2024

Bihar Police: बिहार में CHO की परीक्षा रद्द, ईओयू ने 12 सेंटर पर छापेमारी की, 37 को गड़बड़ी के आरोप में पकड़ा

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक साथ 12 सेंटर पर छापेमारी की। जांच के बाद जो मामले सामने आए, वह हैरान करने वाले थे। सॉल्वर गैंग इस परीक्षा में गड़बड़ी कर रहे थे। इसमें सेंटर संचालकों की भी मिलीभगत थी। और पढ़ें

03:03 PM, 02-Dec-2024

Pappu Yadav: पप्पू यादव को धमकी देने वाले को बिहार पुलिस ने खोज निकाला, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया था

Bihar News: राम बाबू राय ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को हत्या को धमकी दी थी। उसने पटना पहुंचने का दावा किया था। लेकिन, जांच में पता चला कि वह भोजपुर जिले में है। बिहार पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए उसे ढूंढ निकाला। और पढ़ें

02:54 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: IPS अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार और गांव में शोक

Saharsa News: सहरसा के लाल आईपीएस हर्षवर्धन सिंह की दुखद सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में हुआ। घटना के समय हर्षवर्धन सिंह एएसपी के पद पर तैनाती के लिए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:38 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: कश्मीर घूमने के लिए टिकट बनवाने आए दो दोस्तों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Muzaffarpur News: सब-इंस्पेक्टर अजय प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तेज रफ्तार बस ने लापरवाही से ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने कहा कि बस चालक की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। और पढ़ें

02:23 PM, 02-Dec-2024

Bihar: बैंडमिंटन खिलाड़ियों को पीटते दिखे एडीएम साहब; पूछने पर बोले- मोबाइल में गलत चीज देखने पर डांटा था

Madhepura News: एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा ने कहा कि वीडियो फुटेज गलत है। बैडमिंटन खेलने के दौरान हल्की-फुल्की भागदौड़ हुई थी। इसमें बैडमिंटन का रैकेट टूट गया। इधर, खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी से इंसाफ की मांग की है। और पढ़ें

02:15 PM, 02-Dec-2024

Bihar News: कॉलेज जा रही छात्राओं से भरे ऑटो को बेलगाम वाहन ने मारी टक्कर; इंटर छात्रा की मौत, चार अन्य घायल

Muzaffarpur News: हथौड़ी थाना के एसएचओ मो. आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। ऑटो चालक से भी पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

01:49 PM, 02-Dec-2024

Bihar Crime: राजद पंचायत अध्यक्ष के पिता की सोए अवस्था में बेरहमी से हत्या, घटना से सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Munger Crime: अपर निरीक्षक विवेक राज ने बताया कि हत्या चाकू से की गई है या गोली से, यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। और पढ़ें

12:31 PM, 02-Dec-2024

Bihar News : एक ट्रक जहरीली मछली लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश, इसे खाने पर हृदय रोग से लेकर कैंसर तक का खतरा

Thai Mangur Fish : यह मछली 24 साल से भारत में बैन है, क्योंकि इसे जहरीला माना जाता है। यह मानव मांस तक खाती है। इसके शरीर में हमारे लिए कैंसर कारक पदार्थ होते हैं। इसकी एक बड़ी खेप पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश जाने के रास्ते में पकड़ी गई है। और पढ़ें

11:11 AM, 02-Dec-2024

Bihar: 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में बेकाबू हुई बाइक, पोल से टक्कर के बाद उड़ गए परखच्चे, तीन की मौत

Purnea News: तीनों दोस्त एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जब तक संभल पाते तब तक बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें

10:45 AM, 02-Dec-2024

Bihar News : बिहार में दो हजार किलोमीटर का नया रोड नेटवर्क बनेगा, नीतीश कुमार सरकार के मंत्री का बड़ा एलान

Bihar Road Network : बिहार में दो हजार किलोमीटर का रोड नेटवर्क तैयार होगा। नीतीश कुमार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने औरंगाबाद में जदयू की बैठक के दौरान यह बड़ी घोषणा की। और पढ़ें

09:08 AM, 02-Dec-2024

Bihar : पुलिस ने मान लिया लॉरेंस बिश्नोई पर बोलकर परेशान हैं पप्पू यादव, एसपी बोले- सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

Bihar Police : एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमलोगों की है। पूर्व में धमकी के मामलों की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की बात सामने नहीं आई थी। और पढ़ें

06:00 AM, 02-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : थाना पर लोग हंगामा कर रहे थे। पुलिस समझाती रही लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। तब पुलिस उनपर लाठी भांजने लगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें