फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:10 PM, 23-Nov-2024

Sonepur Mela : हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में भव्य नारायणी गंगा महाआरती का हुआ आयोजन, सदियों से चल रही परंपरा

Bihar : हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित गंगा नदी तट पर गंगा महा आरती करने और स्नान करने की परंपरा सदियों से चली आए रही है। कहते हैं मां गंगा भगवान विष्णु के पैरों से निकली और शिवजी की जटाओं में निवास करते हुए पृथ्वी पर मनुष्यों का उद्धार करती है। और पढ़ें

09:34 PM, 23-Nov-2024

Bihar News : आभूषण दूकान में डकैती, 50 लाख से अधिक की लूट; पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लूट लगभग 50 लाख से अधिक तकरीबन डेढ़ करोड़ की लूट की है। अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। और पढ़ें

08:41 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: सेना के जवान की अनूठी शादी, प्रेमिका के आगे नहीं चली किसी की, निराश होकर लौटी दुल्हन, जानें मामला

जवान पहले दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था, लेकिन प्रेमिका के विरोध और पंचायत के प्रयास से वह अपनी पुरानी प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार हुआ। बलिया से आई दुल्हन और उनके परिजन निराश होकर लौट गए। और पढ़ें

विज्ञापन
08:14 PM, 23-Nov-2024

Bihar News : झारखंड के बाद अब बिहार की बारी, किसी भी कीमत पर एनडीए की सरकार नहीं बनने देंगे, बोले तेजस्वी यादव

झारखंड के परिणामों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने यहां चार सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है और हमारी सुनिश्चित करेंगे की बिहार में एनडीए सरकार नहीं बन पाए। और पढ़ें

08:11 PM, 23-Nov-2024

School News : एक स्टेज पर उतरे स्कूल के 800 बच्चे, नृत्य-संगीत से दिया वसुधैव कुटुंबकम् का अनूठा संदेश

Vasudhaiva Kutumbakam : रूस-यूक्रेन, ईरान-इजरायल युद्ध हो या धर्म-जाति के नाम पर लड़ाई, यह गलत है। हम सब मानव हैं। इस संदेश के साथ सेंट माइकल के 800 बच्चों ने 'वसुधैव कुटुंबकम्' पर एक स्टेज पर नौ से ज्यादा कार्यक्रम पेश किए। और पढ़ें

विज्ञापन
07:53 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: किशोरी से डॉक्टर ने की हैवानियत, घर का काम करवाने के लिए खुद गांव से लेकर आया था, गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

07:45 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इस हाईटेक स्टेडियम का किया शुभारंभ, कहा- गर्व से कहो हम हिन्दुस्तानी हैं

Harbhajan Singh: इंडियन क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह खुद इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। उन्होंने बताया कि वह पूर्णिया आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं। और पढ़ें

07:32 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: लहरियासराय में जीत के जश्न में डूबे बिहार सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता, 2025 की जीत का किया दावा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और बिहार उपचुनाव में मिली भारी जीत पर लहरियासराय में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नगर विधायक संजय सरावगी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, और मंत्री हरि सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सकारात्मक नेतृत्व को जीत का श्रेय दिया। और पढ़ें

07:21 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: चलती ट्रेन में बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, टीटीई ने CPR देकर बचाई जान, यात्रियों ने की सराहना

अमृतसर से हाजीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) में 70 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने पर टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार ने तुरंत CPR और माउथ-टू-माउथ ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाई। और पढ़ें

07:12 PM, 23-Nov-2024

Bihar Election Result: तरारी विधानसभा की हॉट सीट भाकपा-माले से BJP ने छीन ली, विशाल प्रशांत इतने वोटों से जीते

Bihar By Election Result : बिहार की हॉट सीट तरारी का परिणाम आ गया है। महागठबंधन के दल भाकपा-माले से भाजपा ने यह सीट छीन ली है। राजनीति में नए-नए आए राजनीतिक परिवार के प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। वही हुआ, जो 'अमर उजाला' ने बताया था। और पढ़ें

07:03 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: धान का बकाया लेने गए किसान का देनदार के दरवाजे पर मिला शव, बेटे ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

मृतक के परिजनों ने कहा अपना पैसा लेने गए थे पिता का आरोपियों के दरवाजे पर शव मिला है। पिता को इन लोगों ने जहरीले पदार्थ देकर हत्या की  है। और पढ़ें

06:44 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी की भाई की शादी में गया था, अपराधियों ने ईंट से कूचकर मार डाला

हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। और पढ़ें

06:41 PM, 23-Nov-2024

Bihar by-election: बिहार उपचुनाव में एनडीए की जीत पर जहानाबाद में जश्न, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की सभी चार सीटों पर जीत के बाद जहानाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरवल मोड़ के पास मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। और पढ़ें

06:17 PM, 23-Nov-2024

Bihar by-election: 'तेजस्वी को झारखंड जाना पड़ेगा', बिहार उपचुनाव में एनडीए की जीत पर मंत्री नीरज बबलू का तंज

बिहार की चारों विधानसभा उपचुनाव सीटों पर एनडीए की जीत के बाद पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी का आधार खत्म हो गया है और तेजस्वी को झारखंड में अपनी जगह तलाशनी पड़ेगी। और पढ़ें

06:01 PM, 23-Nov-2024

Bihar: रामगढ़ उपचुनाव में NDA की जीत, मंत्री संतोष सिंह ने किया जनता का धन्यवाद, बोले- लाठी पर जनबल भारी पड़ा

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव और बिहार की चार सीटों पर एनडीए की जीत को लेकर श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने रामगढ़ की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने लाठी के जोर को हराकर जनबल को प्राथमिकता दी। और पढ़ें

05:48 PM, 23-Nov-2024

BSEB Board Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के लिए कब घोषित होगी डेटशीट? पिछले साल इन दिन हुआ जारी

BSEB Bihar Board Exam Date 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी करने की उम्मीद है। हाल में ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र बोर्ड ने भी परीक्षाओं के लिए समय सारिणी प्रकाशित की है। और पढ़ें

05:27 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: जीत पर सीएम नीतीश ने दी बधाई, NDA ने कहा- 2025 में विपक्ष का सूपड़ा हो जाएगा

Bihar News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 2025 में NDA प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जायेगा। राजद सिर्फ बड़े-बड़े दावे करना जानती है, लेकिन जनता अब उनके चाल को समझ गयी है और अब उसका जवाब देने के लिए भी तैयार है। और पढ़ें

05:05 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: शिल्पा शेट्टी पर ज्वेलरी शॉप उद्घाटन के दौरान सड़क जाम का मामला, कोर्ट ने एसपी से तलब की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक पर 7 अक्टूबर 2024 को ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी से सड़क जाम और ट्रैफिक सिग्नल बंद होने की घटना पर सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज हुआ। और पढ़ें

04:35 PM, 23-Nov-2024

Bihar: सहेली की साजिश में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, घुमाने के बहाने दरिंदों के पास छोड़ा, बनाती रही वीडियो

बेतिया के पिपरासी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवती अपनी सहेली की साजिश का शिकार हो गई। सहेली ने उसे घुमाने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर पहले से मौजूद दो युवकों को सौंप दिया, जिन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया। 
  और पढ़ें

04:02 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: चुनाव परिणामों पर गिरिराज सिंह की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- जनता ने दिखाया बड़बोलेपन का नतीजा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। झारखंड के अप्रत्याशित परिणामों पर मंथन की बात कही। और पढ़ें

03:41 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: पत्तरघट में नकाबपोशों ने पशु व्यापारी चाचा-भतीजे पर फायरिंग कर लूटे 60 हजार, पैर में मारी गोली

सहरसा जिले के पत्तरघट थाना क्षेत्र में सुरमाहा पुल के पास शनिवार सुबह नकाबपोश अपराधियों ने पशु व्यापारी मोमो हसन और उनके चाचा जुम्मन को गोली मारकर 60 हजार रुपये लूट लिए।  और पढ़ें

03:28 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election 2024 : तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद भी नाकाम; महागठबंधन को तीन सीटों का क्यों हुआ नुकसान?

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा की जिन चार सीटों पर उप चुनाव हुआ था, उनमें से तीन सीटें महागठबंधन के पास थीं और एक राजग के पास। अब चारों सीटें राजग के पास हैं। इस उप चुनाव में तेजस्वी यादव ने तो ताकत झोंकी ही, लालू प्रसाद भी उतरे थे। फिर ऐसा क्यों हुआ? और पढ़ें

03:26 PM, 23-Nov-2024

Bihar by poll Results LIVE: इमामगंज में मांझी की बहू और बेलागंज में JDU की जीत | Tejashwi | Nitish

Bihar by poll Results LIVE: इमामगंज में मांझी की बहू और बेलागंज में JDU की जीत | Tejashwi | Nitish और पढ़ें

03:07 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: चार सीटों पर उपचुनाव के परिणाम के दिन भी कहीं और व्यस्त रहे सीएम, कहां-क्या कर रहे थे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मीठापुर, पटना में निर्माणाधीन बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय और बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। ये परियोजनाएं उच्च तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चल रही हैं।  और पढ़ें

02:31 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: दो दिन से लापता लेबर कांट्रैक्टर का शव बूढ़ी गंडक नदी में मिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में दो दिन से लापता 28 वर्षीय लेबर कांट्रैक्टर अविनाश कुमार का शव शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी में मिला। शव की पहचान उसके आईडी कार्ड से हुई। और पढ़ें

02:09 PM, 23-Nov-2024

Bihar news: घर में घुसे चोरों ने स्प्रे डालकर लोगों को किया बोहोश, फिर जेवर और नकदी लेकर हुए रफूचक्कर

पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माधोपारा दुर्गा मंदिर स्थित एक घर में चोरों ने नशीले स्प्रे का उपयोग कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात और 10,000 रुपये की नकदी चुरा ली।  और पढ़ें

01:43 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result 2024: इमामगंज में मांझी की बहू, बेलागंज में जदयू नेत्री की जीत; तीसरे नंबर पर जनसुराज

By Election Result 2024: दोनों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। महागठबंधन दूसरे और प्रशांत किशोर की पार्टी को तीसरे नंबर पर जनता ने पहुंचा दिया। और पढ़ें

12:57 PM, 23-Nov-2024

Bihar Election Result : बिहार उपचुनाव में हश्र के बाद प्रशांत किशोर क्या कहलाएंगे? 'किंग मेकर' की रणनीति फेल

Prashant Kishor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी... ऐसे दिग्गजों के 'किंग मेकर' कहलाने का दावा करने वाले चुनावी रणनीतिकार पहली बार चुनावी मैदान में उतरे तो धड़ाम हो गए।  और पढ़ें

12:57 PM, 23-Nov-2024

Bihar News: बरात जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर, एक ही बाइक पर सवार थे तीन किशोर

बगहा पुलिस जिले के रामनगर-नरकटियागंज मुख्य सड़क पर दिउलिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में बारात जा रहे तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।  और पढ़ें

12:53 PM, 23-Nov-2024

Nalanda: एकंगरसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष ने कही ये बात

नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बड़की धावा गांव में 20 वर्षीय नीतू कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

12:30 PM, 23-Nov-2024

Bihar News : दूल्हे और पिता को लड़की वालों ने बनाया बंधक, तीन दिन के बाद पुलिस ने कराया मुक्त; फिर हुई शादी

Bihar : शादी के मंडप में लड़का और लड़की पक्ष एक दूसरे से उलझ गये। दोनों तरफ से बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि लड़की पक्ष ने लड़का और उसके पिता को बंधक बना लिया। तीन दिनों तक दोनों पिता-पुत्र बंधक बने रहे। और पढ़ें

11:47 AM, 23-Nov-2024

Bihar by poll results 2024: क्या बिहार में नतीजों ने चौंकाया? Jitan Ram Manjhi Nitish Tejashwi Prashant

Bihar by poll results 2024: क्या बिहार में नतीजों ने चौंकाया? Jitan Ram Manjhi Nitish Tejashwi Prashant और पढ़ें

11:13 AM, 23-Nov-2024

Bihar News: सीतामढ़ी में युवक की हत्या; दोस्त की बारात जा रहा था, लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

Sitamarhi News: अलोक अपने दोस्त की शादी में जा रहा। बेहटा हेचरी इलाके में अपराधियों ने कार को ओवरटेकर कर रोका। इसके बाद लूटपाट की कोशिश करने लगे। आलोक और उसे दोस्तों ने विरोध किया तो अपराधी गोलीबारी करने लगे।  और पढ़ें

11:01 AM, 23-Nov-2024

Bihar News : तिलक समारोह में मची भगदड़, हर्ष फायरिंग में लड़की के ममेरे भाई की मौत

Bihar : तिलक कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक तिलक का माहौल बिगड़ गया। लोग इधर उधर भागने लगे। लोग चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगे अब नहीं चढ़ेगा तिलक। कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई।
  और पढ़ें

10:20 AM, 23-Nov-2024

Bihar News : बारात आने से पहले बेटी की रुकी शादी, बांड भी भरवाया; कहा- करोगे ऐसा तो जाओगे जेल

Bihar : विवाह की तैयारी चल रही थी। कुछ ही घंटों में बारात घर तक पहुँचने वाली थी, तभी कुछ अधिकारी लड़की के घर पर पहुंचे और शादी रुकवाई। परिजनों से बांड भी भरवाया और चेतावनी देते हुए कहा कि इस गलती पर अब सभी लोगों को जाना होगा जेल।  और पढ़ें

10:09 AM, 23-Nov-2024

Bihar News : एनएच 20 पर पुल से टकराई पिकअप वैन, मासूम बच्ची समेत दो की मौत, 16 घायल; गोरखपुर जा रहे थे सभी

Nalanda News: पिकअप वैन पर सवार लोग नवादा जिले के स्टालिन गांव से गोरखपुर जा रहे थे। एनएच 20 पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। टक्क इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें

08:00 AM, 23-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Supaul News: हादसे के बाद लोगों ने एनएच-27 के किनारे गड्ढे में पेड़ से अटकी बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तीन अलग-अलग क्रेन की मदद से बस को वहां से निकाला गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें