फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 05-Nov-2024

Sharda Sinha Death : पीएम मोदी से सीएम नीतीश कुमार तक शारदा सिन्हा को लेकर चिंतित थे, निधन की खबर से सभी दुखी

Sharda Sinha Passed Away : प्रधानमंत्री मोदी लगातार अपडेट ले रहे थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एम्स दिल्ली हालचाल लेने गए थे। सीएम नीतीश कुमार शारदा सिन्हा को लेकर चिंतित थे। अब हर कोई दुखी है। शारदा सिन्हा का निधन बिहार के लिए बड़ा झटका है। और पढ़ें

10:45 PM, 05-Nov-2024

Sharda Sinha : दुखवा मिटाईं छठी मइया... शारदा सिन्हा का अंतिम गीत, मैंने प्यार किया में गाया, मगर पहचान छठ गीत

Chhath 2024 : लोक आस्था का चार दिवसीय महान पर्व छठ आज शुरू हुआ और छठ गीतों का पर्याय रहीं शारदा सिन्हा को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया। छह-सात वर्षों से कैंसर से जूझ रहीं शारदा सिन्हा पति के निधन के बाद टूट गई थीं। 44 दिन बाद वह भी चली गईं। और पढ़ें

10:19 PM, 05-Nov-2024

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा के निधन से दौड़ी शोक की लहर; 72 साल की आयु में दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

लोकगायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात करीब 9.20 बजे अंतिम सांस ली। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान शारदा सिन्हा के निधन से उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने लोकगायिका के निधन पर शोक जताया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:02 PM, 05-Nov-2024

Patna AIIMS : पटना एम्स के डायरेक्टर पर कार्रवाई, बेटे का नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र बनाने का है आरोप

Bihar News : डॉ जीके पॉल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जांच कमेटी का गठन किया। इस कमिटी ने अपनी रिपोर्ट 27 सितंबर को मंत्रालय को सौंप दी। अब मंत्रालय ने पटना एम्स के कार्यकारी डायरेक्टर को हटाने का आदेश जारी कर दिया। और पढ़ें

09:27 PM, 05-Nov-2024

Bihar Crime: रेलवे के चोरों का बर्तन दुकानदारों से गठजोड़, RPF ने चोर के साथ बर्तन दुकानदार को किया गिरफ्तार

Raxaul Crime: आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद चोरी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इसमें चोरों के बर्तन दुकानदारों से सीधे लिंक होने की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:24 PM, 05-Nov-2024

Chhath Puja : भाई संग बाइक सवार दो चचेरी बहनों की सड़क दुर्घटना में मौत, छठ की खरीददारी कर लौट रहे थे घर

Bihar : आस्था का महापर्व छठ के लिए कपड़ा खरीदकर तीन भाई बहन वापस घर लौट रहे थे। तभी सामने से एक अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों चचेरी बाँहों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

09:10 PM, 05-Nov-2024

Bihar News: यमुने नदी में व्यक्ति का शव मिलने से छठ पर्व की खुशी मातम में बदली, पुलिस जांच में जुटी

Jehanabad News: जहानाबाद में छठ पर्व के बीच एक व्यक्ति का शव नदी में मिलने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

08:55 PM, 05-Nov-2024

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल; आरोपी चालक फरार

Hajipur News: घायल कांस्टेबल स्वीटी कुमारी के एक साथी पुलिसकर्मी ने बताया कि सदर थाना में जगह की कमी के कारण उन्हें पुलिस लाइन से ड्यूटी पर आना-जाना पड़ता था। घटना के वक्त वह अपनी नियमित सुबह की गश्त के लिए सदर थाना जा रही थीं। और पढ़ें

08:47 PM, 05-Nov-2024

Crime: जिम संचालक से रंगदारी मांगने और गोलीबारी मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, डेमो क्लास में रची गई थी साजिश

Hajipur News: वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ कुमार ने जिम जॉइन करके पहले से ही जिम संचालक शुभम कुमार पर हमला करने की योजना बनाई थी। और पढ़ें

08:17 PM, 05-Nov-2024

Bihar News : हिस्सेदारी को लेकर दोस्तों ने दोस्त की ले ली जान, मेला दिखाने के लिए बुलाया और फिर कर दी हत्या

Bihar : छोटी बड़ी छिनतई और लूट में हिस्सेदारी को लेकर एक युवक को उसी के साथियों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले का पता तब चला जब घटनास्थल से मृतक का मोबाइल घटनास्थल से बरामद हुआ।  और पढ़ें

08:11 PM, 05-Nov-2024

छठ महापर्व: रेलवे ने उठाए यात्री सुविधा एवं सुरक्षा के विशेष कदम, 446 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेलवे ने छठ महापर्व के मद्देनजर यात्री सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं, जिसमें भीड़ नियंत्रण उपाय भी शामिल हैं। वहीं, विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख शहरों के लिए 446 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:50 PM, 05-Nov-2024

Bihar: सुबह काम करने गया... पर लौटा नहीं चंद्रशेखर, संदिग्ध मौत; दुकानदार ने बताया हादसा, हत्या का भी आरोप

Bettiah News: थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर के परिजनों के आरोप के मद्देनजर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। और पढ़ें

07:36 PM, 05-Nov-2024

Bihar News : करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने दबोचा, पति और बेटे पर भी हैं आरोप

Bihar : पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। वह पैक्स का चुनाव लड़ने के लिए एनओसी लेने पहुंची थी, लेकिन इसी बीच पुलिस को इस बात की भनक लग गई और पुलिस ने वहां से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  और पढ़ें

06:58 PM, 05-Nov-2024

Chhath Puja: बिहार में त्रेता युग से है यह मंदिर, कई बार बर्बाद होकर जिंदा हुआ; छठ में इस स्थान का विशेष महत्व

Dev Surya Temple: देव सूर्य मंदिर का निर्माण त्रेता युग में राजा ऐल ने करवाया था, जो आज से लगभग एक लाख पचास हजार चौबीस वर्ष पुराना माना जाता है। छठ पर्व के दौरान देव सूर्य मंदिर का महत्व और बढ़ जाता है। कार्तिक महीने के इस महापर्व में सूर्योपासना करने हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं। और पढ़ें

06:11 PM, 05-Nov-2024

By Election 2024 : सम्राट ने दिया बयान, बिहार के उपचुनाव से इस सरकार का कुछ बिगड़ने वाला नहीं, लालू पर भी बरसे

Bihar : बिहार में होने वाले उपचुनाव से बिहार सरकार का कुछ भी बिगड़ने वाली नहीं है। लेकिन, डबल इंजन में चार गुना तेजी जरूर आएगी। लालू यादव के 15 साल को याद कीजिए कि एक भी गरीबों को न न्याय दिया और न ही आरक्षण। लालू के आरक्षण का मतलब परिवार है।
  और पढ़ें

05:56 PM, 05-Nov-2024

Dowry: छठ पूजा के माहौल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई को ससुराल वालों ने जमकर पीटा; हत्या या आत्महत्या?

Dowry Death: तरैया थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके वालों की ओर से दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार मामले में पारिवारिक विवाद और दहेज का पहलू सामने आ रहा है। गहन जांच की जा रही है। और पढ़ें

03:39 PM, 05-Nov-2024

बिहार में शर्मनाक वारदात: सास और दामाद के बीच में था 'पत्नी' वाला प्यार,सोनम को जान देकर चुकानी पड़ी इसकी कीमत

Saharsa News: सौर बाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तकनीक से सबूत जुटाए जा सकें। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:24 PM, 05-Nov-2024

Chhath Puja : छठ पूजा में छह लोग गंगा में डूबे, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन का चल रहा है इलाज

Bihar : आज से आस्था अक महापर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय से शुरू हो गई, लेकिन इसके साथ ही बिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ही परिवार के तीन लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। एक दूसरे को बचाने में 6 लोग गंगा में डूब गये थे। और पढ़ें

03:03 PM, 05-Nov-2024

Bihar News: कशिश कपूर ने बिग बॉस में की वाइल्ड कार्ड एंट्री, बिहार का नाम किया रोशन

Purnea News: कशिश के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का रुझान बचपन से ही मीडिया और एंटरटेनमेंट की ओर था। इस वजह से उन्होंने मुंबई का रुख किया और कई बड़े रियलिटी शोज में अपनी जगह बनाई। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:34 PM, 05-Nov-2024

Bihar News: बेलगाम रफ्तार का कहर; पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। और पढ़ें

02:16 PM, 05-Nov-2024

Love Affair: मेले से लौट रहे थे दंपती, पत्नी के प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर पति को मारी गोली; हालत नाजुक

Sitamarhi News: पुलिस ने बताया कि घटना की वजह ममता का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। और पढ़ें

01:07 PM, 05-Nov-2024

Sharda Sinha Health Update : शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर, पीएम ने पूछा हाल चाल, बेटे अंशुमान ने लोगों से की अपील

Bihar : शारदा सिन्हा की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने अंशुमान से शारदा सिन्हा के स्वास्थय की जानकारी ली। अंशुमान ने उन्हें बताया कि वह अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। पीएम ने कहा कि छठी मैया कृपा करें। सब अच्छा होगा, आप धैर्य धारण करें। और पढ़ें

08:31 AM, 05-Nov-2024

Chhath Puja 2024 : चार दिनों का महापर्व छठ शुरू, पहले दिन नहाय खाय में क्या-क्या रखनी होती है सावधानी?

 Chhath Puja Nahay Khay : लोक आस्था का चार दिवसीय महान पर्व छठ आज शुरू हो गया है। नहाय खाय से इसकी शुरुआत हुई है। इसे कदुआ-भात भी कहते हैं। नहाय -खाय से ही दरअसल छठ में सावधानी की शुरुआत होती है। और पढ़ें

12:21 AM, 05-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थ स्थल है। इस दौरान      भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह देव पहुंचे। पवन सिंह वहां त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर को मत्था टेकाकर पूजा अर्चना की। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें