फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Budget 2025 Live: एससी-एसटी छात्रों और महिलाओं पर नीतीश कुमार सरकार मेहरबान; सम्राट की बजट घोषणाएं देखें

Mon, 03 Mar 2025 06:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

 Bihar Budget Session 2025 Live News in Hindi : इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव है और उससे पहले यह राज्य सरकार का अंतिम बजट है। पिछले साल राज्य के वित्त मंत्री बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सम्राट चौधरी अपना यह दूसरा बजट पेश किया। इस बार सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर रहा।
विज्ञापन
बिहार का बजट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:46 PM, 03-Mar-2025

358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं है
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्त्तमान में राज्य के 534 प्रखंडों में से 358 प्रखंडों में अंगीभूत व राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं हैं। इन प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से एक-एक डिग्री महाविद्यालय (सरकारी/निजी) की स्थापना सुनिश्चित की जायेगी। वर्ग 01 से 10 तक के सामान्य श्रेणी के छात्रों (अल्पसंख्यक सहित) की छात्रवृति दर को दोगुना किया जायेगा। निजी क्षेत्र के सहयोग से राज्य में नए निजी मेडिकल कॉलेज संचालित किये जायेगे।
 

03:25 PM, 03-Mar-2025

बिहार का बजट आकार 3,16,895.02 करोड़ रुपये है
वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार राज्य का बजट आकार 3,16,895.02 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट आकार 2,78,725.72 करोड़ रुपये से 38,169.30 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक स्कीम का बजट अनुमान 1,16,750 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान 1,00,000 करोड़ रुपये से 16,750 करोड़ रुपये अधिक है।

02:51 PM, 03-Mar-2025

इस वित्तीय वर्ष बजट में 8 हजार 831 करोड़ रुपये राजस्व बजट के लिए 
वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्व बचत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बचत आठ हजार 831 करोड़ रुपए रखा गया है। जो वित्त वर्ष 2024-25 से 38 हजार 169 करोड़ रुपए अधिक है। इस वित्तीय वर्ष में राजस्व 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपया अनुमानित है। पिछले वित्तीय वर्ष से यह 34 हजार करोड़ रुपया अधिक है। पंचायती राज निकाय के लिए 4012 करोड़ रुपए प्रस्तावित है नगर निकाय के लिए 2160 करोड़ रुपया प्रस्तावित है।

विज्ञापन
02:38 PM, 03-Mar-2025

अगले तीन महीने में उड़ेंगे पूर्णिया से हवाई जहाज
विधानसभा में बजट पेश करने हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का काम पूरा होने वाला है। अगले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे। इसके अलावा तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (रक्सौल, राजगीर और सुलतानगंज) के बारे में भी वित्त मंत्री ने बात की।

02:30 PM, 03-Mar-2025

महिलाओं ने लिए सीएम नीतीश ने कई काम किए
बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई काम किए हैं। राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसमें यात्री, चालक और कंडक्टर भी महिला ही होगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। 

विज्ञापन
02:22 PM, 03-Mar-2025

इन क्षेत्रों में इतना खर्च करेगी सरकार
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025 और 2026 में शिक्षा पर 60 हजार 954 करोड़, स्वास्थ्य पर 20 हजार 335, ग्रामीण विकास पर 16 हजार 193, ऊर्जा के लिए 13 हजार 483 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। अब सरकार पर अरहर और मूंग को इसके अंतर्गत लाएगी। पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी। सभी पंचायतों में कन्या विवाह मंडप की स्थापना की जाएगी। 

02:16 PM, 03-Mar-2025

केंद्र के साथ मिलकर हो रहा विकास, इनपर फोकस
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य का विकास किया जा रहा है। बिहार को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार। इस बार 54 हजार 575 करोड़ रुपये की मदद मिलने का अनुमान है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने तेजी से विकास किया। राज्य में स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सुधार किया है। राजस्व बचत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बचत 8 हजार 831 करोड़ रुपये रखा गया है। यह वित्त वर्ष 2024-25 से 38 हजार 169 करोड़ रुपये अधिक है। 

02:04 PM, 03-Mar-2025

वित्त मंत्री ने 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश कर दिया है। यह बजट पिछले बार की बजट से 38 हजार करोड़ से अधिक है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर है। 

02:00 PM, 03-Mar-2025
बजट पेश करने सदन पहुंचे सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में पहुंच चुके हैं। अब से कुछ ही देर बाद वह सदन में बजट पेश करेंगे। 

01:36 PM, 03-Mar-2025
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

बजट पेश करने से पहले पूजा करते दिखे सम्राट
बिहार बजट पेश करने के पहले सम्राट चौधरी ने भगवान से लिया आशीर्वाद। मंदिर में बजट की प्रति रख कर की पूजा। उन्होंने लाल बैग दिखाकर बताया कि वह बजट पेश करने जा रहे हैं 

12:40 PM, 03-Mar-2025

दो बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई

विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर गई। पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल और शून्य काल हुआ। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दी गई है। लंच ब्रेक के बाद वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करने जा रहे हैं। इधर, सदन के बाहर तेज प्रताप यादव ने कहा कि 2025 में तेजस्वी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। 

12:01 PM, 03-Mar-2025

विपक्ष के विधायकों ने कर दिया वॉकआउट
वहीं कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के सवाल पूछने के बाद राजद विधायक समीर कुमार महासेठ सवाल पूछने लगे जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने टोका। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने जवाब भी दिया लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद विरोध करते हुए विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और पेपर फाड़ते हुए वॉकआउट कर दिया।

11:55 AM, 03-Mar-2025

विपक्ष के विधायक हंगामा कर रहे हैं
विधानसभा में सदन की कार्यवाही चल रही है। विपक्ष के नेता हंगामा कर रहे हैं। कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। इसी बीच राजद विधायक ललित यादव ने विधि व्यवस्था को को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा सबूतों के अभाव में लोग बरी हो रहे हैं। ऐसे मामलों के लिए क्या कोई व्यवस्था बनाई जा रही है? मंत्री बिजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था क्यों है? सब ऑनलाइन है आप पढ़ लीजिए।' 

11:34 AM, 03-Mar-2025

कार्यपालक सहायक की नियुक्ति पर मंत्री ने दिया जवाब
मंत्री विजय चौधरी ने कार्यपालक सहायक की नियुक्ति पर जवाब किया। कहा कि कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति बेल्ट्राॅन के जरिए होती है। इसके लिए परीक्षा ली जा रही है। इसमें काम जा रही है। इस पर विपक्ष ने पूछा कि क्या बेल्ट्रॉन आउटसोर्सिंग कंपनी है? मंत्री ने जवाब दिया कि यह सरकार की एक संस्था है। इसकी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। 

11:13 AM, 03-Mar-2025
प्रदर्शन करते विपक्ष के विधायक। - फोटो : अमर उजाला

यह मांग लेकर विपक्ष के विधायकों का प्रदर्शन
विधानसभा परिसर में विपक्ष के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। विधायक वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन पढ़ाने की मांग कर रहे हैं। भाकपा माले के विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

10:34 AM, 03-Mar-2025

आने वाले 50 सालों तक बजट पेश करेगी NDA 
भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि आने वाले 50 सालों तक एनडीए बजट पेश करेगी। लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बिहार के जनता का बजट होगा। बिहार में खुशहाली आएगी।

10:07 AM, 03-Mar-2025
भाकपा माले के विधायक सत्येंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विपक्ष के विधायक बोले- यह बजट चुनावी लॉलीपॉप है
विधानसभा परिसर में माले नेता  सत्येंद्र यादव ने कहा कि बिहार की जनता टक टकी लगाए हुए हैं लेकिन बजट से कोई फायदा होने वाला नहीं है। नीतीश कुमार के सरकार का जो बजट है यह भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए मुखित होगा जनता के लिए कुछनहीं होगा। यह बजट चुनावी लॉलीपॉप होगा

10:04 AM, 03-Mar-2025

मुफ्त बिजली देने और वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार का फोकस नौकरी, रोजगार, महिला और किसानों पर होगा। एनडीए सरकार की इस बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता नीतीश सरकार से मुफ्त बिजली, वृद्धा पेंशन, रोजगार, नौकरी में वृद्धि समेत कई प्रमुख चीजों पर फोकस करने की मांग रहे हैं। पिछले साल 2.78 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। इस साल का बजट तीन लाख 10 हजार करोड़ होने का अनुमान है। 

09:47 AM, 03-Mar-2025

Bihar Budget 2025 Live: एससी-एसटी छात्रों और महिलाओं पर नीतीश कुमार सरकार मेहरबान; सम्राट की बजट घोषणाएं देखें

बिहार विधानसभा में सोमवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार का अंतिम बजट पेश किया जाएगा। इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव है और उससे पहले यह राज्य सरकार का अंतिम बजट है। पिछले साल राज्य के वित्त मंत्री बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सम्राट चौधरी अपना यह दूसरा बजट पेश करेंगे। बिहार विधानसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। सुबह के दो घंटे प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण सूचनाओं और प्रतिवेदनों के लिए है। उसके बाद दोपहर दो बजे से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आए व्यक्ति का उपस्थापन किया जाएगा। यानी दो बजे से बिहार बजट पेश किया जाएगा।


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें