05:18 PM, 17-May-2023
तिरेत पाली मठ के महंत सुदर्शनाचार्य के पंडित धीरेंद्र शास्त्री।
- फोटो : सोशल मीडिया
बाबा बोले- सितारों को आंखों को महफूज रखना
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शायरी सुनाते हुए अपनी कथा का समापन किया। उन्होंने कहा कि सितारों को आंखों को महफूज रखना क्योंकि बहुत देर तक रात ही रात होगी, मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर हैं हम भी...बाला जी ने चाहा तो किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी। इसके बाद तिरेत पाली मठ के महाराज जी यह तिरेत पाली मठ भारत के नंबर एक में है। इस तरह की कथा एक बार नहीं, अगर बार-बार हो, अनेक बार हो तो तिरेत पाली मठ ऐसी कथा का आयोजन करवाने में सक्षम है। इसी बीच बक्सर से आए एक साधु ने हिन्दू राष्ट्र की बात का मंच पर बैठे संत ने समर्थन किया। उन्होंने कहा बाबा हिन्दू राष्ट्र की तरफ अग्रेसर हो रहे हैं। मैं आप सभी को कह दूं कि 2027 तक भारत हिन्दू राष्ट्र ने नाम से जाना जाएगा। इससे पहले हमने कहा था कि 2020 तक राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होगा, भगवान की कृपा हुई सही में 2020 में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। 2027 तक कोई कितना भी जोड़ लगा ले भारत हिन्दू राष्ट्र के नाम से जाना जाएगा।