फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग की करने जा रहे हैं शुरुआत तो जरूर करें ये आसन

Mon, 14 Jun 2021 01:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योग शुरू करने का मन बना चुके हैं लेकिन पता नहीं है कि कहां से शुरू करना है तो परेशान न होइए। कुछ साधारण और सरल आसनों को करके आप योग की शुरुआत कर सकते हैं जिनसे कि आपकी सेहत को लाभ पहुंचेगा। 
विज्ञापन
आसनों को करके आपको सेहत लाभ मिल सकता है - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आपने पहले कभी योग नहीं किया है और अब शुरुआत की है और संशय में हैं कि किन आसनों को किया जाए तो अगली स्लाइड्स में बताए गए आसनों को करके आपको सेहत लाभ मिल सकता है। यह आसन बहुत अधिक कठिन भी नहीं हैं और आपसे बन भी जाएंगे इसलिए प्रतिदिन इनके साथ अपने योग का अभ्यास करना शुरू करें। इन्हें कोई भी कर सकता है। इनके लिए कोई उम्र की सीमा नहीं है।

बालासन

यदि आपने योग करना अभी- अभी शुरू किया है तो इस आसन को करने से आपका दिमाग और मन शांत रहेगा और इसे करना भी बहुत आसान होगा क्योंकि यह सरलतम आसनों में से एक है। बालासन करने के लिए सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाती से अपने जांघों पर दबाव डालें।

नौकासन

नौकासन करना नए लोगों के लिए इतना कठिन नहीं है। इसे करके आसानी से शरीर को शेप में लाया जा सकता है, साथ ही कई सारी बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। नौकासन करने के लिए सबसे पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों को एक साथ कर लें। दोनों हाथों को पैरों के पास रख लें। अब हाथों को पैरों कि तरफ खींचे और अपने पैरों एवं सीने को उठाएं। आपकी आंखें, हाथों की उंगलियां व पैरों कि उंगलियां एक सीध में होनी चाहिए। पेट की मासपेशियों के सिकुड़ने के कारण नाभि में हो रहे खिंचाव को महसूस करें।

सर्वांगासन

सर्वांगासन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, यह शरीर के सभी अंगों के लिए लाभदायक है क्योंकि इससे पूरे शरीर की कसरत होती है। इसे धीरे-धीरे करने पर यह होने लगता है पर शुरुआत में इसे अपनी क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए। इस आसन से थायरॉइड ग्लैंड भी नियंत्रित होता है और शरीर के पाचन से लेकर रीढ़ की हड्डी तक की क्रियाएं सुचारू होती हैं।

विज्ञापन







 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें