फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में ज्यादा तेजी से बढ़ रही है पीने की लत

Fri, 26 Oct 2018 06:36 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
beer - फोटो : file photo
विज्ञापन

शराब पीने के आदी औरत और पुरुष दोनों ही हो सकते हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि महिलाओं में पीने की लत ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार, 2005-6 में महिलाओं में शराब पीने का प्रतिशत 0.4 था, जो 2015-16 में बढ़कर 0.7 प्रतिशत तक हो गया है। ज्यादा पीने की लत के चलते यौन हिंसा के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ अल्कोहल एब्यूज एंड अल्कोहल’ के लिए की गई एक रिसर्च के अनुसार, ज्यादातर हिंसक अपराधों में लिप्त हमलावर शराब के नशे में होते हैं।

विज्ञापन


शराब से जुड़ी एक और समस्या अब तेजी से अपने पैर पसार रही है और वह है, डेट रेप ड्रग यानी नशीली दवाओं को शराब या कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर परोसना। यह एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए महिलाओं को आसानी से यौन शोषण का शिकार बनाया जाता है। पार्टियों के दौरान इसे चुपके से पीने वाले के जाम में मिला दिया जाता है, जिसे पीकर महिला अपनी सुधबुध खो देती है और अपने ऊपर हो रहे यौन हमले का विरोध नहीं कर पाती।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें