एक नए अध्ययन में पता चला है कि औसतन सात से आठ घंटे से कम या ज्यादा नींद लेने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को परेशानी हो सकती है। 'स्लीप जर्नल' में प्रकाशित शोध के लिए 40 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों का परीक्षण किया गया।
शोध में पाया गया कि इन प्रतिभागियों में से आधे से ज्याद 6.3 घंटे से कम नींद ले रहे थे, जो शोध में की गई सिफारिश के अनुसार एक घंटे से कम थी। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ओंटारियो में रिसर्च एसोसिएट और शोध के प्रमुख लेखक कोनोर वाइल्ड कहते हैं, ''हमने शोध में पाया है कि पर्याप्त मात्रा में नींद दिमाग की कार्यक्षमता को अच्छा रखती है। इसके लिए सात से आठ घंटे की नींद पर्याप्त है।'' लेकिन इससे ज्यादा ठीक नहीं।