फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्गीत प्राणायाम: पांव की सूजन से दिलाए छुटकारा

Thu, 04 Jan 2018 10:38 AM IST
डॉ. शैलेन्द्र शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलेरिया में पांव बहुत ज्यादा सूज जाते हैं। इसमें कोई भी दवा कुछ हद तक ही कारगर होती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को वायुकारक तत्वों से परहेज करना चाहिए। हमेशा गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह उद्गीत प्राणायाम लाभकारी है। 

विज्ञापन


सुखपूर्वक बैठकर सामान्य गति से लंबी-गहरी सांस अंदर लें और ऊं के उच्चारण के साथ सामान्य गति से ही सांस छोड़ें। ऊं के उच्चारण में 'ओ' से तीन गुना अधिक समय 'म' के उच्चारण पर हो।

सांस लेते समय अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी महसूस करें। ध्यान अग्निचक्र पर हो। प्रतिदिन तीन से चार मिनट तक या औसतन सात बार तक अभ्यास करें। उद्गीत प्राणायाम और भोजन के बीच तीन से पांच घंटे का अंतराल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें