लोग ट्रेडमिल वर्कआउट को काफी तवज्जो देते हैं
- फोटो : Social Media
लंबे समय से जिम बंद हैं। ऐसे में कई लोगों ने घर पर ही अपने वर्कआउट को जारी रख रखा है। कई लोगों ने घर पर ही अपना छोटा-मोटा जिम तैयार कर लिया है ताकि उनके वर्कआउट सेशन्स में कोई दिक्कत न आए। जो लोग घर पर नया-नया जिम तैयार करते हैं या घर से ही कसरत शुरू करते हैं वे लोग ट्रेडमिल वर्कआउट को काफी तवज्जो देते हैं क्योंकि इसके अपने फायदे भी हैं। आइए जानते हैं कि यदि ट्रेडमिल वर्कआउट शुरू करने जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना हो जाता है जरूरी।
-
जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति नया ही ट्रेडमिल खरीदे। कई लोग सेकंड हैंड ट्रेडमिल भी खरीदते हैं। ऐसे लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि वे इसे लेते वक्त इसके मोटर और शॉकर को अच्छे से एक बार देख लें ताकि आगे चलकर कोई समस्या न आए।
-
कसरत करने के लिए सीधा ट्रेडमिल पर न चढ़ जाएं। यह आपको परेशानी में डाल सकता है क्योंकि इस कसरत के दौरान हमारे घुटनों पर जोर पड़ता है इसलिए यदि ट्रेडमील एक्सरसाइज करने जा रहे हैं तो कोशिश करें कम से कम 10 मिनट का वर्कआउट सेशन तो पहले ही कर ही लें।
-
ट्रेडमिल की स्पीड को लेकर किसी अच्छे ट्रेनर से बात कर लें। शुरू में उसी गति पर कसरत करें, फिर अनुभव हो जाने पर भले ही आगे चलकर आप अपने अनुसार गति को घटा या बढ़ा लें।
-
ट्रेडमिल से डरें न अर्थात सेफ्टी बार के सहारे ही कसरत न करें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका पोश्चर प्रभावित होगा बल्कि आपको घुटने, पैरों या शरीर के किसी अन्य अंग पर चोट भी लग सकती है इसलिए सेफ्टी बार को पूरी तरह और पूरे समय पकड़कर कसरत न करें।