फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर की थकान को 10 मिनट में छूमंतर कर देगा ये खास प्राणायाम

Wed, 09 Aug 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
दिन भर ऑफिस में ढेर सारा काम करके जब आप घर लौटते हैं तो किचन और बच्चों की टेंशन एक बार फिर आपको घेर लेती है। जिसके बाद शाम को आपको तनाव और थकान होने लगती है लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे एक प्राणायाम के बारे में जो सिर्फ 10 मिनट में आपकी दिन भर की थकान को छूमंतर कर सकता हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिर दर्द
नाड़ी शोधन प्राणायाम की खासियत यह है कि इसे करने से व्यक्ति चिंताओं और सिर दर्द की परेशानी से दूर रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
नाड़ी शोधन प्राणायाम को आप न सिर्फ सुबह उठते ही कर सकते हैं बल्कि अपनी सुविधा के मुताबिक ये शाम को या सोने से पहले भी करके मिनटों में आपने तनाव को कम कर सकते हैं।

4 of 5
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं और आंखें बंद कर लें। फिर अपना दाएं हाथ के अंगूठे से नाक के के दाएं छिद्र को बंद कर लें और बाएं छिद्र से भीतर की ओर सांस खीचें।
अब बाएं छिद्र को अंगूठे के बगल वाली दो अंगुलियों से बंद करें। दाएं छिद्र से अंगूठा हटा दें और सांस छोड़ें। अब इसी प्रक्रिया को बाएं छिद्र के साथ दोहराएं। इसे प्रतिदिन 7-10 मिनट तक करने की आदत डालें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसे अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी कहते हैं। इससे शरीर का रक्त संचार ठीक रहता है और अच्छी नींद आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें