फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना करें ये योगासन, मिल जाएगा हर लत से छुटकारा

Tue, 27 Aug 2019 10:44 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

लत किसी भी चीज की लगे बुरी ही होती है। अधिकतर लोगों को शराब, धूम्रपान, और बाकि मादक पदार्थों की लत से मुक्ति पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है उसके बावजूद कम लोग ही सफल हो पाते हैं। लेकिन इस बुरी आदत से छुटकारा पाने में एरोबिक व्यायाम मददगार साबित हो सकता है। एरोबिक व्यायाम करने से सिर्फ लत ही नहीं मधुमेह, दिल की बीमारी और जोड़ों के दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मिलती है। इसके अलावा इस व्यायाम से तनाव कम करने और अवसाद जैसे कई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी फायदा होता है।

विज्ञापन

अमेरिका में बफलो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया है कि किसी भी प्रकार की लत से छुटकारा पाने और रोकथाम में एरोबिक व्यायाम दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक थानोस के अनुसार कई अध्ययनों से पता चलता है कि एरोबिक व्यायाम शराब, निकोटिन, उत्तेजक औषधि और नशीले पदार्थों की लत से निजात पाने में लाभदायक है। 
विज्ञापन

इस व्यायाम को निम्न स्तर से मध्यम स्तर पर किया जाता है। इस व्यायाम की अवधि कम से कम 20 मिनट या उससे अधिक होती है। दौड़ना, साईकिल चलाना, सीढियां चढ़ना, रस्सी कूदना और एरोबिक्स क्लासेस, ये सभी एरोबिक गतिविधियों के उदाहरण हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें