फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े टाइट हो रहे हों तो मोटापा समझ कर इग्नोर न करें, हो सकती है ये बीमारी

Thu, 02 Mar 2017 04:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर हम छोटे-छोटे दर्द और समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये दर्द ही आगे चलकर कई घातक बीमारियों का रूप ले लेते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको किन-किन लक्षणों को पहचानने की जरूरत है।
विज्ञापन


- अगर आपको कुछ खाने या पीने में दिक्कत हो रही हो तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। कई बार पानी तक गले से नीचे नहीं उतर पाता। अगर आपको कभी भी अपने अंदर ये लक्षण दिखे तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ये एक तरह का कैंसर हो सकता है जो गले से लेकर पेट में जाता है।

- अगर अक्सर ही गैस की समस्या रहती है तो डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा गैस पास करते समय अगर बदबू आती है तो भी आपको सचेत होने की जरूरत है क्योंकि ऐसा आंतों में होने वाले इंफेक्शन की वजह से हो सकता है।
विज्ञापन


- अगर अचानक ही आपको कपड़े टाइट आने लगे तो जरूर नहीं कि इसका मतलब वजन बढ़ना हो। इसका मुख्य कारण पेट में बनने वाली गैस या सूजन हो सकती है। इसलिए इसे अनदेखा ना करें और समय रहते डॉक्टर को दिखाएं।

- अगर बिना कोशिश के ही वजन कम हो रहा हो तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। इसकी एक वजह पेट या फेफड़ों में होने वाला कैंसर हो सकता है। इसमें भूख कम हो जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें