फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनरल और आर.ओ वॉटर भी नहीं है पीने लायक!

Sun, 15 May 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पानी के बिना धरती का कोई भी जीव जिंदा नहीं रह सकता है लेकिन प्रकृति के द्वारा दिया गया पानी अब प्रदूषण के कारण पीने लायक नहीं रह गया है। इस पानी से बचकर हम अक्सर बोतल बंद मिनिरल वॉटर पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसको पीकर हम सोचते हैं कि  ये बिल्कुल साफ है। सच ये है कि ये पानी भी कई भारी नुकसान हमारी सेहत को करता है। जिस पानी को हम शुद्ध समझ कर पीते हैं वो भी पीने लायक नहीं है। जी हां, डिस्टिल्ड वॉटर और मिनरल वॉटर ये भी अब साफ नहीं रह गया है। हम आपको बताएंगे कि वो पानी जिसको आप शुद्ध समझ रहे हैं उसमें क्या कमियां हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले डिस्टिल्ड वॉटर की बात करते हैं। इस पानी को सबसे शुद्ध पानी माना जाता है। यह पानी की भाप से तैयार होता है, जिससे यह विषाणु से मुक्त तो हो जाता है। लेकिन इसके पोषक तत्व जैसे आयोडीन, पोटेशियम और कैल्शियम भी नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के  कई तत्वों की शरीर में कमी होने के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं।

आर ओ सिस्टम को आप सभी ने अपने घर में लगा रखा होगा और निश्चिंत हो गए होंगे कि अब हमारा परिवार साफ पानी पी रहा है। इस सिस्टम से पानी के कुछ हानिकारक तत्व और विषाणु तो निकल जाते हैं। मगर ये वाइरस को नहीं निकाल पाता इसलिए ये पानी भी पीने लायक नहीं है। 
विज्ञापन

 
मिनरल पानी झीलों और नदियों से मिलता है। लेकिन आजकल इसे बॉटल में बंद करके बेचा जाता है। जिससे ये पानी भी दूषित हो जाता है और पीने लायक नहीं रह पाता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें