फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतों की ऐंठन झट से दूर करती है यह खास मुद्रा, आप भी ट्राई कीजिए

Thu, 12 Apr 2018 09:30 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कई बार, पेट की चिकनी मांसपेशियों में सूजन, उल्टी-दस्त से होने वाले निर्जलीकरण और पाचन-तंत्र की अन्य गड़बड़ियों से आंतों में अनचाहा संकुचन होता है। इससे ऐंठन होती है। दर्द होता है। यह समस्या वायु, अग्नि और आकाश तत्व की अधिकता तथा जल एवं पृथ्वी तत्व के असंतुलन का परिणाम है।
विज्ञापन


महाशक्ति मुद्रा इन तत्वों को संतुलित करती है। ऐंठन दूर करती है। दोनों हाथ मिलाकर अंगूठों को मुट्ठियों में बंद करें। दोनों हाथों की कनिष्ठा और अनामिका उंगलियों को सीधा कर, उनके ऊपरी हिस्सों को मिलाएं।

पहले दोनों छोटी उंगलियों के अग्रभाग को और फिर अनामिका के शीर्षों को आपस में मिलाएं। तर्जनी और मध्यमा उंगलियों को मोड़कर नाखून के पिछले हिस्सों को मिलाएं। ध्यान पेड़ू पर केंद्रित करें। इसे 10 से 12 मिनट तीन बार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें