फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : वानिकी विश्वविद्यालय में 400 छात्र, 568 उपनल से भर्ती कर दिए कर्मचारी

Thu, 12 Apr 2018 09:28 AM IST
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
upnl
विज्ञापन

उपनल से भर्ती में कैसे खेल हुए हैं, इसका एक नायाब नमूना है, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय । इस विवि में कुल 400 छात्र हैं, वहीं शिक्षकों-कर्मचारियों की संख्या 568 है। ये सभी उपनल के माध्यम से भर्ती होकर काम कर रहे हैं। यह सभी भर्तियां वर्ष 2016 से पहले हुई थीं।

विज्ञापन


वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2011 में राज्य सरकार ने प्रदेश में वानिकी और औद्यानिकी में शोध को बढ़ावा देने के लिए की थी। इसका मुख्य परिसर ( कॉलेज ऑफ हार्टिकल्चर) भरसार में है।  जबकि एक परिसर (कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री) रानीचौरी और  एक परिसर (कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर)  चिलबट्या में है। चिलबट्या परिसर में अभी तक पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। रानीचौरी और भरसार में छात्रों की कुल संख्या करीब 400 है।

खास बात यह है कि यहां 568 कर्मचारी उपनल के माध्यम से भर्ती कर दिए गए। शिक्षक से लेकर गार्ड, माली, सफाईकर्मी तक सब उपनल से भर्ती कर दिए गए। सूबे का यह  अकेला  विवि है, जहां उपनल के जरिए इतने बड़े पैमाने पर भर्ती हुई हो। अब हर माह इन कर्मचारियों का वेतन देने में विवि प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ऐसे में सरकार का यह विवि महज एक सफेद हाथी बनकर रह गया है। यहां न शिक्षकों का ठिकाना है और न ही संसाधनों का इस्तेमाल। ट्रैक्टर से लेकर वाहनों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त है, लेकिन कोई देखभाल न होने के कारण जर्जर होने की तरफ बढ़ रहे हैं।  
विज्ञापन


जांच हुई तो बड़ा गड़बड़झाला आएगा सामने
भरसार परिसर को कई बड़े नेताओं-मंत्रियों ने अपने लोगों को ठिकाना देने का अड्डा बना लिया। सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त यह भर्तियां हुईं थी, उस दौरान नेताओं की ओर से सीधे सूची भेजी जाती थी, जिसके आधार पर उपनल से पत्र जारी कर दिया जाता था। मामले की जांच हुई तो बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला सामने आएगा।

उपनल के माध्यम से यह सभी भर्तियां पूर्व कुलपति प्रो.मैथ्यू प्रसाद के कार्यकाल में हुई हैं। इन सभी भर्तियों के बाद से मेरे कार्यकाल में कोई नई भर्ती नहीं हुई है। विवि के निर्माण के कुछ काम भी अटके हुए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

-प्रो. सीएम शर्मा, कुलपति, औद्यानिकी एवं वानिकी विवि, भरसार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें