चाहे पुरुष हो या फिर कोई महिला अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना हर किसी की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। बावजूद इसके अपनी कुदरती शारीरिक संरचना की वजह से कई ऐसी बीमारियां होती हैं जिसका शिकार महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक होती हैं हालांकि पुरुष भी इस बीमारी से अछूते नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
urine infection
महिलाएं पुरूषों के मुकाबले यूटीआई इंफेक्शन से ज्यादा पीड़ित रहती हैं। ये इंफेक्शन यूरिन मार्ग में होने वाला संक्रमण है। यह संक्रमण शरीर में तब होता है जब किडनी,यूरिनरी ब्लैडर और यूरेथ्रा में से किसी भी अंग में कोई इंफेक्शन फैल जाता है। ये इंफेक्शन ज्यादातर बड़ी आंत में पाए जाने वाला बैक्टीरिया ई कोलाई की वजह से होता है। जबकि इस इंफेक्शन का दूसरा कारण फंगस भी हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
urine infection
ये बीमारी बैक्टीरिया के यूरिनरी ब्लैडर में फैलने से होती है जिसकी वजह से पेशाब करते समय लड़कियों को उनके वेजाइना में जलन महसूस होने लगती है। समय पर अगर इस बीमारी का इलाज न करवाया जाए तो ये किडनी तक को भी क्षति पहुंचा सकता है।
4 of 5
urine infection
ये बीमारी इसलिए भी महिलाओं को ज्यादा होती हैं क्योंकि पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का यूरेथ्रा छोटा होता है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया ब्लैडर को जल्दी प्रभावित करता है।