तनिकले हुए गाल लटकते बहुत जल्दी हैं
- फोटो : Social Media
गालों का बहुत ज्यादा निकला हुआ होना भी कई चेहरों पर अच्छा नहीं लगता है। निकले हुए गाल लटकते बहुत जल्दी हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आपके गाल एकदम सामान्य रहें औैर फिट रहें। गालों को फिट रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप कोई बहुत कठिन परिश्रम करो। काम के साथ ही यदि आप कुछ आसान कसरतों को थोड़ी देर के लिए कर लेंगे तो गाल एकदम परफेक्ट दिखाई देने लगेंगे। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि किन कसरतों को करने से गाल पतले हो जाते हैं।
लिप्स पुल
इस कसरत को नियमित रूप से करने से आपके गाल बहुत जल्दी पतले हो इसे करने के लिए नीचे का होंठ जितना हो सके ऊपर उठाएं, इसके लिए निचले जॉ को बाहर निकालें। इस दौरान आपको खिंचाव महसूस होना चाहिए। यदि नहीं हो रहा है होंठ को ऊपर की तरफ और खींचें। इसे 10-15 सेकंड के लिए होल्ड करें।
फिश फेस
फिश फेस एक ऐसी कसरत है जिसके लिए आपको अलग से वक्त नहीं निकालना होगा क्योंकि इसे आप कभी भी कर सकते हैं। ये गालों गालों पर जमा फैट कम करके उन्हें पतला करती है। इसे करने के लिए अपने गाल और होंठ अंदर की तरफ खींचें, कोशिश करें कि हंसी न आए। 5 से 10 सेकंड के होल्ड करें। इसे करते समय गाल में थोड़ा दर्द उठ सकता है।
गालों में हवा भरना
इस एक्सरसाइज को करके आप अपने मोटे-मोटे गालों को आराम से पतला कर सकती हैं। इसे करने के लिए कमर सीधी करके बैठ जाएं। सिर जितना हो सके पीछे की ओर झुकाएं और चेहरे को आसमान की तरफ रखें। अब होंठों को बाहर की ओर खींचें और मुंह से हवा बाहर निकालें। 5 से 10 सेकंड के लिए होल्ड करें और 20 बार इसे दोहराएं।