प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस चीन से लेकर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अल्बानिया, इंडोनेशिया, ईरान, मलयेशिया, ब्राजील और पाकिस्तान देशों में मनाया जाता है। चीन में 10 सितंबर तो ब्राजील में 15 अक्तूबर, अमेरिका में छह मई, ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर के अंतिम शुक्रवार, और पाकिस्तान में पांच अक्तूबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ओमान, सीरिया और लीबिया देशों में तो 28 फरवरी को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।