फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World NGO Day 2023: आज है विश्व एनजीओ दिवस, जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, इतिहास और महत्व

Mon, 27 Feb 2023 11:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गरीब बेसहाराओं के दुख दर्द को समझना, जरूरतमंदों की मदद करना और उनका सहारा बनना ही एनजीओ का कार्य होता है। एनजीओ के गैर लाभ संगठन भी होता है।
विज्ञापन
विश्व एनजीओ दिवस 2023 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World NGO Day 2023: आज विश्व एनजीओ दिवस मनाया जा रहा है। दुनियाभर में प्रतिवर्ष 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है। दुनिया के लगभग 89 से अधिक देश और 6 महाद्वीप इस दिन को अपने अपने स्तर पर मनाते हैं। एनजीओ का अर्थ गैर सरकारी संगठनों से है। एनजीओ एक ऐसा संगठन होता है, जो सरकार और व्यवसायी के लाभ के लिए कार्य नहीं करता, बल्कि जनसेवा ही इसका उद्देश्य होता है। गरीब बेसहाराओं के दुख दर्द को समझना, जरूरतमंदों की मदद करना और उनका सहारा बनना ही एनजीओ का कार्य होता है। एनजीओ के गैर लाभ संगठन भी होता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य एनजीओ के प्रति जरूरतमंदों की जागरूकता बढ़ाना और एनजीओ के कार्यों को प्रोत्साहित करना है। लेकिन क्या आपको पता है कि एनजीओ दिवस क्यों और कब से मनाने की शुरुआत हुई? आइए जानते हैं विश्व एनजीओ दिवस का इतिहास और महत्व।

विज्ञापन


विश्व एनजीओ दिवस का इतिहास?

प्रतिवर्ष विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी को मनाया जाता है। एनजीओ दिवस मनाने की घोषणा बाल्टिक पूर्व राज्यों में बाल्टिक सी एनजीओ फोरम के प्रतिनिधि ने वर्ष 2010 में की थी। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फरवरी के पहले सप्ताह में विश्व एनजीओ सप्ताह के रूप में मनाने का ऐलान किया। हालांकि पहली बार विश्व एनजीओ दिवस 27 फरवरी 2014 को मनाया गया।

विश्व एनजीओ दिवस 2023 की थीम

प्रतिवर्ष एनजीओ दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित होती है। इस साल एनजीओ दिवस 2023 की थीम "मानव अधिकारों को आगे बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका और प्रभाव" है।
विज्ञापन


एनजीओ दिवस का महत्व

इस दिन को मनाकर विभिन्न एनजीओ द्वारा किए गए कार्यों और उनके योगदान का उत्सव मनाते हैं। साथ ही एनजीओ के भीतर अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित करना और निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है। पर्यावरण, सामाजिक और मानवाधिकार कार्यों में सक्रिय रूप से एनजीओ की भागीदारी होती है। एनजीओ सरकार और आम जनता के बीच कड़ी का काम करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें