फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2025: आज है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Thu, 05 Jun 2025 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

World Environment Day 2025:  पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार कब और क्यों मनाया गया। इस दिन का इतिहास, महत्व और साल 2025 पर्यावरण दिवस
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Environment Day 2025: जहां हम रहते हैं, उस संपूर्ण परिवेश को पर्यावरण माना जाता है। इसमें सभी जीवित और निर्जीव तत्व जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु शामिल हैं। हालांकि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। दूषित पर्यावरण जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित करता है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार कब और क्यों मनाया गया। इस दिन का इतिहास, महत्व और साल 2025 पर्यावरण दिवस की थीम क्या है। 

विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस 2025 कब है?

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए समर्पित है।


World Environment Day 2025 : इस पर्यावरण दिवस पर लें ये पांच संकल्प, धरती बन सकती है स्वर्ग    
विज्ञापन



क्यों मनाया जाता है यह दिन?

विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि धरती और उसके संसाधनों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। यह दिन प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों पर विचार करने का अवसर देता है।


World Environment Day 2025: हिल स्टेशनों की स्वच्छ हवा को न करें खराब, पर्यावरण बचाने के लिए करें ये काम    


पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस (Environment Dat Theme) की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। हालांकि पहला पर्यावरण दिवस 1974 में मनाया गया था। 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने की वजह है कि पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को स्वीडन की राजधानी स्टाॅकहोम में आयोजित हुआ था। इसमें 119 देशों ने भाग लिया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टाॅकहोम सम्मेलन के पहले दिन को चिन्हित करते हुए 5 जून को पर्यावरण दिवस के तौर पर नामित कर लिया।


विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और मेजबान देश (World Environment Day Theme)

हर साल एक नए थीम और मेजबान देश के साथ यह दिवस मनाया जाता है। साल 2025 में पर्यावरण दिवस के वैश्विक समारोह की मेजबानी कोरिया गणराज्य कर रहा है। वहीं पर्यावरण दिवस 2025 की थीम Beat Plastic Pollution है। यह विषय प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने पर आधारित है। 
 

World Environment Day 2025: बढ़ते तापमान को कैसे करें काबू, पर्यावरण संरक्षण के लिए रखें इन बातों का ध्यान    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें