फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day 2020: जानिए विश्व रक्तदाता दिवस के बारे में सबकुछ

Sun, 14 Jun 2020 08:22 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। 14 जून यानी विश्व रक्तदाता दिवस के दिन रक्तदान करने के लिए कई जगहों पर कैंप भी लगाए जाते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है दुनिया में जरूरत के मुताबिक खून उपलब्ध करवाना। अगर ब्लड बैंकों में पर्यापत मात्रा में खून उपलब्ध होगा तो खून की कमी के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होगी। आइए जानते हैं विश्व रक्तदाता दिवस के बारे में सबकुछ...


 
विज्ञापन

2 of 10
14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास
  • हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाात दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने 2004 से इस दिन को मनाने की शुरुआत की। तब से हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 10
कार्ल लैंडस्टेनर के जन्मदिन के दिन रक्तदान दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस
  • कार्ल लैंडस्टेनर वही साइंटिस्ट हैं जिन्होंने ब्लड ग्रुप सिस्टम से दुनिया को अवगत करवाया। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने के लिए कार्ल लैंडस्टेनर को 1930 में नोबल पुरस्कार से भी नवाजा गया। कार्ल लैंडस्टेनर का जन्मदिन 14 जून को हुआ था, उन्हीं के जन्मदिन के दिन रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।

 

4 of 10
शरीर में रक्त की आपूर्ति को पूरा करने के लिए शरीर में खून चढ़ाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कब पड़ती है खून की जरूरत
  • जब शरीर में खून की मात्रा कम होने लग जाए तब खून की जरूरत पड़ती है। शरीर में रक्त की आपूर्ति को पूरा करने के लिए शरीर में खून चढ़ाया जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 10
स्वेच्छा से रक्तदान करने से ब्लड बैंकों में पर्यापत मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहेगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व
  • विश्व रक्तदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को रक्तदान के लिए जागरुक किया जाए। 
  • स्वेच्छा से रक्तदान करने से ब्लड बैंकों में पर्यापत मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को आसानी से ब्लड मिल सके।
  • रक्तदान करने से कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। देश-दुनिया में कई लोगों रोजाना खून की कमी से मर जाते हैं। इस दिन को मनाने से लोगों को याद दिलाया जा सकता है कि रक्तदान करना जरूरी है।

 
विज्ञापन

6 of 10
विश्व रक्तदान दिवस 2020- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस थीम 2020
  • हर साल विश्व रक्तदान दिवस पर अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस वर्ष की थीम है...
सुरक्षित रक्त, बचाए जीवन


 
विज्ञापन

7 of 10
विश्व रक्तदान दिवस 2020- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस 2020 नारा
  • इस वर्ष विश्व रक्तदान दिवस पर ये नारा दिया गया है...
रक्त दें और दुनिया को एक सेहतमंद जगह बनाएं

 

8 of 10
स्वस्थ व्यक्ति को ही रक्तदान करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • रक्तदान करने के नियम
डॅाक्टरों के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति को ही रक्तदान करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन कर सकता है रक्तदान...
  • कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो वो रक्तदान कर सकता है।
  • रक्तदान करने वाले व्यक्ति वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए किसे रक्तदान नहीं करना चाहिए...

9 of 10
अस्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति को रक्तदान नहीं करना चाहिए।
  • अगर किसी व्यक्ति को पूर्व में हेपाटाइटिस बी या हेपाटाइटिस सी जैसे रोग हुए हों तो उन्हें रक्तदान नहीं करना चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए रक्तदान करने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए..

 
विज्ञापन

10 of 10
रक्तदान करने से पहले आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • रक्तदान करने से पहले प्रोटीन युक्त आहार लें।
  • शरीर में आयरन की मात्रा भरपूर रखें इसके लिए आप आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें। जैसे किशमिश, पालक आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें