फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने से लेकर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएगी ब्रोकली, जानिए इसके सेवन से होने वाले 7 बेहिसाब फायदे

Sat, 13 Jun 2020 11:11 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ब्रोकली - फोटो : pexels
फूलगोभी की तरह दिखने वाली एक और गोभी होती है, जो हरे रंग की दिखती है। इस हरे रंग की गोभी को ब्रोकली कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रोकली भी गोभी की प्रजाति की ही एक सब्जी है। अंतर बस इतना है कि गोभी के मुकाबले ब्रोकली में ज्यादा मात्रा में फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं। ब्रोकली का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सूप और सलाद में किया जाता है। अन्य गोभियों के अपेक्षा ब्रोकली दिखने में जितनी अलग है, ठीक उतनी ही फायदों से भरपूर भी है। आज हम आपको ब्रोकली से होने वाले बेहिसाब फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • ब्रोकली में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम, मैगमिशियम, जिंक, फास्फोरस जैसे कई सारे न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाली ब्रोकली हरी सब्जियों में प्रमुख स्थान रखती है। ब्रोकली में मैग्नीशियम और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली के सेवन से डायबिटीज मरीजों का इंसुलिन का लेवल कम हो जाता है। इसके साथ ही ब्रोकली कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल डैमेज से भी बचाए रखने में मदद करती है।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ब्रोकली और गोभी में बहुत काम मात्रा में कैलोरीज पाई जाती है। उबली हुई गोभी खाकर वजन तेजी से कम किया जा सकता है। शरीर के आतंरिक सूजन को दूर करने के लिए उबले हुए गोभी के प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
कैंसर - फोटो : सोशल मीडिया
  • कैंसर जैसे गंभीर बीमारी में ब्रोकली का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली में बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की रोकथाम में सहायक हैं।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रोकली का सेवन बहुत अच्छा होता है। ब्रोकली में पाए जाने वाले आयरन और फोलेट बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास में मदद करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • अगर आपको कब्ज की समस्या है और खुलकर भूख नहीं लगती है तो आपको ब्रोकली को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाला हाई फाइबर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ब्रोकली में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें