फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: विजय देवरकोंडा और साई पल्लवी का जन्मदिन आज, जानें दोनों साउथ सुपरस्टार की कमाई

Mon, 09 May 2022 01:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विजय देवरकोंडा और साई पल्लवी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
Vijay Devarakonda and Sai Pallavi Birthday Special Know Net worth: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ फिल्म जगत के हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा का 9 मई को जन्मदिन होता है। वहीं साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री साई पल्लवी का भी 9 मई 1992 में कोटागिरी में जन्म हुआ था। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। साउथ सिनेमा के साथ ही भारतीय दर्शकों में भी विजय देवरकोंडा और साई पल्लवी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। विजय देवरकोंडा और साई पल्लवी दोनों ही फिल्मों में सबसे अधिक चार्ज करने वाले दिग्गज एक्टर्स में से हैं। देवरकोंडा की लग्जरी लाइफस्टाइल और उनके स्टाइल के लोग दीवाने हैं। साथ ही साई पल्लवी की खूबसूरती और उनकी सादगी को भी लोग पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विजय देवरकोंडा एक फिल्म के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं। साई पल्लवी 1 साल में कितना कमा लेती है? विजय देवरकोंडा और साई पल्लवी के जन्मदिन के मौके पर जानिए दोनों की कुल संपत्ति के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
विजय देवरकोंडा की कमाई - फोटो : instagram/thedeverakonda
विजय देवरकोंडा की कमाई 
विजय देवरकोंडा साउथ के मशहूर अभिनेता हैं जो एक फ़िल्म के लिए मोटी फीस लेने वाले सितारों में शामिल हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के बाद अब विजय अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। विजय देवरकोंडा सालाना 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी विजय मोटी कमाई करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ - फोटो : instagram/thedeverakonda
विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ
विजय देवरकोंडा को मंहगी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास 75 लाख को Ford Mustang हैं। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, मर्सिडीज बेंज समेत कई ब्रांड की कार और बाइक उनके पास हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका 15 करोड़ का एक आलीशान घर हैं। देवरकोंडा कि नेटवर्थ की बात करें तो वह 30 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

4 of 5
साई पल्लवी की कमाई - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
साई पल्लवी की कमाई
अपनी सादगी के साथ ही दमदार अभिनय से फैंस के दिलों में राज करने वाली साई पल्लवी ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया है। साई पल्लवी महीने में 30 लाख से ज्यादा और सालाना 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। फिल्मों, विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन से उनकी अच्छी आय आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साई पल्लवी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
साई पल्लवी की नेटवर्थ
साई पल्लवी के पास Mitsubishi Lancer Evo X, Brown Sedan और Maruti Suzuki Nexa Red जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। जंगल और हरियाली के बीच कोयंबटूर में साई पल्लवी का खूबसूरत बंगला है। साई पल्लवी कम समय में ही 29 करोड़ की कुल संपत्ति की मलकिम बन गयी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें