खूबसूरत वादियों के राज्य उत्तराखंड को जितना ज्यादा जानने और घूमने की कोशिश करेंगे उतनी बार आपको आश्चर्य होगा। एक से बढ़कर एक अद्भुत जगहों का गवाह ये राज्य बेहद सुंदर है। यहां वो सबकुछ है जो आपके दिल को खुश कर सकता है, दिमाग को शांत कर सकता है और तनाव को दूर कर सकता है। ऐसे में आज उत्तराखंड की सुंदर जगहों के पिटारे से हम आपको चमोली दर्शन के बारे में बताएंगे। जानिए यहां आपको क्यों जरूर जाना चाहिए और कहां घूम सकते हैं।