राजस्थान एक ऐतिहासिक राज्य है। यहां के बड़े-बड़े किले,संस्कृति और पहनावे की झलक देखते ही बनती है। क्षेत्रफल के आधार पर यह देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। इस खूबसूरत शहर की राजधानी जयपुर है और इसके पश्चिम में थार मरुस्थल है। इसी भाग में लूनी, बांड़ी आदि नदियां हैं, जो वर्षा के कुछ दिनों को छोड़कर प्राय: सूखी रहती हैं। राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी अरावली श्रेणी है। आज हम आपको राजस्थान के पांच खूबसूरत शहरों की जानकारी देने जा रहे हैं।