पुणे के पास मौजूद लवासा हिल स्टेशन भारत की पहला नियोजित शहर लवासा इटली के पोर्टोफिनो से मिलता-जुलता है। सड़कों, साफ झील और बिल्डिंग की खूबसूरती देखकर आपको भी इस शहर से प्यार हो जाएगा।
इस शहर को पहली नजर में देख आपको यही लगेगा कि आप इटली आ गए हैं। यहां ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, कैंपिंग और लेक में वॉटर स्पोर्ट्स का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा इस शहर में आप रैपेलिंग, राफ्ट बिल्डिंग, आर्चरी, योग, आयुर्वेदिक सेंटर्स में स्पा और मसाज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
यहां ग्रुप एक्टिविटीज जैसे मैड एड्स, कोलाज मेकिंग आदि की सुविधाएं भी दी जाती हैं। यहां शानदार होटल और रेस्तरां लग्जरी सेवा देने के लिए मौजूद हैं। इतना ही नहीं, यहां के रेस्टोरेंट में आप देशी से लेकर विदेशी खाने का मजा ले सकते हैं।