रामगढ़ मे कहां घूमें
जब आप रामगढ़ जाएं तो एकबार जरूर वहां के जंगलों में भ्रमण करें। हालांकि यह सलह दी जाती है कि जंगल में जाने के लिए वहां के किसी ग्रामीण निवासी को अपने साथ अवश्य ले जाएं जिससे कि आप जंगल में अपना रास्ता न भटकें। रामगढ़ के जंगल में हरे-हरे पेड़ों के बीच घूमना एक अलग ही अनुभूति प्रदान करता है। कुछ समय नथुखान और मुक्तेश्वर के दिल को लुभाने वाली पहाड़ियों के लिए भी निकालें जो वहांं से ज्यादा दूरी पर नहीं है।
नथुखान
समुद्री तल से 6,365 फीट ऊंचाई पर स्थित नथुखान प्रकृति के सौंदर्य को देखने के लिए बहुत उत्कृष्ट जगह है। प्रकृति के मनोरम दृश्यों से परिपूर्ण नथुखान आपके दिमाग को असीम शांति प्रदान करेगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पर्यटक इस जगह की सादगी का आनंद उठा सकते हैं।